MBA का नाम तो आप सब ने सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं, कि MBA का फुल फॉर्म क्या होता है (MBA full form in Hindi) यदि नही तो कोई बात नही क्योंकि कि हम यहां MBA क्या है, एमबी का फुल फॉर्म क्या है तथा MBA course के प्रकार के बारे में विस्तारपूर्वक बात करने वाले हैं।
सबसे पहले तो आपको बता दें, कि MBA एक तरह का पोस्टग्रेजुएट course है और इस course से ग्रेजुएट हुए छात्रों की डिमांड खासतौर पर मल्टीनैशनल कंपनीज में काफी होती है। इस course को करने के बाद विद्यार्थियों में बिजनेस से संबंधित काफी ज्ञान और कौशल विकसित हो जाता है। जो कि उन्हें खुद का बिजनेस स्थापित करने में काफी मदद करता है। भारत मे बहुत से ऐसे निजी और सरकारी Institute है, जो MBA course कराता है जिसके बारे हम नीचे और विस्तार से बात करेंगे। तो चलिए फिर बिना देर किए इस लेख को शुरू करते हैं।
MBA क्या है?
MBA व्यवसाय और प्रबंधन से संबंधित course होता है। जिसकी अवधि कुल 2 वर्ष होती है। व्यवसाय और प्रबंधन के मामले में MBA की डिग्री सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, और इसकी मांग भी बहुत अधिक है। कोई भी विद्यार्थी ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद MBA का course कर सकता है। MBA में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होती है। वर्तमान समय में भारत में ऐसे कई सरकारी और निजी संस्थान है, जो कि MBA का course कराते हैं।
इस course में कई विषयों पर विशेषज्ञता होती है यानी की अभ्यर्थी अपनी इच्छा अनुसार विषय का चुनाव कर सकते हैं और उस विषय पर महारत हासिल कर सकते हैं। जैसे कि MBA course के अंतर्गत मैनेजमेंट, बिजनेस कम्युनिकेशन, अकाउंटिंग, बिजनेस लॉ, अप्लाइड स्टैटिसटिक्स, फाइनेंस मैनेजरियल, बिजनेस एथिक्स, मार्केटिंग इन ऑपरेशन इत्यादि जैसे अलग-अलग विषय पर शिक्षा प्रदान की जाती है।
जानकारी के मुताबिक MBA course किसी भी ग्रेजुएशन की डिग्री के बाद विद्यार्थी कर सकते हैं। लेकिन यदि ग्रेजुएशन डिग्री के रूप में बीबीए करके यदि कोई विद्यार्थी MBA कर रहा है, तो उसे सबसे सटीक डिग्री माना जाता है। रेगुलर कॉलेज से MBA करना बहुत आम बात है लेकिन बहुत से कॉलेज ऐसे हैं, जो वर्तमान में डिस्टेंस एजुकेशन की सुविधा provide कर रहा है यानी कि आप ऑनलाइन घर बैठे MBA course कर सकते हैं। लेकिन डिस्टेंस एजुकेशन के मुकाबले यदि देखा जाए तो रेगुलर कॉलेज से MBA course करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
MBA का फुल फॉर्म क्या है? MBA Full Form in Hindi

MBA का full form “Master of business Administration” है जिसे हिंदी में व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर कहते हैं। यानी कि –
- M for Master
- B for Business
- A for Administration
यह भी पढ़े: पैसे कमाने वाले ऐप्स
MBA का course करने के लिए आप अपने हिसाब से समय और माध्यम चुन सकते हैं। वर्तमान में रेगुलर MBA, डिस्टेंस MBA , एग्जीक्यूटिव MBA , इंटीग्रेटेड MBA तथा पार्ट टाइम MBA के विकल्प मौजूद हैं। आप अपने अनुसार किसी भी विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
