भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती है । Bharat mein kitni bhasha boli jaati hai

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती है । Bharat mein kitni bhasha boli jaati hai ताकि आपको भारत में बोली जाने वाली लैंग्वेज का पता चल सके.

भाषा संवाद का एक मुख्य माध्यम है। भाषा लोगों को आपस में जोड़ती है। भाषा के माध्यम से ही हम इंसान एक दूसरे को अपनी बातें आसानी से समझा पाते है।

विभिन्न भाषाओं का प्रयोग करके अपनी बातों को बोलकर समझा पाने का नायाब तोहफा केवल हम इंसानों के पास ही है।

अब स्वाल यह है कि “भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती है”? इसका जवाब है- “भारत एक, भाषाएं अनेक“।

भारत विविधताओं का देश है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के हर कोने में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है। देश के हर हिस्से की अपनी अलग संस्कृति और अपनी अलग भाषा है।

उत्तर और मध्य भारत में हिंदी भाषा का प्रयोग अधिक होता है वहीं दक्षिण भारत में कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मराठी भाषा का प्रयोग अधिक होता है। पश्चिम भारत में पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी और हरियाणवी भाषा बोली जाती है तो वहीं पूर्वी भारत में हिंदी के साथ-साथ आसामी और बंगाली भाषा ज्यादा प्रचलित है।

भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती है । Bharat mein kitni bhasha boli jaati hai

Bharat mein kitni bhasha boli jaati hai

“भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती है” इसका सही अनुमान लगा पाना बहुत मुश्किल है और ना ही इसे किसी संख्या में बताया जा सकता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343(1) के अनुसार “संघ की आधिकारिक भाषा हिंदी होगी जिसकी
लिपि देवनागरी होगी और संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को मान्यता दी गई है।

मूल रूप से, संविधान में पहले केवल 14 भाषाओं को शामिल किया गया था लेकिन बाद में, कई संशोधनों के बाद, अन्य भाषाओं को भी जोड़ लिया गया। इन भाषाओं को संवैधानिक रूप से आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। इन्हें 22 ऑफिशियल लैंग्वेज (Official Language) भी कहा जाता है।

हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं का प्रयोग आमतौर पर सबसे ज्यादा किया जाता है। यह दोनों ही भाषाएं सरकारी कामकाज और व्यवहार में प्रयोग की जाने वाली प्रमुख भाषाएं है। देश में हुई जनगणना के अनुसार भारत में 19,500 बोलियाँ मातृभाषा के रूप में बोली जाती है जो लगभग 122 भाषाएँ है।

ये भाषाएं एक वर्ग समूह, एक धर्म संप्रदाय या एक विशेष क्षेत्र के लोग बोलचाल और अपने सभी कार्यों के लिए प्रयोग करते है।

यह भी पढ़े: गावं में पैसे कमाने के तरीके

यह भी पढ़े: लैपटॉप से पैसे कैसे कमाए

भारत की पहली भाषा

“संस्कृत भाषा” भारत की सबसे प्राचीन और सबसे पहली भाषा मानी जाती है। भारत के सभी प्राचीन ग्रंथ, वेद-पुराण, महाकाव्य आदि सभी की रचना संस्कृत भाषा में ही की गई है।

भारत की 22 आधिकारिक भाषाएं

  1. हिंदी
  2. बंगाली
  3. असमिया
  4. बोडो
  5. डोंगरी
  6. गुजराती
  7. तमिल
  8. तेलुगू
  9. उर्दू
  10. सिंधी
  11. संथाली
  12. संस्कृति
  13. पंजाबी
  14. ओरिया
  15. नेपाली
  16. मराठी
  17. मणिपुरी
  18. मलयालम
  19. मैथिली
  20. कश्मीरी
  21. कनाडा
  22. कोंकड़ी

देश की लगभग 90% आबादी इन्हीं भाषाओं का प्रयोग करती है। इन भाषाओं को भारत के संविधान में राजभाषा की भी संज्ञा दी गई है। संविधान की आठवीं अनुसूची के तहत इन भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है।

“हिंदी – भारत की राजभाषा”

