HIV का फुल फॉर्म क्या है? HIV Full Form in Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की HIV का फुल फॉर्म क्या है? HIV Full Form in Hindi, साथ ही HIV से जुडी सारी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे ताकि आपको HIV Full Form In Hindi पता चल सके.

अनुक्रम दिखाएँ

HIV क्या है?

HIV एक ऐसा Virus है जो हमारे Immune System पर Attack करता है और शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। AIDS जैसी लाइलाज बिमारी HIV Virus के कारण ही होती है। AIDS, HIV संक्रमण की Last Stage होती है, जब आपका शरीर इस प्रकार के खतरनाक Infection से लड़ नहीं पाता।

HIV का फुल फॉर्म क्या है? HIV Full Form in Hindi

HIV Full Form in Hindi

HIV का Full Form ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (Human immunodeficiency Virus) है।

HIV की शुरुआत

वैज्ञानिकों के अनुसार, मनुष्यों में HIV संक्रमण मध्य अफ्रीका के चिम्पैंजी से फैला था। वहां चिम्पैंजी इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस, सिमियन इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस या SIV से पीड़ित थे। मनुष्यों में HIV के रूप में Transfer हुआ था। 1800 के दशक के अंत में जब मनुष्यों ने इन चिम्पांजी को मांस के लिए शिकार किया तो उनके Infected Blood से HIV वायरस मनुष्यों में आ गया और धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गया। 

यह भी पढ़ेगाँव में पैसे कमाने के तरीके

HIV कितने प्रकार का होता है?

HIV दो प्रकार का होता है:

HIV -1 और HIV 2।

HIV -1

HIV-1 Virus आम और सर्वाधिक रोगजनक है। इसे चार समूहों में रखा जाता है।

समूह एम

समूह एन

समूह ओ

समूह पी

HIV – 2

HIV – 2 अफ्रीका के बाहर व्यापक रूप से नहीं देखा गया है। 

HIV किन कारणों से होता है?

  • जब कई लोग एक ही Needle या Injection Use करते है। 
  • टैटू बनवाने के यंत्र को बिना धोये Use करने पर या Tattoo Shop पर infected चीजों को Use करने पर।
  • Pregnancy में Labour Pains के दौरान या जन्म के समय महिला के द्वारा उसके बच्चे को HIV Transfer हो सकता है।
  • स्तनपान के दौरान
  • खून चढ़ाने के दौरान HIV Affected Blood Use करने से।
  • Unsafe Sex के ज़रिए

यह भी पढ़ेमोबाइल से पैसे कैसे कमाए

HIV के लक्षण

करीबन 80% लोगों में HIV के Symptom Normal Flu के जैसे होते है जो Virus से Infected होने के 2-3 Week के बाद दिखने लगते है जबकि 20% लोगों में इसके Symptom कई महिनों तो क्या, कई सालों तक दिखाई नहीं देते। 

एचआईवी-1 (HIV-1) से होने वाले संक्रमण से CD4+ T कोशिकाओं की संख्या में लगातार कमी आती जाती है।

HIV के कुछ सामान्य और प्रारम्भिक लक्षण 

बुखार 

ठंड लगना

जोड़ों का दर्द

मांसपेशियों के दर्द

गले में खराश

पसीना (विशेष रूप से रात में)

ग्रंथियां बढ़ जाना

लाल चकते हो जाना

थकान 

दुर्बलता

अचानक वजन घटना 

छाले हो जाना

यहां पर यह ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है की ये सभी लक्षण तब दिखाई देते हैं जब आप केवल HIV ही नहीं बल्कि बहुत तरह के वायरस से लड़ रहें हो।

यह भी पढ़ेजियो फ़ोन से पैसे कैसे कमाए

HIV के गंभीर लक्षण

सर्दी-जुकाम जैसे फ्लू के लक्षण, HIV Positive मरीज में 2 से 4 हफ्तों के अंदर ही दिखने लगते है। इसके अलावा HIV के कुछ गंभीर लक्षण भी होते है जैसे:

बार-बार संक्रमण होना … 

बुखार के साथ रात में पसीना … 

लिम्फ नोड्स में सूजन … 

स्किन रैशेज

HIV के Side Effect

HIV हमारे Immune System पर हमला करता है और हमारे शरीर की Infection और बिमारियों से लड़ने की क्षमता को कमजोर करता है। 

HIV विशेष रूप से CD4 Cells जिन्हें T Cells के नाम से भी जाना जाता है उन पर Attack करता है। इन्हीं Cells की कमी शरीर में AIDS की तरफ़ इशारा करती है।

CD4 Cells और AIDS

जब किसी व्यक्ति की CD4 या T सेल्स की संख्या Blood के 200 Cubic Millimeter (200 कोशिकाओं/ मिमी 3) से कम हो जाती है, तो वह व्यक्ति Aids Affected माना जाता है (एक Normal व्यक्ति में, CD4 की मात्रा 500 और 1,600 सेल्स / मिमी 3 के बीच होती है) यदि आप अपनी CD4 गिनती के बावजूद भी एक या अधिक अवसरवादी बीमारियों से Infected रहते है तो आपको AIDS हो सकता है।

यह भी पढ़ेBlogging से पैसे कैसे कमायें?

HIV और AIDS में सम्बन्ध

अकसर HIV और AIDS को एक ही समझा जाता है लेकिन ऐसा नहीं है।

किसी भी व्यक्ति को AIDS तभी हो सकता है जब उसे पहले से HIV Infection हो परन्तु HIV वाले व्यक्ति को AIDS हो यह बिलकुल भी जरूरी नहीं होता।

HIV, AIDS तक पहुंचे यह, हर एक व्यक्ति की शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। अगर HIV का इलाज न किया जाए तो यह तब तक रहेगा जब तक संक्रमित को AIDS नहीं हो जाता और इलाज के साथ यह वायरस रोगी के शरीर में अनिश्चितकाल के लिए रह सकता है पर वह व्यक्ति Normal Life जी सकता है। HIV और AIDS एक दूसरे से Related है पर ये दोनों एक नहीं होते। 

AIDS शरीर के किस अंग पर प्रभाव डालता है?

  • Digestive System (पाचन तंत्र)
  • Respiratory system (श्वसन तंत्र)
  • Central nervous system (केंद्रीय तंत्रिका तंत्र)
  • Immune system (प्रतिरक्षा तंत्र)

HIV कैसे फैलता है?

HIV मुख्यतः Liquid (तरल) के जरिए फैलता है जैसे-

Blood (ब्लड)

Semen (वीर्य/सीमेन)

Vaginal and Rectal Fluid 

(वेजिनल और रेक्टल तरल पदार्थ)

Breast Milk (स्तन के दूध) या प्रसव के दौरान एक मां से उसके बच्चे में HIV का संक्रमण भी हो सकता है।

Kiss, Hug, Hand Shake या व्यक्तिगत वस्तुओं, भोजन या पानी को साझा करने जैसे Daily Routine की चीजों से HIV Virus दूसरे व्यक्ति की Body में Transfer नहीं हो सकता। 

यह भी पढ़ेBhim App से पैसे कैसे कमाए?

HIV की रोकथाम के तरीक़े

  • सुरक्षित Sex
  • Sex करते समय Condom का प्रयोग करना।
  • Used Needle या Injection का प्रयोग ना करना। 
  • Tattoo आदि बनवाते समय Hygiene का विशेष ध्यान रखना।

HIV Diagnosis के लिए Test

Antibody/ Antigen Test 

(एंटीबाडी/एंटीजन टेस्ट)

इस Test के जरिए संक्रमण के 18-45 दिनों के भीतर HIV Diagnose किया जा सकता है।

Antibody Test (एंटीबाडी टेस्ट)

इस Test में हमारे Blood में Antibody की जांच करते हैं। संक्रमण के बाद 23 से 90 दिनों के बीच Patient की Body में HIV Antibody विकसित हो जाते है, जिससे HIV संक्रमण का पता लगाया जा सकता है यह रोगी के Blood या लार में पाए जाते है।