MBA एक ऐसा course है, जहां विद्यार्थियों को एक सफल लीडरशिप, मैनेजर और व्यवसायी बनने के लिए सबसे बेहतरीन कौशल और कॉन्फिडेंस प्रोवाइड करता है। इस पाठ्यक्रम में न केवल मुख्य विषयों के बारे में जानकारी दी जाती है बल्कि विद्यार्थियों को ग्रुप डिस्कशन, कन्वरसेशन, टीम वर्क और सोशल इंटरेक्शन की ट्रेनिंग भी दी जाती है। ताकि छात्र एक बेहतरीन कौशल विकसित कर सके और कॉन्फिडेंस के साथ भविष्य में कोई भी कार्य आसानी से कर सकें।
MBA के प्रकार
जैसे कि आपको हमने पहले भी बताया है MBA course विश्व भर में काफी अधिक लोकप्रिय है। ऐसे में दुनिया भर के टॉप MBA कॉलेजेस विभिन्न प्रकार के MBA course प्रोवाइड कराते हैं। आइए जानते हैं, कि दुनिया भर में कितने तरह के MBA course होते हैं और कौन सा MBA course करना विद्यार्थियों के लिए ज्यादा बेहतर होता है।
Regular MBA
यह एक फुल टाइम MBA course होता है, जिसके लिए आपको ग्रेजुएशन में तकरीबन 50% अंकों से पास होना अनिवार्य होता है। रेगुलर एमबीए course करने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना पड़ता है और फिर आप किसी भी सरकारी कॉलेज में MBA करने के लिए एडमिशन ले सकते हैं। वैसे रेगुलर MBA course आप किसी निजी इंस्टिट्यूट से भी आसानी से कर सकते हैं, लेकिन उसकी फीस सरकारी इंस्टिट्यूट की तुलना में थोड़ी अधिक होती है। रेगुलर course करने की अवधि 2 से 3 साल होती है ज्यादातर 2 साल के अंदर रेगुलर MBA course कंप्लीट हो जाती है।
Executive MBA
यह एक टॉप कंपनीज में 3 साल या उससे ज्यादा के कार्य अनुभव के साथ काम करने के लिए एक पोस्टग्रेजुएट course है। एग्जीक्यूटिव MBA course के मॉड्यूल के आधार पर 1 से 2 साल की समय अवधि लगती है इस course को पूरा करने में इसके लिए कामकाजी लोग, नेता, प्रबंधक या अन्य लोग हो सकते हैं।
Integrated MBA
इंटीग्रेटेड MBA course एक ऐसा MBA course है, जो 5 वर्ष ग्रेजुएशन डिग्री course होता है। इस course में बैचलर डिग्री और मास्टर डिग्री दोनों आपस में जुड़ी होती है यानी कि इस course को विद्यार्थी 12वीं कक्षा के बाद आसानी से कर सकते हैं। कुछ यूनिवर्सिटी में MBA इंटीग्रेटेड course 4 सालों का होता है, तो कुछ यूनिवर्सिटी में इस course की समय अवधि 5 साल की होती है। वैसे विद्यार्थी जो 12वीं की परीक्षा के बाद व्यवसाय प्रबंधन क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए MBA इंटीग्रेटेड course सबसे बेहतरीन ऑप्शन होता है।
MBA correspondence
इसे एक डिस्टेंस लर्निंग course के रूप में जाना जाता है। MBA कॉरस्पॉडेंस course खासतौर पर उन लोगों के लिए provide कराया जाता है, जो किसी कारणवश रेगुलर MBA course नहीं कर पाते हैं। MBA correspondence course भी आमतौर पर 2 से 3 साल का होता है। इस course की फीस स्ट्रक्चर रेगुलर MBA course की तुलना में कम होती है, क्योंकि विद्यार्थी घर पर ही इसकी पढ़ाई करते हैं और अपने क्षेत्र के निकटतम परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने जाते हैं।
यह भी पढ़े: Paisa wala Game Download hindi
यह भी पढ़े: घर बैठे पैसे कैसे कमाए?
MBA करने के लिए आवश्यक योग्यताएं
भारत में सभी एमबी संस्थानों और कॉलेजों के लिए MBA पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं, और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का course करना चाहते हैं। लेकिन कुछ मानदंड ऐसे हैं, जो कि सभी के लिए आवश्यक हैं आइए जानते हैं कि MBA करने के लिए आप में कौन-कौन सी योग्यताएं होनी चाहिए।
MBA after graduation
MBA का course शुरू करने से पहले किसी भी छात्र को स्नातक की डिग्री पूरी करना अनिवार्य है या फिर वह स्नातक के अंतिम वर्ष में है तो भी वह MBA के लिए आवेदन कर सकते हैं।
● MBA करने वाले छात्रों को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
● 12वीं के बाद छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन पास करना अनिवार्य है और स्नातक डिग्री में कम से कम 50% अंक लाना अनिवार्य ह।
● आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को MBA कॉलेज में कट ऑफ के साथ प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी।
● भारत में कई कॉलेजेस ऐसे हैं जो कि स्नातक डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर भी MBA course में एडमिशन करने का मौका देता है।
MBA after intermediate (Integrated course)
वैसे विद्यार्थी जो MBA इंटीग्रेटेड course करना चाहते हैं उन्हें पहले इस बात का ज्ञान होना जरूरी है, कि इंटीग्रेटेड course करने के लिए छात्रों में किस तरह की योग्यता होना अनिवार्य है।
● MBA इंटीग्रेटेड course करने के लिए विद्यार्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
● 12वीं में किसी खास विषय का होना जरूरी नहीं है, लेकिन यदि विद्यार्थी कॉमर्स लेकर 12वीं की पढ़ाई करें तो उनके लिए एमबी course करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
● 12वीं की परीक्षा में विद्यार्थी को कम से कम 50% अंकों से पास होना अनिवार्य है। कुछ कॉलेजेस में पासिंग मार्क्स 50% से अधिक मांगी जाती है।
● यदि आयु सीमा की बात करें, तो Admission के लिए विद्यार्थी की उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
● कई सरकारी कॉलेजेस में एडमिशन के लिए विद्यार्थी को एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है तथा मेरिट के आधार पर एडमिशन होती है। लेकिन कुछ प्राइवेट कॉलेज में डायरेक्ट एडमिशन की सुविधा भी मौजूद है।
यह भी पढ़े: WinZo game से पैसे कैसे कमाए?
MBA प्रवेश परीक्षा
वैसे विद्यार्थी जो भविष्य में MBA course करना चाहते हैं उन्हें MBA course में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है नेशनल स्टेट और कॉलेज लेवल पर कई MBA प्रवेश परीक्षा ऑर्गेनाइज की जाती है जिसमें क्वालीफाई करने के बाद MBA की बेस्ट यूनिवर्सिटी में एडमिशन दी जाती है।
कॉलेज स्तर पर MBA प्रवेश परीक्षा (College level MBA entrance exam)
● MICAT (MICA admission test)
● KIITEE
● IIFT MBA
● IBSAT (ICFAI Business studies aptitude test)
● TISSNET (Tata Institute of Social Science)
● IRMASAT (Institute of rural management Anand
राज्य स्तर पर MBA प्रवेश परीक्षा (State level MBA entrance exam)
● TANCET
● KMAT
● MAH CET
● PGCET
राष्ट्रीय स्तर पर MBA प्रवेश परीक्षा (National level MBA entrance exam)
● CAT (Common admission test)
● MAT (Management Aptitude Test
● XAT (Xavier aptitude test
● GMAT (Graduate Management Aptitude Test)
● CMAT (Common Management Aptitude Test)
● NMAT (NMIMS Management Aptitude Test)
● SNAP (Symbiosis National aptitude test)
● ATMA (AIMS test for management admission)
● IIFT (Indian Institute of Foreign Trade
यह भी पढ़े: घर बैठे मोबाइल से पैसे कैसे कमाए ?
यह भी पढ़े: PayTm से पैसे कैसे कमाए?
यह भी पढ़े: Computer या Laptop से पैसे कैसे कमाए?
MBA के विभिन्न field
MBA course में एडमिशन लेने के बाद विद्यार्थी को किसी एक विषय का चुनाव करना होता है यानी कि विद्यार्थी को उस विषय का चुनाव करना होता है जिस विषय पर वे विशेषज्ञता हासिल करना चाहता है। MBA स्टूडेंट्स को कई विकल्प मिलते हैं । जिनमें से वह अपने पसंद अनुसार किसी भी विकल्प का चुनाव कर सकता है और भविष्य में उस विषय से अपना करियर बना सकता है। नीचे हम कुछ ऐसे ही विकल्पों के बारे में बता रहे हैं, जिनका चुनाव विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार कर सकता है।
● MBA in marketing
● MBA in business analytic
● MBA in rural management
● MBA in finance
● MBA in information technology
● MBA in entrepreneurship and family business management
● MBA in international business
● MBA in Human Resource Management
● MBA in banking and financial services
● MBA in Healthcare management
● MBA in operation management
● MBA in agribusiness management
● MBA in business communication
● MBA in accounting
● MBA in Business Law
MBA की फीस कितनी है?