भारत में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा हिंदी है और इसे “भारत की राजभाषा” का दर्जा प्राप्त है। सामान्यतः हर एक देश की अपनी एक राष्ट्रभाषा होती है जैसे इंग्लैंड और अमेरिका की अंग्रेजी भाषा।

वहां अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा ही बोलते और समझते है लेकिन भारत की कोई राष्ट्रभाषा (National Language) नहीं है। हां लेकिन… हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को भारत में ऑफिशियल लैंग्वेज का दर्जा दिया जाता है। भारत में हर जगह सभी कार्यों के लिए इन दोनों भाषाओं का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।

भारत में सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली 5 प्रमुख भाषाओं का विस्तृत विवरण। हिंदी भाषा “हिंदी भाषा” सारे विश्व में लगभग 26 करोड़ और भारत में लगभग 40% लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है। भारत के अलावा यह भाषा नेपाल, मॉरीशस, फिजी, गयाना और सूरीनाम में भी बोली और समझी जाती है।

यह न्यूजीलैंड की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा में चौथे नंबर पर आती है। इसके अलावा अमेरिका जर्मनी और सिंगापुर में भी हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है। भारत के अधिकतर राज्यों में सर्वाधिक प्रयोग की जाने वाली मुख्य भाषा है।

बंगाली भाषा

“बंगाली भाषा” विश्व के 24.2 करोड़ और भारत की लगभग 8% आबादी द्वारा बोली जाने वाली भाषा है। बंगाली भाषा, हिंदी भाषा के बाद सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह बांग्लादेश और भारत के पश्चिमी बंगाल और उत्तर पूर्वी राज्यों जैसे असम, झारखंड और त्रिपुरा में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है।

गुजराती भाषा

“गुजराती भाषा” भारत की कुल आबादी के 4% लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक प्रचलित भाषा है। जैसा कि नाम भी बता रहा है कि यह गुजरात की प्रमुख भाषा है लेकिन इसके अलावा दादरा एंड नगर हवेली, दमन एंड दीव में भी इस भाषा का
सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है।

मराठी भाषा

भारत की लगभग 3% आबादी द्वारा बोली जाने वाली मुख्य भाषा मराठी भाषा है। दक्षिण भारत में आम बोलचाल की भाषा में इसे आसानी से सुना जा सकता है। भारत की आर्थिक नगरी मुंबई (महाराष्ट्र) की मराठी मुख्य भाषा है। महाराष्ट्र के अलावा गोवा, दादर एंड नगर हवेली, दमन एंड दीव में भी इस भाषा का काफी प्रयोग किया जाता है।

कन्नड़ भाषा

गुजराती भाषा के साथ-साथ भारत की कुल जनसंख्या के 4% लोगों द्वारा बोली जाने वाली अन्य प्रमुख भाषा कन्नड़ भाषा है जिसकी गिनती भाषाओं में होती है। यह भी दक्षिण भारत की ही प्रमुख भाषा है। जिसे दक्षिणी राज्यों जैसे कर्नाटका, केरला, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है।

विभिन्न राज्यों में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाएं

राज्यभाषाएं 
अंडमान एंड निकोबार, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंडहिंदी
असम, अरुणाचल प्रदेश  बोडो, असामी, निस्सी
पश्चिम बंगाल, त्रिपुराबंगाली
जम्मू और कश्मीरडोगरी, कश्मीरी
गुजरात, दादर एंड नगर हवेली, दमन एंड दीवगुजराती
कर्नाटककन्नड़
केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, दादर एंड नगर हवेली, दमन एंड दीवकोंकणी
बिहार,  झारखंडमैथिली
केरल, लक्षद्वीप, पांडिचेरीमलयालम
मणिपुरमणिपुरी
सिक्किम, पश्चिम बंगालनेपाली
उड़ीसाओड़िया
पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा  की 2nd लैंग्वेजपंजाबी
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंडसंस्कृत
झारखंड,असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मिजोरम, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कुछ राज्य संताली
उल्हासनगर व गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्र  सिंधी
तमिल नाडु, पांडिचेरीतमिल
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व पांडिचेरी के कुछ क्षेत्रतेलुगू
जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना, झारखंड, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और       पश्चिम बंगाल के क्षेत्रउर्दू

हर राज्य की प्रमुख भाषा के साथ-साथ उस राज्य में रहने वाले विभिन्न संप्रदाय के लोगों द्वारा विभिन्न भाषाओं का प्रयोग भी किया जाता है।

इन प्रमुख भाषाओं के अलावा भारत में अन्य कई प्रकार की भाषाएं बोली जाती है जैसे; हिन्द-आर्य भाषाएँ, द्रविड़ भाषाएँ, ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ, तिब्बती-बर्मी भाषाएँ, इंडो- यूरोपियन भाषाएं, फारसी, आदि। जिन्हें आगे अन्य कई भाषाओं में वर्गीकृत किया जा सकता है। 

हिन्द-आर्य भाषाओं के अंतर्गत आने वाली भाषाएं 

पालि, प्राकृत, मारवाड़ी/ मेवाड़ी, अपभ्रंश, हिंदी, उर्दू, पंजाबी, राजस्थानी, सिंधी, कश्मीरी, मैथिली, भोजपुरी, नेपाली, मराठी, डोगरी, कुरमाली, नागपुरी, कोंकणी, गुजराती, बंगाली, ओड़िआ, असमिया आदि।

द्रविड़ भाषाओं के अंतर्गत आने वाली भाषाएं

तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तुलू, गोंडी, कुड़ुख आदि।

ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाओं के अंतर्गत आने वाली भाषाएं

संथाली, हो, मुंडारी, खासी, भूमिज आदि।

तिब्बती-बर्मी भाषाओं के अंतर्गत आने वाली भाषाएं

नेपाल भाषा, मणिपुरी, खासी, मिज़ो, आओ, म्हार, नागा आदि।

भारत एक बहु-भाषीय देश है। जैसे भारत में विभिन्न धर्मों के लोग रहते है वैसे ही भारत में अलग-अलग स्थानों पर अनेकों अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है। “अनेकता में एकता” भारत की हमेशा से ही पहचान रही है।

आज आपने क्या सिखा

हमें उम्मीद है आपको हमारा ये आर्टिकल भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती है । Bharat mein kitni bhasha boli jaati hai ज़रूर पसंद आया होगा. अगर आपको हमारा ये आर्टिकल Bharat mein kitni language boli jaati hai पसंद आया है तो कृपया हमें Comments में बताये.

अगर आपके पास इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सुझाव या सन्देश है तो वो भी आप हमसे साझा कर सकते है. आपकी राय जानकार हमें बहुत अच्छा लगेगा.

कृपया हमारा आर्टिकल Social Media जैसे Facebook, Instagram, WhatsApp पर Share ज़रूर करे. इससे हमें ऐसे ही Informative आर्टिकल्स लिखने की प्रेरणा मिलती है.

Sr. Noभारत के सभी राज्य और राजधानी
1पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है?
2उत्तराखंड की राजधानी क्या है?
3पंजाब की राजधानी क्या है?
4उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?
5मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है?
6महाराष्ट्र की राजधानी क्या है?
7कर्नाटक की राजधानी क्या है?
8झारखंड की राजधानी क्या है?
9हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?
10अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?
11गुजरात की राजधानी क्या है?
12बिहार की राजधानी कहां है?
13केरल की राजधानी क्या है?
14हरियाणा की राजधानी क्या है?
15आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है?
16मेघालय की राजधानी क्या है?
17नागालैंड की राजधानी क्या है?
18सिक्किम की राजधानी क्या है?
19मिजोरम की राजधानी क्या है?
20छत्तीसगढ़ की राजधानी कहां है?
21तेलंगाना की राजधानी क्या है?
22राजस्थान की राजधानी कहां है?
23त्रिपुरा की राजधानी क्या है?
24मणिपुर की राजधानी क्या है?
25तमिलनाडु की राजधानी क्या है?
26गोवा की राजधानी क्या है?
27असम की राजधानी कहां है?
28ओडिशा की राजधानी क्या है?

Leave a Comment