शादी के बाद क्या होता है? Shaadi ke Baad Kya Hota Hai

Shaadi ke Baad Kya Hota Hai:- आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की शादी के बाद क्या होता है? Shaadi ke Baad Kya Hota Hai ताकि आपको भी शादी के बाद जीवन में आने वाले बदलावों के बारे में पता चल सके.

शादी के बाद क्या होता है?

शादी का अटूट बंधन ना केवल प्यार बल्कि जिम्मेदारी भी साथ लाता है। अब आपका हर व्यवहार, हर उपलब्धि, हर नाकामयाबी ना केवल आपके परिवार बल्कि आपके Partner पर भी उतना ही असर डालती है जितना आप पर। 

यशराज की Super Duper Hit Movie Dil To Pagal Hai में माधुरी दीक्षित ने भी कहा है- 

“ईश्वर इस धरती पर हर किसी को जोड़ियों में भेजता है। हर किसी के लिए किसी को बनाया गया है। ईश्वर हर किसी के लिए एक जीवन साथी पहले से ही चुनकर भेजता है। बस उनका मिलना हम पर छोड़ देता है।”

यह बात बिल्कुल सच भी है। हमारा जीवन साथी चाहिए हम चुने या हमारे लिए हमारा परिवार हमारा रिश्ता उसी के साथ जुड़ता है जिसके साथ पहले से तय है।

जीवनसाथी चुनने के आधार पर शादी को दो Category में Divide किया जा सकता है।

  1. Love Marriage
  2. Arrange Marriage

Love Marriage

जब अपना जीवनसाथी आप खुद चुनते है। दो लोगों को पहले एक दूसरे से प्यार होता है और फिर वह शादी के बंधन में बनते है तो इसे Love Marriage कहते है। 

Arrange Marriage

जब आपका परिवार आपके लिए जीवनसाथी चुनता है और आप उसके साथ शादी के बंधन में बंधते है तो इसे Arrange Marriage कहते है।

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को बहुत सारे Rituals भी निभाने होते है जिनसे अकसर शादी से पहले दोनों अनजान होते है।

Love Marriage हो या Arrange Marriage शादी के बाद Honeymoon पर एक दूसरे के साथ बिताए हुए लम्हें सबसे खास होते है। जिनकी यादें वो जीवन भर संजोकर रखते है।

यह रिश्ता आपके सभी रिश्तो से ऊपर होता है। Perfect Partner जैसा कुछ नहीं होता। हर किसी में कुछ अच्छाई होती है और कुछ कमियां भी। अगर जीवनसाथी Compatible हो तो जीवन के हसीन सफर की शुरुआत हो जाती है लेकिन अगर कहीं शादी के बंधन में बंधे दो लोगों के विचार आपस में ना मिले तो यहां से आपके जीवन के मुश्किल दौर की शुरुआत हो जाती है।

अगर शादी के बाद हसीन सफ़र की शुरुआत होती है तो आपको एक ऐसा साथी मिल जाता है जो आपके सुख में सुखी होता है और आपके दुःख से दुःखी।

24*7 का साथी मिल जाता है। आपकी कामयाबी का जश्न मनाता है। आपके कुछ कहे बिना ‘आप क्या चाहते है’ समझ जाता है। आपकी गलतियों को घरवालों से छिपा भी लेता है। आपको गलतियां करने से रोकता भी है। 

In Short आप जिंदगी गुजारते नहीं है बल्कि एक हसीं जिंदगी जीते है। 

सबसे बढ़कर 2 से 3 का मतलब पति-पत्नी से माता-पिता का सफर शुरू हो जाता है, जो दो लोगों का जीवन का सबसे सुखद सफ़र है।

इसके विपरीत अगर पति-पत्नी दोनों के विचार आपस में ना मिले तो जिंदगी का सबसे कठिन समय शुरु हो जाता है। आप ना कुंवारे होते है और ना ही नया रिश्ता निभा पाते है। हर वक्त दोनों के बीच या तो 

खामोशी होती है या झगड़े। एक दूसरे की ना तो जरूरतों का ख्याल रख पाते है और ना ही ख्वाहिशें पूरी कर पाते है। 

अगर दोनों बच्चे होने के बाद अलग होने का सोचे तो सारी जिंदगी बच्चे माता या पिता में से किसी एक के प्यार से वंचित रहते है।