भारत में कई ऐसे संस्थान हैं, जो MBA का course करवाते हैं और उनकी फीस भी अलग-अलग होती है। आमतौर पर भारत में कई निजी संस्थान सरकारी कॉलेजों के मुकाबले अधिक फीस लेते हैं। MBA की फीस MBA के अलग-अलग यूनिवर्सिटी और उनकी सुविधाओं के अनुसार होती है जैसे कि कई संस्थान छात्रावास की सुविधा के हिसाब से फीस लेते हैं, तो कई संस्थानों में अध्ययन सामग्री, छात्र विनिमय, कार्यक्रम और औद्योगिक दौरे आदि की सुविधा देते हैं तो वे उनके अनुसार अधिक फीस लेते हैँ।
हालांकि एक अंदाजे की बात की जाए तो कोई भी टॉप कॉलेज पूरे MBA course के लिए 20 से 25 लाख रुपए तक की फीस लेते हैं। इसके अलावा भारत में कई अन्य सरकारी MBA कॉलेज लगभग 50,000 से 4 लाख रूपए तक की न्यूनतम फीस लेते हैं। और यदि डिस्टेंस एजुकेशन की बात की जाए तो इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी MBA course के लिए तकरीबन ₹40000 से भी कम की फीस लेते हैं।
Career In MBA
वर्तमान समय में भारत के साथ-साथ विदेशों में भी MBA के सेक्टर में काफी अच्छा स्कोप है। देश और विदेश में कई ऐसी बड़ी कंपनियां हैं, जो अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहती हैं। ऐसे में उन्हें कंपनी के लिए बिजनेस मैनेजर या फिर कॉर्पोरेट मैनेजर की आवश्यकता रहती है ताकि उनके बिजनेस को ठीक तरह से मैनेज किया जा सके।
यदि आप भी MBA का course कर रहे हैं, तो आप को अपनी जॉब से संबंधित चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि विदेशों के साथ-साथ भारत में भी MBA के क्षेत्र में अच्छा खासा स्कोप है।
Sallary after MBA
MBA का course करने के बाद एक अच्छी जॉब लगने की पूरी संभावना होती है जिसमें आपको अच्छी सैलरी भी मिलती है। अक्सर यह देखा गया है कि MBA का course करने के तुरंत बाद आप की सैलरी 1,20,000 से 1,50,000 तक एनुअल प्लेसमेंट होती है। लेकिन जैसे-जैसे आपका इस फील्ड में एक्सपीरियंस बढ़ता जाता है वैसे ही आपकी सैलरी भी बढ़ जाती है और आप इसमें 25 लाख annual तक कमा सकते हैं। और यदि आप किसी विदेशी कंपनी में काम कर रहे हैं, तो इसका पैकेज और भी अधिक हो सकता है। कुल मिलाकर आपको एक बेहतर नौकरी मिल सकती है।
यह भी पढ़े: घर बैठे गांव में पैसे कमाने के तरीके
यह भी पढ़े: Bhim App से पैसे कैसे कमाये?
Top MBA Colleges In India
यहां हम भारत के कुछ टॉप MBA कॉलेजेस के नाम बता रहे हैं। जहाँ से पास आउट होने वाले छात्रों का विश्व भर में काफी अच्छा प्लेसमेंट होता है। जी हां न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छी नौकरी मिलती है और साथ ही साथ काफी अच्छी सैलरी भी मिलती है। हालांकि इन कॉलेजेस में जाने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और नेशनल एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना पड़ता है।
1. Indian Institute of Management
2. Faculty of Management Sudies
3. SP Jain Institute of Management and Research,
4. Management Development Institute
5. National Institute of Industrial Engineering
6. Symbiosis Institute of Business Management
7. Indian Institute of Foreign Trade
8. Narsee Monjee Institute of Management Studies
9. Xavier Institute of Management
10. Shailesh J Mehta School of Management
FAQ
MBA का Full form क्या है ?
MBA का full form “Master of business Administration” है। जिसे हिंदी में व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर कहते हैं।
MBA करने की समय अवधि क्या होती है?
आमतौर पर MBA करने की अवधि 2 साल होती है लेकिन कुछ कॉलेजेस में यह course 3 सालों की होती है।
MBA क्या है?
MBA व्यवसाय और प्रबंधन से संबंधित course होता है जहां एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होती है।
MBA में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम कौन से है?
MBA की टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को CAT, MAT, XAT,SNAP, IIFT जैसे एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करने पड़ते हैं।
निष्कर्ष:-
आज के इस लेख “MBA full form in hindi” में आपने जाना कि MBA का फुल फॉर्म क्या है? MBA क्या है? MBA करने के लिए आपको इनके योग्यताओं की आवश्यकता है साथ ही इस लेख में MBA से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे फीस MBA म के क्षेत्र में करियर आदि की जानकारी भी दी गई है। उम्मीद है आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी होगी यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आप इस लेख से संबंधित किसी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।