Online RTI File Kaise Kare ? RTI Ki Jankari Hindi Me

क्या आपके साथ कभी किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ है ? या आपने कभी भ्रष्टाचार होते हुए देखा है ? यदि इसका जवाब हां है, और आप भ्रष्टाचार रोकना चाहते है तो आप RTI कर सकते है।

तो अब सवाल उठता है कि RTI Kaise karte hai, यदि आपको नही पता की RTI कैसे करते है और यह RTI क्या होता है, तो कोई बात नही आज का यह लेख पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा। 

बहुत से लोग ऐसे है जिनके साथ भ्रष्टाचार तो होता है परंतु वह कुछ कर नही पाते है, परंतु अब ऐसा नही रहा है, क्योंकि यदि अब आपके साथ किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार होता है और आप उसकी शिकायत करना चाहते है तो अब आप उसकी शिकायत RTI द्वारा कर सकते है।

परंतु बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हें नही पता कि आखिर RTI क्या होता है। तो चलिए सबसे पहले हम आपको RTI Kya Hota Hai इसके बारे में बता देते है। 

RTI Kya Hota Hai ?

RTI का मतलब Right To Information होता है जिसे हिंदी में सूचना का अधिकार भी कहते है, यह सूचना का अधिकार भारत सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए 2015 में शुरू किया था।

यह जो अधिनियम बनाया गया है यह भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति किसी भी सरकारी विभाग की किसी भी तरह की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है। 

परंतु यह जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना के अधिकार अंतर्गत पूछे जाने वाली सभी जानकारी तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। सिर्फ इतना ही नही अब कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र के विकास कार्य में खर्च हुए पैसे और स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

जैसे कि राशन के दुकान में कब कितना राशन आया और कितना बाटा गया, स्कूल और हॉस्पिटल में कितने पैसे खर्च हुए, और कैसे खर्च हुए यह सभी जानकारी प्राप्त कर सकता है। 

RTI के फायदे क्या है ? 

वैसे तो RTI के बहुत सारे फायदे है, परंतु यहां पर हम आपको कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताने जा रहे है।

  1. RTI के तहत अब कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की सरकारी विभाग से जानकारी प्राप्त कर सकता है। 
  1. RTI लागू होने के कारण सरकार के काम मे पूरी पारदर्शिता आ गयी है। 
  1. RTI लागू करने के कारण भारत मे भ्रष्टाचार कम हो गया है। और RTI लागू करना यह भारत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाया गया एक बढ़ा कदम भी है। 

यह भी पढ़ेसूअर पालन लोन स्कीम

यह भी पढ़ेखेती की जमीन पर लोन कैसे ले?

यह भी पढ़ेपैन कार्ड से लोन कैसे ले?

RTI के अंतर्गत व्यक्ति किस तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है ? 

यदि आप ऐसा सोच रहे है कि RTI के अंतर्गत आप सरकारी विभाग की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है, तो आप पूरी तरह से गलत सोच रहे है। चलिए नीचे हम आपको बताते है कि आप किस तरह की जानकारियां प्राप्त कर सकते है और किस तरह की जानकारी प्राप्त नही कर सकते है। 

  1. इस अधिकार का उपयोग करके केवल आप कुछ ही सरकारी विभाग की जानकारी प्राप्त कर सकते है। जैसे कि आपके क्षेत्र में कितना कार्य हुआ, उस कार्य मे कितना खर्चा हुआ, साफ सफाई कर का कितना खर्चा हुआ, किसी सरकारी विभाग में कितनी नियुक्तिया हुई है, सड़क बनाने में कितना खर्चा हुआ है। 
  1. इस RTI अधिकार के अंतर्गत आप सभी गवर्नमेंट डिपार्टमेंट, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, बिजली कंपनी, बैंक, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल इनसे संबंधित सभी जानकारीया प्राप्त की जा सकती है। 
  1. आप सरकार या देश की सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त नही कर सकते है। 

RTI File Kaise Karte Hai ?

rti file kaise karte hai

यदि आप RTI File करना चाहते है तो आप दो तरीको से RTI फ़ाइल कर सकते है। जिसमे पहला तरीका Online है और दूसरा तरीका Offline है। चलिए नीचे हम आपको दोनों तरीके बताते है। 

ऑनलाइन RTI File कैसे करे ? 

यदि आप ऑनलाइन RTI File करना चाहते है तो आप आसानी से कर सकते है। चलिए नीचे हम आपको Online RTI File करने की step by step जानकारी देते है। 

  1. सबसे पहले आपको RTI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। यदि आप चाहे तो https://rtionline.gov.in/ इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते है। 
  1. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। अब यहां पर आपको Submit Request पर क्लिक करना है। जैसे ही आप Submit Request पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने कुछ गाइडलाइंस ओपन होकर आएगी। 
  1. अब आपको सभी गाइडलाइन्स को अच्छे से पढ़ना है और उसके बाद नीचे दिया गया चेक बॉक्स में टिक करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है। 
  1. Submit बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया form खुल जायेगा। अब इस फॉर्म में आपको सभी जानकारी सही से भर देना है। इसके साथ ही आपको आवश्यक दस्तावेजो की कॉपी भी अपलोड कर देना है। 
  1. अब आपको सिक्योरिटी कोड को दिए गए बॉक्स में भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है। 
  1. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका ऑनलाइन फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपको एक रिसीप्ट प्राप्त हो जाएगी। 
  1. यह जो आपको रिसीप्ट प्राप्त होगी, इस रिसिप्ट की प्रिंट निकाल ले या फिर फ़ोटो निकाल कर इस रिसिप्ट को संभालकर रखना है, क्योंकि यह रिसिप्ट आपके आवेदन पत्र का status चेक करने में काम आती है। 

