Yoga Kaise Karte Hai और योग के प्रकारों से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

यदि आप दिनभर की भागदौड़ से परेशान रहते है तो आपको हररोज सुबह अपनी दिनचर्या शुरू होने से पहले योगा जरूर करना चाहिए। क्योंकि योगा करने से आप स्वस्थ, शांत और प्रसन्न रह सकते है।

योग आपको केवल शांत और प्रसन्न ही नही रखता बल्कि यह आपको सकारात्मक ऊर्जा का अहसास भी दिलाता है। परंतु बहुत से लोगो को पता ही नही है कि yoga kaise karte hai, तो इसी कारण आज के इस लेख में हम आपको योग के बारे में विस्तार से जानकारी देते है। 

Yoga Kaise Karte Hai ? 

yoga kaise karte hai

वैसे तो योगासन में बहुत प्रकार है और आप उन सभी प्रकारों में से अपने आप के लिए कोई भी प्रकार चुन सकते है। क्योंकि यदि हम योगासन के प्रकारों की बात करे तो योग विज्ञान में 300 से भी ज्यादा प्रकारों के बारे में बताया गया है।

तो चलिए सबसे पहले हम आपको यह बताते है कि घर पर योगा कैसे करते है और उसके बाद योग के कुछ प्रकार बताएंगे जिन्हें यदि आप करते है तो आप स्वस्थ और शांत रह सकते है। 

घर पर योगा कैसे करते है ? 

यदि आप घर पर रोजाना योगाभ्यास करते है तो यह वाकई में एक अच्छी बात है, परंतु घर पर योगाभ्यास करने से पहले आपको नीचे दिए गए tips को follow करना चाहिए। 

  1. अपने लिए सुविधाजनक समय चुने

यदि आप योगा करने की सोच रहे है तो ऐसा नही है कि आप कभी भी योगा करना शुरू कर दे, क्योंकि योगा करने के लिए आपको एक सुविधाजनक समय भी चुनना जरूरी होता है।

यदि आप चाहो तो सुबह का समय चुन सकते है क्योंकि सुबह के समय योगाभ्यास करना बेहतरीन होता है। सुबह का योगाभ्यास आपको दिन भर ऊर्जावान रखने में मदद करता है। या फिर आप चाहे तो शाम को भी योगाभ्यास कर सकते हैं। तो योगा करने के लिए सबसे पहले आपको सुविधाजनक समय चुनना है। 

  1. अपने लिए सुविधाजनक जगह चुने

जिस तरह से योगाभ्यास करने के लिए आपको सही समय चुनने की जरूरत होती है उसी तरह योगाभ्यास करने के लिए आपको सुविधाजनक जगह भी चुननी चाहिए। यदि आप घर मे योगाभ्यास कर रहे है तो आपको एक ऐसा कमरा चुनना चाहिए जहां पर बिल्कुल भी शोर न हो और ना ही योगाभ्यास करते समय किसी का आना जाना हो।

आपको ऐसा स्थान चुनना है जहां पर आपके योगाभ्यास में कोई रुकावट न आए। 

  1. योगाभ्यास खाली पेट करे

जब भी आप योगाभ्यास करते है तब आपको खाली पेट योगाभ्यास करना चाहिए, इसीलिए ऊपर के point में हमने आपको सुबह सुबह योगाभ्यास करने के लिए कहा था।

यदि आप शाम के समय मे योगाभ्यास करना चाहते है तो योगाभ्यास करने के 2 से 3 घंटे पहले अपना भोजन कर ले। यदि आप खाली पेट योगाभ्यास करते है तो आपको योगा करने में किसी भी तरह की की तकलीफ नही होती है। 

  1. योगाभ्यास से पहले व्यायाम करें

आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि जब भी आप योगाभ्यास करे तो उससे पहले थोड़ा सा व्यायाम जरूर कर ले। क्योंकि व्यायाम करने से आपके शरीर मे गर्मी पैदा हो जाती है जिसका लाभ आपको योगाभ्यास करते समय मिलता है। और साथ ही व्यायाम करने से आपके शरीर मे लचीलापन भी आता है जिसके कारण योगाभ्यास के समय मांसपेशियों पर ज्यादा तनाव नही पड़ता है। 

तो अब आप जान चुके है कि योगाभ्यास करने से पहले आपको किन चीजों के तरफ ध्यान देना है। चलिए अब हम नीचे आपको कुछ योगासन बताते है। 

योग के कुछ आसन

  1.  सुखासन

यदि आप योगासन शुरू कर रहे है और आपको योगासन के बारे में कुछ भी नही पता है तो यह आसन आपके लिए सबसे बेहतरीन आसन है। यह आसन आपको आराम देता है और साथ ही आध्यात्मिक आनंद भी देता है। सुखासन यह चिंता, तनाव और मानसिक थकान को कम करने के लिए सबसे अच्छा है।  

इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को विपरीत जांघों के अंदर टिकाकर बैठें और आपके रीढ़ की हड्डी सीधी खड़ी होनी चाहिए। और फिर अपने हाथों को घुटनों पर रखना है और धीरे-धीरे सांस अंदर-बाहर करनी है। 

  1. नौकासन

यह आसन भी बाकी सभी आसनों में से एक आसान आसन है। यह आसन आपकी पाचन क्षमता में सुधार करता है और पेट की चर्बी को कम करता है। पेट की मांसपेशियों की कार्यक्षमता में सुधार करने के लिए यह आसन सबसे अच्छा है।

इस आसन को करने के लिए अपनी पीठ के बल टांगों को मिलाकर और हाथों को जांघों पर बिना छुए लेटना है और फिर शरीर को 30 डिग्री का कोण बनाना है। 