अगर बच्चे होने से पहले अलग होने की सोचे तो अगर लड़का लड़की दोनों आपसी सहमति बना ले तो दोनों को रिश्तें से छुटकारा मिल जाता है। अगर लड़का राजी न हो लेकिन लड़की Divorce चाहे तो भी लड़की को आसानी से Divorce मिल जाता है। लेकिन अगर लड़का Divorce चाहे और लड़की Divorce ना चाहे तो लड़के को सारी जिंदगी रिश्तेंं से छुटकारा नहीं मिल पाता।

तो पति-पत्नी के इस बेहतरीन सफ़र को बहुत ही सोच-समझकर, जांच-परखकर शुरु करना चाहिए।

शादी के सफ़र को खुबसूरत बनाने के लिए लड़का-लड़की एक दूसरे में जिन गुणों को देखते है।

हर लड़का Smart, Confident लड़की को अपनी बीवी बनाना चाहता है, दोस्तों के साथ हो तो बीवी बिल्कुल Modern हो, घर पर हो तो बिल्कुल मां की तरह देखभाल करें, बच्चों के साथ हो हंसते-खेलते उनकी परवरिश करें। 

ऐसे ही एक लड़की चाहती है कि उसका Partner उसके Parents की तरह उसकी Care करें, उसकी परेशानियों को समझें, मुश्किलों में हमेशा उसके साथ खड़ा रहे, उसकी जरूरतों को समझें और उसके चेहरे पर मुस्कुराहट ला सके।

एक Happy Married Life के लिए Important Factor

Love, Respect, Honesty, Compatibility, Devotion, Patience, Responsibility

शादी के बाद पति-पत्नी के जीवन के एक नए सफर की शुरुआत होती है। पति-पत्नी दोनों को एक दूसरे से कुछ उम्मीदें होती है तो आइए जानें पति-पत्नी दोनों इस सफर में एक दूसरे से क्या चाहते है?

  • पति-पत्नी दोनों एक दूसरे से प्यार और परवाह की उम्मीद करते है।
  • पति-पत्नी दोनों रिश्ते में बराबर की इज्जत चाहते है।
  • पति अपनी पत्नी से अपने परिवार की देखभाल की उम्मीद करता है। तो वही पत्नी भी  अपने पति से यही उम्मीद करती है कि उसका जीवन साथी उसके रिश्तो को दिल से अपनाएं और पूरी निष्ठा से निभाएं।
  • दोनों रिश्ते में ईमानदारी चाहते है जो हालांकि आज के इस Modern युग में थोड़ी कम ही दिखाई देती है।
  • पति चाहता है कि उसकी पत्नी उसे समझें और वहीं पत्नी चाहती है कि जीवन के सफर में पति हमेशा उसका साथ दें।
  • पति-पत्नी दोनों लड़ाई, धोखे और Drama से दूर रहना चाहते है।

शादी के बाद पति पत्नी दोनों के जीवन में बहुत से बदलाव आते है। आइए देखें कैसे शादी के बाद लड़के और लड़की का जीवन पूरी तरह बदल जाता है।

शादी के बाद लड़के और लड़की का जीवन

वैसे तो शादी के बाद लड़के और लड़की दोनों के जीवन में बदलाव आते है लेकिन लड़के की तुलना में लड़की के जीवन पर कहीं ज्यादा फर्क पड़ता है। शादी के बाद एक लड़की सिर्फ बेटी या बहन नहीं होती, बल्कि एक पत्नी, बहू, मां और एक गृहणी भी होती है। मां-बाप के साथ बेफिक्र मस्त मौला सी रहने वाली लड़की पर ससुराल में आते ही अनेकों जिम्मेदारियां आ जाती है।

एक लड़की बड़ी किसी और घर में होती है और शादी के बाद वो सब कुछ जिसे वो अपना मानती थी, उसे छोड़ना पड़ता है। अपने पति के साथ जाकर एक नया घर बसाना होता है। उसे अपना घर तो क्या शहर तक छोड़ना पड़ता है। अपने माता पिता के साएं में हर पल रहने वाली लड़की एक रात में उनसे बहुत दूर हो जाती है। कभी महीनों में एक दो बार मुलाकात होती है या फिर केवल फोन पर बात होती है।

कुल मिलाकर शादी के बाद एक लड़की की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। एक रात में उसकी Priorities और उसका Daily Routine सब बदल जाता है।