Nucleic Acid Test 

न्यूक्लिक एसिड टेस्ट (NAT) 

यह उन लोगों के लिए है जिनमें HIV के शुरुआती लक्षण दिखाई देते है। यह टेस्ट एंटीबॉडी ढूढ़ने के लिए नहीं किया जाता है; बल्कि यह वायरस की तलाश के लिए किया जाता है। इसकी सहायता से ब्लड में HIV का पता लगाने में 5 से 21 दिन लगते हैं।

HIV की Stages

HIV संक्रमण के चार Stages होते है: उष्मायन काल (Acute HIV infection), तीव्र संक्रमण (Chronic HIV infection), विलंब चरण (Advanced Infection) और एड्स (AIDS).

Acute HIV infection

यह HIV का पहला चरण माना जाता है।

संक्रमण के बाद का प्रारंभिक उष्मायन काल लक्षणविहीन होता है मतलब इस बीमारी के लक्षण संक्रमण के तुरंत बाद प्रकट नहीं होते। इसके शुरुआती लक्षणों को जानने के लिए लगभग 2-4 Week का समय लग जाता है। 

Chronic HIV infection

HIV के दूसरे चरण में यह Virus शरीर को रिप्लिकेटिंग करना शुरू कर देता है, जो धीरे-धीरे व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है।

इसलिए दूसरों को संक्रमित करने से पहले HIV का जल्दी Test करवाना बहुत जरूरी माना जाता है।

तीव्र संक्रमण औसतन 28 दिनों तक चलता है और इसमें बुखार, लिंफैडेनोपैथी (lymphadenopathy) (लसिका ग्रंथि में सूजन), फैरिंजाइटिस (pharyngitis) (गले में खराश), फुंसी, पेशीशूल (मांसपेशियों में दर्द), बेचैनी और मुंह तथा भोजन-नली में घाव जैसे लक्षण शामिल हो सकते है।

Advanced Infection

विलंबता चरण, जो कि तीसरा चरण है, इसमें या तो बहुत थोड़े लक्षण प्रदर्शित होते है या कोई लक्षण नजर नहीं आते और यह चरण  2 Week से लेकर 20 Years या उससे भी अधिक समय तक चल सकता है। 

तीसरा और आख़िरी चरण माना जाने वाला HIV Infection आपकी CD4 T- सेल्स की गिनती 200 के नीचे चली जाती है और आप की प्रतिरक्षा पूरी तरह से इस स्थिति में कमजोर हो जाती है।

HIV संक्रमण का चौथा और अंतिम चरण एड्स (AIDS) विभिन्न अवसरवादी संक्रमणों के लक्षणों जैसे ही लक्षण प्रदर्शित करता है।

यह भी पढ़ेघर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने के आसान तरीके

HIV का इलाज

HIV के लिए कोई Effective Treatment उपलब्ध नहीं है, लेकिन Proper Medical Care के साथ, HIV को Control किया जा सकता है। 

HIV का समय पर Treatment न होने पर Last Stage में AIDS बन जाता है। इलाज के बाद भी अन्य Virus की तरह HIV से छुटकारा नहीं पाया जा सकता, परन्तु आप HIV के साथ भी एक लम्बी ज़िंदगी जी सकते है।

अगर इलाज न किया जाए तो HIV हमारे CD4 सेल्स या T सेल्स को कम करता देता है और उस व्यक्ति को Cancer से सम्बंधित या और भी कई प्रकार के Infection हो सकते हैं। समय के साथ-साथ HIV इन T Cells को नष्ट करने लगता है और हमारे शरीर में किसी भी प्रकार के Infection से लड़ने की ताकत नहीं रहती।

HIV के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा को एंटीरेट्रोवायरल Therapy या ART कहा जाता है। 

यह Therapy HIV Virus का इलाज नहीं करती बल्कि उस व्यक्ति के शरीर के अंदर वायरल प्रतिकृति को अत्यधिक दबा देती है और उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को अवसरवादी संक्रमणों और कुछ कैंसर से लड़ने की क्षमता को मजबूत करने और पुनः प्राप्त करने की अनुमति देती है।