  1. धनुरासन

धनुरासन यह वजन घटाने में मदद करता है और पाचन और रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देता है। सिर्फ इतना ही नही बल्कि यह आसन आपके पीठ को लचीला बनाने में कारगर साबित होता है।

इस आसन को करने के लिए आपको पेट के बल लेटकर पैरों पर हाथ रखकर पीछे की ओर खींचना है।  आपको अपने शरीर को धनुष जैसी मुद्रा बनानी है जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है।

  1.  वक्रासन

वक्रासन यह आसन आपके शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है और साथ ही आपके पेट की चर्बी को भी कम करता है। सिर्फ इतना ही नही बल्कि यह आसन आपके पाचक रसों को नियंत्रित करके पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है।

इस आसन को करने के लिए दाहिने पैर को बायीं जांघ पर ऊपर की ओर रखकर स्थिर मुद्रा की तरह एक मुद्रा बनाने की जरूरत है और हाथों को हथेलियों के साथ सिर के ऊपर रखना है। इसमें आपकी रीढ़ सीधी होनी चाहिए यह मुद्रा होने के बाद, पहली स्थिति को बदलने की जरूरत है और और फिर दूसरे पैर से इसे आजमाने की जरूरत है।

  1. भुजंगासन

भुजंगासन यह पीठ के निचले हिस्से के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन आसन हो सकता है। यदि आप एक महिला है तो यह गर्भाशय और अंडाशय को खींचकर मासिक धर्म की समस्याओं से छुटकारा भी दिलाता है।  

इस आसन को करने के लिए आपको पेट के बल फर्श पर लेटना है और उसके बाद हाथों को फर्श पर टिकाकर शरीर के ऊपरी हिस्से को फैलाकर ऊपर उठाना है। 

  1. हलासन

हलासन यह आपके कंधों, बाहों और रीढ़ से तनाव को मुक्त करता है। यह मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक है। सिर्फ इतना ही नही बल्कि यह आसन कब्ज और गर्दन की जकड़न को भी ठीक कर सकता है।

इस आसन को करने के लिए अपनी पीठ के बल लेटकर हाथों को नीचे की ओर सीधा रखे। इसके बाद  फिर दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और पैरों को 180 डिग्री का कोण बनाते हुए सिर के ऊपर रखना है।

  1.  सर्वांगासन

सर्वांगासन इस आसन की मुद्रा मांसपेशियों को मजबूत करती है और गुर्दे और हड्डियों की बीमारी की संभावना को कम करती है। साथ ही यह आसन अनिद्रा, अवसाद और मानसिक चिंता को कम करता है।

इस आसन को करने के लिए आपको आपके कंधे पर खड़े होने की जरूरत है। 

  1.  शीर्षासन

शीर्षासन यह सभी आसनों का राजा है और सबसे कठिन आसनों में से एक है, लेकिन इसके बहुत से लाभ हैं। यह आपके रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, श्वसन प्रणाली को शक्ति देता है, और साथ ही एकाग्रता में भी सुधार करता है।  

इस आसन को करने के लिए आप शुरुआत में दीवार का सहारा लें, तो इस आसन में अपने सिर को नीचे और पैरों को ऊपर रखते हुए रीढ़ को सीधा रखें। आप अपने हाथों का उपयोग अपने आप को सहारा देने के लिए कर सकते है। 

  1.  गोमुखासन

 गोमुखासन यह आसन आपके कूल्हों, बाहों, जांघों और पीठ को फैलाता है, और साथ ही यह आसन आपके मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है।

इस आसन को करने के लिए आप दाएं पैर को बाएं पैर के ऊपर लाकर बैठें, इसमें दोनों पैर घुटने ऊपर होने चाहिए। अब दाएं हाथ को सिर की ओर से पीछे की ओर ले जाएं। इसके बाद अब बाएं हाथ की कोहनी को मोड़कर पेट की ओर से घुमाते हुए पीठ की ओर ले जाएं। अब आप दोनों हाथों को पीछे मिलाते हुए एक सीधी रेखा बनाएं। 

  1. काकासन

जो कोई भी अपनी एकाग्रता शक्ति में सुधार करना चाहता है, आलस्य को मिटाना चाहता है और मानसिक और शारीरिक संतुलन को बढ़ाना चाहता है तो उसके लिए काकासन यह सबसे अच्छा आसन है यह आसन आपके शरीर और मन को हल्का महसूस कराता है।  

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पंजों को एक साथ जोड़कर खड़े हो जाएं। और पूरे शरीर को हल्का रखे। इसके बाद हाथों को शरीर के सामने से ऊपर उठाते हुए, सिर के ऊपर ले जाएं। फिर कूल्हों से सामने की ओर झुकें और दोनों हाथों से दाहिने पैर की उंगलियों को पकड़ लें।

अब धीरे से बाएं पैर को पीछे ले जाएं और उसे अधिक से अधिक ऊपर उठायें। साथ ही माथे को घुटनों की और लाएं। इसके बाद दोनों पैर सीधे रखें और बाएं पैर को अब नीचे करना है। 

Yoga Kaise Karte Hai FAQ

योगासन कब करे ? 

जवाब – योगासन आप सुबह या फिर शाम के समय पर कर सकते है ? 

क्या योगासन खाली पेट करना चाहिए ?

जवाब – जी हां, योगासन आपको खाली पेट ही करना चाहिए। 

सबसे आसान आसन कौन सा है ? 

जवाब – सबसे आसान आसन सुखासन यह है। 

Conclusion – 

तो दोस्तो इस लेख में हमने आपको yoga kaise karte hai इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है और साथ ही हमने आपको सभी आसान भी बता दिए है। हम आशा करते है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको हमसे कोई सवाल पूछना हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। 

Leave a Comment