आइए आपको बताते हैं कि शादी के बाद एक लड़की के जीवन में आने वाले ऐसे बदलाव जो उसके पूरे जीवन को पूरी तरह  बदल देते है।

शादी के बाद लड़की के जीवन में आने वाले बदलाव

1. लड़कियां कहीं ज्यादा जिम्मेदार बन जाती है।

2. लड़कियों का Career उनके लिए Secondary हो जाता है।

3. Important Decisions में उनकी Opinion सबसे अंत में ली जाती है।

4. लड़कियां कहीं ज्यादा धैर्यवान हो जाती है।

5. लड़कियों के पास अपने लिए व्यक्तिगत समय (Me Time) नहीं बचता।

6. लड़कियों को ससुराल में कुछ भी बहुत सोच-समझकर बोलना पड़ता है।

7. लड़कियों का Dressing Style पूरी तरह से बदल जाता है।

शादी के बाद एक लड़की की जवाबदेही उसके पति और ससुराल वालों दोनों के लिए होती है। वो पहले की तरह घूम फिर नहीं सकती और ना ही दोस्तों के साथ Free होकर Late Night Party कर सकती है। Easily Solo Trip पर नहीं जा सकती। सुबह देर तक नहीं सो सकती।

Office या घर में से अगर कुछ चुनना हो तो उन्हें पहले घर को ही चुनना पड़ता है।

शादी के बाद लड़कों की जिंदगी में आने वाले बदलाव।

1.लड़कों को भी जिम्मेदारी का एहसास हो जाता है।

2. लड़के भी Share करना सीख जाते है जैसे उनका Bed, Almirah, Room, Time, Privacy आदि सब कुछ।

3. लड़कों को ज्यादा Socially Active होना पड़ता है। Family, Friends, Relatives Double हो जाते है इसलिए मिलना-जुलना, Get Together, Parties भी Double हो जाती है। 

4. लड़कों को पहले से ज्यादा Caring होना पड़ता है क्योंकि कोई उसके लिए अपना सब कुछ छोड़कर आता है।

5. लड़का ही परिवार और पत्नी के बीच  उचित तालमेल बिठाता है।

6. लड़कों की भी कुछ मस्तियां कम हो जाती है, अगर कम नहीं होती तो झगड़े शुरू हो जाते है जैसे: रात को Late आना, दोस्तों के साथ रोज बाहर जाना, ज्यादा Drink करना, Night Out करना, Solo Trip पर जाना आदि।

7. शादी के बाद Responsibilities और Expenses बढ़ जाते है इसलिए अपने शौक से कभी-कभी समझौता भी करना पड़ता है।

8. अब उनके साथ किसी और का Future भी जुड़ जाता है इसलिए Future को लेकर ज्यादा सतर्क हो जाते है।

शादी के बाद लड़के और लड़कियों दोनों में ही कुछ शारीरिक बदलाव भी आते है क्योंकि शादी न केवल दो आत्माओं का बल्कि दो शरीरों का भी मिलन होता है।

भारत और भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग चाहे कुछ बातों में सारी दुनिया से पीछे है लेकिन रिश्ते निभाने में सबसे आगे है। सारी दुनिया के मुकाबले India में Divorce Rate सबसे कम है। यहां शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। 

जैसा कि India में कहा जाता है शादी केवल दो लोगों के बीच नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच होती है तो रिश्ता निभाने के लिए भी दो परिवार बराबर जिम्मेदार होते है।

एक बार शादी के बंधन में बंधने के बाद हर कोई अपनी आखरी उम्मीद, आखिरी कोशिश तक इस रिश्ते को निभाता है। हालांकि बदलते हालात के साथ शादी की परिभाषा भी बदलने लगी है। आज हर कोई जरा सी मुश्किल आते ही रिश्ता निभाने की जगह रिश्ता तोड़ने के लिए तैयार रहता है। सात जन्मों के बंधन को तोड़ते हुए आज लोग 7 मिनट भी नहीं लगाते। 

हम तो सिर्फ इतना ही कहेंगे एक सफल शादी के लिए कोई एक जिम्मेदार नहीं होता बल्कि पति-पत्नी दोनों बराबर ज़िम्मेदार होते है।

Conclusion

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य Shaadi ke Baad Kya Hota Hai के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है अगर आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो हमें कमेंट के माध्यम से ज़रूर बताये.

Leave a Comment