आज के इस लेख में हम BSc का full form क्या है या BSc Full Form In Hindi क्या है, BSc course क्या है BSc course के फायदे क्या है आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे। जैसा कि आप जानते हैं, 12वीं के बाद छात्रों के लिए भविष्य में करियर का चुनाव करना काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि उनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए कई ऑप्शंस होते हैं। जैसे B.A, B.Com, LLB, engineering, Diploma courses, ITI आदि।
ऐसे में इन में से किसी एक विषय का चुनाव कर पाना काफी मुश्किल कार्य होता है, और यदि छात्रों को इस समय सही डायरेक्शन नहीं मिल पाता है, तो वह अपने पसंद के course का चुनाव नहीं कर पाते हैं जिससे उन्हें भविष्य में काफी समस्या होती है। तो यदि आप भी उन छात्रों में है, जो 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं और अब इस सोच में है कि आगे किस विषय का चुनाव करना उनके भविष्य के लिए बेहतर होगा तो आप बिल्कुल सही जगह आए है, क्योंकि कि हम यहां ऐसे ही एक विषय के बारे में चर्चा करने वाले हैं, तो चलिए शुरू करने वाले हैं।
BSC का फुल फॉर्म क्या है? BSC Full Form in Hindi

BSc का full form Bachelor of science होता है। इसे हिंदी में विज्ञान में स्नातक कहा जाता है। यह 3 वर्ष का स्नातक course होता है। छात्र के बीएससी का course पूरा करने के बाद उसे विज्ञान के विषयों में स्नातक की उपाधि यानी कि ग्रेजुएशन की डिग्री प्रदान की जाती है।
BSc क्या है?
BSc एक साइंस की ग्रेजुएशन डिग्री है जिसे हिंदी में विज्ञान में स्नातक करना कहते हैं। साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले छात्र अधिकतर BSc का विकल्प ही चुनते हैं। यह course हमारे देश में बहुत ही लोकप्रिय है। जो छात्र विज्ञान के क्षेत्र में आगे जाना चाहते हैं या फिर विज्ञान के क्षेत्र में कोई उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसके लिए उन्हें BSc course का चयन करने की आवश्यकता होती है।
BSc एक ऐसा course है, जिसे करने से छात्र की तर्कशक्ति का विकास होने के साथ-साथ उन्हें आगे करियर में भी बहुत सारे विकल्प मिलते है, जिसके माध्यम से वे भविष्य में अच्छी नौकरी कर सकते है। जानकारी कि आपको बता दें, कि बीएससी एक प्रोफेशनल लेवल course होता है जिसकी शुरुआत साल 1860 में लंदन यूनिवर्सिटी से हुई थी। देखा जाए तो यह एक ऐसा course है, जो ना केवल भारत में बल्कि विश्व भर में काफी लोकप्रिय माना जाता है। बीएससी करने के बाद छात्र अलग-अलग फ़ील्ड में अपना करियर बना सकते हैं जैसे रिसर्च, डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग आदि।
यह भी पढ़े: आईटीआई कैसे करें? ITI का फुल फॉर्म क्या है?
BSc Course के प्रकार
BSc यानी कि Bachelor of science में 2 तरह के course होते हैं, जिन्हें –
- Bachelor of science General (BSc General Course)
- Bachelor of Science Honours (BSc Hons. Course) कहा जाता है।
कोई भी विद्यार्थी इन दोनों में से किसी एक course को अपनी पसंद के अनुसार चुन सकता है। लेकिन इन दोनों ही course में कुछ अंतर भी है जिसे जानना हर एक छात्र के लिए आवश्यक है। वैसे आपको बता दें कि कुछ कॉलेज में BSc करने के लिए 5 से 6 सब्जेक्ट होते हैं कोर और इलेक्ट्रिव दोनों को मिलाकर लेकिन कुछ कॉलेज में 3 सब्जेक्ट कोर सब्जेक्ट होते हैं और एक इलेक्टिव सब्जेक्ट होता है।
यह भी पढ़े: Paisa wala Game Download hindi
यह भी पढ़े: डिस्टेंस लर्निंग से ग्रेजुएशन कैसे करें?
Bachelor of Science General
BSc General Course को कोई भी छात्र साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने के बाद ले सकता है। आपको बता दें कि यह course लगभग 3 साल का होता है। ज्यादातर छात्र जो साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करते हैं, वे BSc का ही चुनाव करते हैं ताकि वे भविष्य में MSc यानी Master of science कर सकें। इस course में छात्रों को सभी विषयों की थोड़ी बहुत साधारण सी जानकारी प्रोवाइड की जाती है
BSc General Subject
- BSc Mathematics
- BSc Biologi
- BSc Chemistry
- BSc Physics
- BSc Zoology
- BSc Botany
- BSc Computer Science
- BSc Statistics
- BSc Home Science
Bachelor of Science Honours
Bachelor of science Honours यह BSc General Course से काफी अलग होता है, क्योंकि BSc Hons. Course में छात्र को विज्ञान के किसी एक विषय में विशेषज्ञ बनाने के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की जाती है। यानि आपके पास दूसरे विषय को पढ़ने का विकल्प नहीं होता। इस course को प्रोफेशनल ऑनरेबल डिग्री (Professional Honorable degree) भी कहते हैं कि आपको कोई भी एक विषय पर गहराई से स्टडी करनी होती है।
BSc Hons. Subject
- BSc Physics
- BSc Chemistry
- BSc Biology
- BSc Mathematics
- BSc IT (Information Technology)
- BSc Computer Science
- BSc Microbiology
- BSc Biotechnology
- BSc Biochemistry
- BSc Botany
- BSc Zoology
- BSc Nursing
- BSc Fashion Design
- BSc Animation
- BSc Hospitality
- BSc Agriculture
- BSc Food Technology
- BSc Electrical
- BSc Nautical Science
- BSc Forensic Science
- BSc psychotherapy
- BSc Veterinary Science
- BSc Multimedia
यह भी पढ़े: घर बैठे पैसे कैसे कमाए?
BSc में Admission के लिए पात्रता
तो जैसा कि अब आप जान गए होंगे कि BSc क्या है? और BSc full form in Hindi क्या है? तो चलिए अब यह जानते हैं, कि BSc में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक पात्रताएं क्या हैँ?
- BSc Course में आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड के इंटरमीडिएट उत्तरीण करना आवश्यक है।
- आवेदक करने वाले छात्र को इंटरमीडिएट में विज्ञान विषय का लेना आवश्यक है।
- BSc में एडमिशन के लिए छात्रों को 12वीं की परीक्षा में 50 से 60% अंकों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- BSc General Course में कोई भी छात्र डायरेक्ट एडमिशन ले सकता है।
- BSc Hons. Course में डायरेक्ट एडमिशन होना मुश्किल होता है। यहां मेरिट होनी चाहिए या एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा
- एडमिशन के लिए छात्रों की सही उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ऊपर बताए गए सभी पात्रताएं तथा योग्यताएं पूरी करने के बाद आप BSc में एडमिशन ले सकते हैं। लेकिन Admission लेने के लिए भी दो अलग अलग तरीके हैं आइए जानते हैं कि वे 2 अलग अलग तरीके क्या है –
यह भी पढ़े: WinZo game से पैसे कैसे कमाए?
BSc Course में Admission कैसे ले?
12वीं पास कर चुके छात्रों को BSc में एडमिशन लेने के लिए इन दो तरीकों के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। दरअसल किसी भी कॉलेज में BSc की डिग्री पाने के लिए दो तरीके से एडमिशन लिए जाते हैं।
- Direct Admission
- Entrance Based Admission W
Direct Admission:-
वैसे तो हमारे देश में ज्यादातर Private Institute छात्रों द्वारा इंटरमीडिएट में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर ही एडमिशन देते हैं। लेकिन इसके लिए छात्रों को Private Institute द्वारा decide किए गए न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। लेकिन Private Institute से BSc करना सरकारी इंस्टिट्यूट के मुकाबले काफी महंगा होता है।
Entrance Based Admission
देश के कई ऐसे संस्थान है, जिसमें BSc में एडमिशन लेने के लिए आपको entrance test देने की आवश्यकता होती है। उसमें प्राप्त अंकों के अनुसार ही एडमिशन लिया जाता है। इसलिए छात्र का नाम मेरिट में आना जरूरी है। किसी भी संस्कारी संस्थान या फिर राज्य सरकार द्वारा चलाए गए कॉलेज या यूनिवर्सिटी में मेरिट लिस्ट के आधार पर ही एडमिशन दिया जाता है।
यह भी पढ़े: घर बैठे मोबाइल से पैसे कैसे कमाए ?