तो इस तरह से आप ऊपर दिए गए steps को फॉलो करके Online RTI File कर सकते है। चलिए अब हम आपको बताते है कि आप ऑनलाइन ही अपने RTI के आवेदन का status कैसे चेक कर सकते है। 

यह भी पढ़ेStartup India से Loan कैसे लें?

Online RTI File का Status कैसे चेक करे ? 

यदि आप अपने online RTI File आवेदन का status चेक करना चाहते है तो नीचे दिए गए steps को फॉलो करके चेक कर सकते है। 

  1. सबसे पहले आपको RTI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। यदि आप चाहे तो https://rtionline.gov.in/request/status.php इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते है। 
  1. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा। अब इस पेज में आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर , Email ID और Security Code को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है। 
  1. क्लिक करते ही आपको आपके आवेदन का status दिख जाएगा। इसके साथ ही आपके आवेदन की अब तक क्या process हुई है यह भी आपको पता चल जाएगा।

तो इस तरह से आप ऊपर दिए गए steps को फॉलो करके Online RTI File आवेदन का status चेक कर सकते है। चलिए अब हम आपको बताते है कि आप ऑफलाइन RTI File कैसे कर सकते है।

ऑफलाइन RTI File कैसे करे ? 

यदि आप ऑफलाइन RTI File करना चाहते है तो आप आसानी से कर सकते है। चलिए नीचे हम आपको Offline RTI File करने की step by step जानकारी देते है।

  1. ऑफलाइन RTI फ़ाइल करने के लिए सबसे पहले आपको उस विभाग की जानकारी प्राप्त करना है जिसमे आप RTI फ़ाइल करना चाहते है। 
  1. अब आपको एक कागज पर हिंदी या अंग्रेजी भाषा मे अपना आवेदन लिखना है। 
  1. इसके बाद आवेदन को संबंधित राज्य या केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी को संबोधित करें और विषय पंक्ति में आरटीआई अधिनियम -2005  के तहत सूचना मांगना लिखें।
  1. अब आपको अपना अनुरोध दर्ज करने के लिए cash या bank draft या फिर money order या कोर्ट फीस स्टैम्प के माध्यम से 10 रुपये का भुगतान करना है। 
  1. अब इस आवेदन को आप संबंधित कार्यालय अधिकारी के पास जमा कर दे और हा आवेदन जमा करने के बाद आवेदन की रिसीप्ट लेना न भूले। 
  1. अब आपको 30 दिनों के भीतर आपके आवेदन का जवाब मिल जाएगा। 

यदि आप ऊपर बताये गए steps को अच्छे से फॉलो करते है तो आप आसानी से ऑफलाइन RTI File कर सकते है।

यह भी पढ़ेस्कूल खोलने के लिए लोन कैसे लें?

यह भी पढ़ेमहिला ग्रुप लोन कैसे ले?

यह भी पढ़ेघर बनाने के लिए लोन कैसे लें?

RTI File FAQ

RTI क्या होता है ? 

RTI का मतलब Right To Information होता है जिसे हिंदी में सूचना का अधिकार भी कहते है, यह सूचना का अधिकार भारत सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए 2015 में शुरू किया था।

RTI File करने के लिए कितने रुपये की फीस लगती है ?

RTI File करने के लिए 10 रुपये की फीस लगती है। लेकिन यदि आवेदन करता bpl परिवार से संबंधित है, तो उससे किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। 

क्या RTI को Online और Offline इन दोनो तरीके से File कर सकते है ? 

जी हां, आप RTI को Online और Offline इन दोनो तरीके से File कर सकते है। 

RTI की फीस कैसे भरते है ? 

RTI की फीस आप अपनी सुविधानुसार नगद, डिमांड ड्राफ्ट या फिर पोस्टल आर्डर द्वारा भर सकते है। 

ऑनलाइन RTI फ़ाइल करने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है और Online RTI File Status चेक करने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ? 

ऑनलाइन RTI फ़ाइल करने की ऑफिसियल वेबसाइट https://rtionline.gov.in/ यह है और Online RTI File Status चेक करने की ऑफिसियल वेबसाइट https://rtionline.gov.in/request/status.php यह है। 

Conclusion – 

तो दोस्तो इस लेख में हमने आपको RTI File Kaise Karte Hai इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हम आशा करते है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 

यह भी पढ़ेफोन पे ऐप से लोन कैसे मिलता है?

यह भी पढ़ेपशुपालन लोन कैसे ले?

यह भी पढ़ेधनी एप से लोन कैसे लें?

Leave a Comment