ECG Kaise Karte hai: दोस्तो क्या आपके heart में कभी दर्द होता है ? या फिर आपको heart संबंधित कोई समस्या है ? यदि इसका जवाब हां है तो जल्दी से जल्दी आपको किसी हॉस्पिटल में जाकर ECG कर लेना चाहिए। परंतु ECG करने से पहले आपको यह भी पता होना आवश्यक है कि आखिर ECG Kaise Karte hai, और साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि ECG क्या होता है।
तो इस लेख में हम आपको आगे ECG के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है। तो चलिए सबसे पहले तो हम आपको बताते है कि ECG क्या होता है।
ECG क्या होता है ?
ECG को इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम कहा जाता है। ECG की टेस्ट करके आप यह जान सकते है कि आपका हार्ट ठीक से काम कर रहा है या नही कर रहा है। ECG की जांच करके आप heart संबंधित सभी बीमारियों का आसानी से पता लगा सकते हो। ECG का मुख्य उपयोग आपके heart के हर बार धड़कने से उत्पन्न विद्युतीय संकेतों का पता लगाने के लिए किया जाता है। आपकी यह धड़कने एक मशीन द्वारा रिकॉर्ड की जाती है। तो अब आप जान चुके है कि ECG क्या होता है। चलिए अब हम आपको ECG के प्रकार बताते है।
ECG के कितने प्रकार है ?
बहुत कम लोग यह बात जानते है कि ECG के भी प्रकार होते है। तो ECG भी तीन प्रकार की होती है, और वह तीन प्रकार कौन से है इसके बारे में हम आपको नीचे जानकारी दे रहे है।
- Resting ECG
Resting ECG यह आमतौर पर उस समय मे किया जाता है जब आप लेटे होते हो।
- Stress or Exercise ECG
Stress or Exercise ECG में मरीज को exercise करने के लिए कहा जाता है। इसमें मरीज को ट्रेडमिल पर चलने के लिए भी कहा जाता है। यह ECG करने के लिए आपको तब कहा जाता है जब आपके heart के लक्षण किसी शारीरिक क्रिया से बढ़ते है।
- Ambulatory ECG
यह एक छोटी सी मशीन होती है जो कि आपको घर पर ही उपयोग करने के लिए दी जाती है। यह कमर पर पहने जा सकने वाली छोटी सी मशीन होती है और इस मशीन में इलेक्ट्रोड्स जुड़े हुए होते है। यह ECG करने के लिए आपको तब कहा जाता है जब आपके heart के लक्षण अनियमित हो या फिर थोड़े समय के लिए ही होते है।
ऊपर बताए गए सभी ECG के प्रकार आपकी heart की समस्या को देखकर बताये जाती है की आपको किस प्रकार की ECG करवानी है। तो अब आप ECG के प्रकार भी जान चुके है। चलिए अब हम आपको बताते है कि ECG कैसे करते है।
यह भी पढ़े: गावं में पैसे कमाने के तरीके
यह भी पढ़े: लैपटॉप से पैसे कैसे कमाए
ECG Kaise Karte Hai ?

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ECG केवल एक तरीके से ही नही किया जाता है बल्कि ECG करने के कई तरीके उपलब्ध है। आमतौर पर ECG के test में
आपकी बांहों, टांगों और सीने पर छोटे छोटे sensors लगाए जाते हैं। और यह सभी सेंसर्स ECG रिकॉर्ड करने वाली एक मशीन से जुड़े होते है। यदि आप ऐसा सोच रहे है कि यह test करने से पहले आपको बहुत सी तैयारियां करनी होगी, तो आप गलत सोच रहे है। क्योंकि ECG की test सामान्य रूप से होती है। यह टेस्ट आप खाना पीना करके भी कर सकते है।
ECG करते वक़्त आपके शरीर पर इलेक्ट्रोड्स लगाए जाते है, यह इलेक्ट्रोड्स लगाने के लिए आपको कपड़े हटाने की आवश्यकता होती है। और यदि आप एक पुरुष है और आपके छाती पर बहुत से hair है तो कभी कभी उसे भी हटाने की जरुरत होती है, क्योंकि ECG की मशीन आपके छाती पर ही लगाई जाती है। एक बार जब यह मशीन लग जाती है तो उसके बाद आप कपड़े पहन सकते है। ECG की यह प्रक्रिया कुछ मिनटो की ही होती है। इसके बाद आप अपने घर पर जा सकते है या फिर डॉक्टर के कहने के अनुसार आप उस हॉस्पिटल में रह सकते है।
यह भी पढ़े: Paytm से पैसे कैसे कमाये?