यह भी पढ़े: PayTm से पैसे कैसे कमाए?
यह भी पढ़े: Computer या Laptop से पैसे कैसे कमाए?
वैसे छात्र जो BSc के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं यानी कि और उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए भी BSc के बाद काफी अच्छे विकल्प है। नीचे हम कुछ ऐसे विषयों के बारे में बता रहे हैं, यदि छात्र BSc के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहता है, तो वह नीचे बताए गए विकल्पों में से किसी भी विकल्प का चुनाव कर सकते है।
- MSc (Master of Science)
- B.Ed (Bachelor of Education)
- MBA (Master of Business Administration)
- Medical Course like B.Pharma, GNM etc.
- MCA (Master of Computer Science)
- Master in Data Science
- Machine Learning
यह भी पढ़े: घर बैठे गांव में पैसे कमाने के तरीके
यह भी पढ़े: Bhim App से पैसे कैसे कमाये?
BSc के बाद करियर विकल्प
BSc करने के बाद छात्र के पास सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में करियर के विकल्प होते हैं। या फिर कोई भी छात्र उच्च शिक्षा को प्राप्त करके आगे उसी क्षेत्र में अनुसंधान यानी research कर सकते हैं या फिर सरकार के विभिन्न विभागों में भी कार्य कर सकते हैं।
आजकल हमारे देश में विज्ञान से संबंधित course और BSc करने वाले छात्रों की बहुत अधिक मांग है। भारत के साथ-साथ अन्य कई देशों में भी विज्ञान के छात्रों की बड़ी मात्रा में मांग की जाती है, क्योंकि आजकल सभी कार्य विज्ञान से जुड़े हुए हैं और आधुनिक विश्व में विज्ञान से संबंधित विकास लगातार बढ़ रहा है।
BSc करने के बाद छात्र नीचे बताए गए ऑप्शंस में से किसी भी एक ऑप्शन में अपनी जॉब प्रोफाइल choose कर सकते हैं जैसे-
- Lecturer
- Science advisor
- Chemist
- Geneticist
- Clinical Research specialist
- Biology researcher
- Ecologist
- Wildlife and fishery department
- Healthcare providers
- Pharmaceutical and Biotechnology industry
- Waste water plants
- Software Developers
FAQ
12वीं के बाद BSc करना क्या अच्छा विकल्प है?
जिन छात्रों को विज्ञान में रुचि है और वह मेडिकल और इंजीनियरिंग लाइन में ना जाकर साइंस विषय मे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
BSc का full form क्या है?
BSc का full form Bachelor of science होता है। इसे हिंदी में विज्ञान में स्नातक कहा जाता है।
BSc course कितनी अवधि की होती है?
वैसे तो BSc course 3 वर्षों की होती है, लेकिन कुछ यूनिवर्सिटीज में BSc course 3 वर्षों से अधिक या कम भी हो सकती है।
BSc के बाद किस विषय में हायर स्टडीज कर सकते हैं ?
BSc के बाद छात्र MSs, B.Ed या MBA जैसे course कर सकते हैं।
निष्कर्ष:-
आज के इस लेख BSC का फुल फॉर्म क्या है? BSC Full Form in Hindi में आपने जाना कि BSc का फुल फॉर्म क्या है? BSc क्या है तथा BSc में एडमिशन लेने के लिए आप को क्या करना चाहिए? आदि। उम्मीद है आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और यदि आप इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।