यदि इस Therapy को Daily सही तरीके से लिया जाए, तो यह Therapy एक Miracle साबित होती है और HIV संक्रमित लोगों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकती है और उनकी उम्र बढ़ा सकती है।

1990 के Mid में ART की शुरूआत से पहले, HIV से Affected लोग कुछ ही वर्षों में AIDS से पीड़ित हो जाते थे। आज अगर कोई व्यक्ति HIV से पीड़ित होता है तो कुछ Advance Treatment से उनके लक्षणों को कम किया जा सकता है और वो लोग भी Normal लोगों की तरह लंबा जीवन व्यतीत कर सकते है।

HIV का Treatment के लिए अब एक Injection भी ढूंढा गया है। Scientist ने अब एक ऐसा Injection बनाया है जिसे लेने से AIDS के मरीज़ों को 2 Months तक दवा खाने की जरूरत नहीं होगी। इस इंजेक्शन का नाम केवेनुआवा है जिसे ब्रिटेन में Use किया जाने लगा है।

HIV का कोई Proper इलाज नहीं है, लेकिन वायरस के साथ अधिकांश लोगों को लंबे और स्वस्थ जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए यह कुछ कारगर उपचार है।

नई उपलब्धि

HIV को अभी तक लाइलाज माना जाता था। ऊपर बताए गए इलाज पूरी तरह कामयाब नही थे। वे केवल कुछ ही समय तक असर करते थे। लेकिन अब New York Times के अनुसार, Scientist ने Stem cell transplant के जरिए ये कमाल कर दिखाया है। HIV Positive महिला का सफल इलाज किया है।

FAQs

HIV क्या है?

HIV एक विषाणु है जो शरीर की रोग-प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रहार करता है।

HIV Virus से AIDS होने में कितना समय लगता है?

इसका कोई निश्चित समय नहीं है, यह व्यक्ति व्यक्ति पर निर्भर करता है।

HIV Virus बाहर कितनी देर तक जिंदा रह सकता है?

HIV Virus सिर्फ मनुष्य के शरीर में ही जीवित रह सकता है। शरीर से बाहर आते ही मात्र 25 सेंकेंड में मर जाता है। 

यदि कोई मच्छर संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को काटे, तो क्या संक्रमण फैलता है?

जी नहीं, अगर संक्रमित व्यक्ति को मच्छर या कीड़े-मकोड़े काटकर दूसरे को काटते है तो संक्रमण नहीं फैलता।

क्या यह एक महामारी है?

जी हां, HIV संक्रमण को World Health Organization (WHO) द्वारा महामारी माना गया है। 

क्या HIV और AIDS एक ही है?

जी नहीं, HIV एक Virus है और AIDS HIV Virus से होने वाला एक संक्रमण है।

AIDS सबसे पहले कहां पाया जाता है?

AIDS सबसे पहले United States of America में 1981 में Observe किया गया था।

HIV एक Virus है। HIV Virus प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है, और आपकी संक्रमण और बीमारी से लड़ने की क्षमता को कमज़ोर करता है। AIDS, HIV Virus का अंतिम चरण होता है।

वर्ष 2016 में लगभग 36.7 Million लोग HIV Virus  से संक्रमित थे और एचआईवी संक्रमण के कारण 1 Million लोग मारे गए थे। 

आज इस वायरस ने लगभग संसार के हर देश को अपना शिकार बनाया हुआ है।

Gurugram के Fortis Memorial Research Institute में Internet Medicine Director Satish Kaul ने बताया कि भारत में NACO का बहुत अच्छा Network है, जो HIV संक्रमितों और उनके इलाज का काम देखती है।

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल में HIV का फुल फॉर्म क्या है? HIV Full Form in Hindi विस्तार से discuss किया है ताकि आपको HIV meaning in hindi search करने की ज़रूरत न पड़े. अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया है तो कृपया हमें कमेंट्स के माध्यम से ज़रूर बताये.

Leave a Comment