ECG का प्रयोग कब किया जाता है ?
ECG का प्रयोग सामान्य तौर पर यदि किसी को कोई heart सम्बंधित समस्या है तब हार्ट की जांच करने के लिए किया जाता है। जैसे कि सीने में दर्द होना, दिल की धड़कनों का अचानक बढ़ना, बार बार चक्कर आना, सांस लेने में कठिनाई होना इस तरह की परिस्थिति में ECG का प्रयोग किया जाता है। सिर्फ इतना ही नही बल्कि एरिथमिया, कोरोनरी हार्ट डिज़ीज, हार्ट अटैक, कार्डियोमायोपैथी जैसे स्थितियो में भी ECG का प्रयोग किया जाता है। जिन व्यक्तियो को पहले से ही heart संबंधित कोई समस्या होती है तो ऐसे व्यक्ति लगातार ECG का प्रयोग करते रहते है।
ECG का रिजल्ट कैसे मिलता है ?
जब डॉक्टर आपके शरीर पर ECG testing करने की छोटी मशीन लगाते है तब वह मशीन आपके हार्ट की लय या विद्युतीय क्रियाओं को ग्राफ द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तरीके से दर्शाती है और फिर कागज़ पर छापकर प्रदर्शित करती है। वही Ambulatory ECG में मशीन आपके हार्ट की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से स्टोर करती है, और टेस्ट पूरा होने के बाद डॉक्टर वह स्टोर की गई जानकारी देख सकता है।
जब भी आप ECG टेस्ट करते है तो यह जरूरी नही है कि आपके टेस्ट का रिजल्ट तुरंत ही मिल जाएगा। क्योंकि कई बार रिजल्ट आने में 24 घंटे का समय भी लग सकता है।
ECG Kaise Karte Hai FAQ
ECG क्या होता है ?
जवाब – ECG को इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम कहा जाता है। ECG की टेस्ट करके आप यह जान सकते है कि आपका हार्ट ठीक से काम कर रहा है या नही कर रहा है। ECG की जांच करके आप heart संबंधित सभी बीमारियों का आसानी से पता लगा सकते हो।
ECG के कितने प्रकार है ?
ECG के तीन प्रकार है और उसमे सबसे पहला Resting ECG, दूसरा Stress or Exercise ECG, और तीसरा Ambulatory ECG है।
ECG कैसे करते है ?
ECG के test में आपकी बांहों, टांगों और सीने पर छोटे छोटे sensors लगाए जाते हैं। और यह सभी सेंसर्स ECG रिकॉर्ड करने वाली एक मशीन से जुड़े होते है।
क्या ECG हम घर मे ही कर सकते है ?
जी नही, आप ECG घर मे नही कर सकते। ECG करने के लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
क्या ECG करने में कोई जोखिम है ?
जी नही, ECG test करने में किसी भी प्रकार का कोई भी जोखिम नही है।
Conclusion –
तो दोस्तो हमने आपको ECG Kaise Karte Hai इसके बारे में जानकारी दी है। यदि आपको किसी तरह की भी हार्ट में कोई समस्या है या फिर आप और अच्छे तरीके से ECG की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो किसी हार्ट स्पेसालिस्ट से संपर्क जरूर करे।
यह भी पढ़े: भीम एप से पैसे कैसे कमाये?
यह भी पढ़े: ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमाये?