सूअर पालन लोन स्कीम | Pig Farming Loan Scheme

भारत एक ऐसा देश है जहां पर पशुपालन पुराने जमाने से किया जा रहा है। पशुओं के विभिन्न अंगो का इस्तेमाल किया जाता है। उन्ही में से प्रमुख है सूअर सूअर पालन भी हमारे देश में काफी ज्यादा किया जाता है क्योंकि इससे मांस उत्पादन होता है। इसका मास देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भेजा जाता है। 

इसी महत्व को देखते हुए आज हम इस लेख में आपको सूअर पालन लोन स्कीम | Pig farming Loan Scheme in Hindi के बारे में बताएंगे तथा हम इस लेख ने आपको सूअर पालन लोन क्या है, यह कैसे प्राप्त करें आदि बिंदुओं पर आपका ध्यान केंद्रित करेंगे। इसी के साथ हम आपको पात्रता और महत्वपूर्ण दस्तावेज के बारे में भी बताएंगे।

सूअर पालन लोन स्कीम – Pig Farming Loan Scheme in Hindi

सूअर पालन बहुत अच्छा व्यवसाय है यदि हम इसे वैज्ञानिक तरीके से करते हैं तो बहुत ही कम समय में अधिक आमदनी हो जाती है। सूअर पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी खुले हैं। जहां पर कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। 

कृषि विज्ञान केंद्र भारत के लगभग सभी राज्यों में स्थित है। सूअर पालन एक महत्वपूर्ण व्यवसाय बनाने के लिए किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाते हैं, इसीलिए सरकार भी सूअर पालन करने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। इसमें बहुत ही कम ब्याज दर पर आपको लोन प्राप्त हो जाता है तथा कुछ बैंक के माध्यम से 15 से 25% तक सब्सिडी प्राप्त हो जाती है।

सूअर पालन लोन योजना क्या है (What is Pig Farming Scheme in hindi)

जब हम सूअर पालने के लिए किस bank से लोन लेते है तो यह सूअर पालन लोन कहलाता है. बैंक्स इसे Term Loan तथा Working Capital की केटेगरी में रखते हैं. जिसके अंतर्गत इस प्रकार के लोन एक निश्चित अवधि के लिए दिया जाता है जिसे तय अवधि के अन्दर ही वापिस करना होता है.

इस तरह का लोन देते समय बैंक्स आपसे सिक्यूरिटी को ध्यान रखते हुए आपसे आपके कुछ डाक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पण कार्ड, आपके ज़मीन के पेपर आदि की मांग करते हैं.

सूअर पालन लोन लेने के लिए पात्रता तथा आवेदन 

  • भारत का नागरिक होना चाहिए। 
  • आवेदक के पास खेती योग्य जमीन होना चाहिए। 
  • आवेदक के पास सूअर पालन करने के लिए जमीन होना अनिवार्य है। 
  • आवेदक के फार्म के पास पशु चिकित्सा केंद्र होना चाहिए। 
  • सूअर पालन का अनुमति पत्र होना अनिवार्य है। 
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। 
  • आवेदक ने सुअर पालन के लिए अन्य बैंक या कंपनी से लोन नहीं लिया हो। 
  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए। 
  • आवेदक की वार्षिक आय कम होनी चाहिए।

सूअर पालन लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड नंबर 
  • पैन कार्ड नंबर 
  • वोटर आईडी 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • अनुमति प्रमाण पत्र 
  • जमीन के कागजात 
  • फार्म से संबंधित जरूरी दस्तावेज 
  • पासपोर्ट साइज का फोटो 
  • शैक्षणिक दस्तावेज 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता पासबुक 

सूअर पालन योजना के उद्देश्य

जैसा कि हम सब जानते हैं दिन प्रतिदिन बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है। इस वजह से बहुत से लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही है। वह बेरोजगार लोग प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हें बहुत ही कम तनखा मिलती है। यह एक चिंता का विषय है परंतु नौजवानों को रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार बहुत सारी योजना चलाती है। 

उनमें से सूअर पालन योजना भी है, यदि आप सूअर पालन करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इससे नौजवानों को रोजगार भी प्राप्त हो जाएगा और इसके लिए ज्यादा शैक्षणिक योग्यता भी नहीं है। कम पढ़े लिखे लोग भी सूअर पालन करके पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए सरकार आपको लोन प्रदान करती है तथा उस पर सब्सिडी भी प्रदान करती ।है इस तरह से बहुत ही कम खर्च में सूअर पालन कर सकते हैं। 

सूअर पालन लोन योजना के फायदे 

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जो बेरोजगार नौजवान साथी है, उसे रोजगार प्राप्त होगा। वह अपने फार्म में अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकता है। 

सरकार आपको बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन प्रदान करती है। 

इस लोन की अधिकतम राशि ₹500000 तक होती है। 

बहुत ही कम खर्च में सूअर पालन किया जा सकता है। 

यह बहुत ही कम समय में अधिक मास उत्पादन करता है तथा इस मास की डिमांड विदेशों तक होती है। 

यदि किसी सूअर को बीमारी हो जाती है तो आप नजदीकी  पशु चिकित्सा केंद्र ले जा सकते हैं। 

जिससे बहुत ही कम खर्च में उसका रखरखाव किया जाता है।

सूअर पालन के लिए सब्सिडी कितनी प्राप्त होती है ?

यदि आप सूअर पालन के लिए लोन लेते हैं तो सरकार बहुत अधिक सब्सिडी आपको प्रदान करती है। यदि आप ₹100000 तक का लोन लेते हैं तो इस पर 0% ब्याज डर लगेगी। यदि आप ₹100000 से अधिक लोन लेते हैं तो आपको 15 से 25% तक सब्सिडी देना होगा। 

एक सूअर की कितनी कीमत है?

यह विभिन्न प्रकार की सूअर की प्रजाति पर निर्भर करती है क्योंकि अलग-अलग सूअर अलग-अलग इस्तेमाल के लिए पाला जाता है। यदि आप मास वाली सूअर की कीमत जानना चाहते हैं तो यह लगभग ₹15000 तक मिल जाएंगी। 

सूअर पालन के लिए कितना लोन मिल सकता है?

सूअर पालन के लिए ₹100000 लोन मिल सकता है। जिस पर कोई भी ब्याज दर नहीं लगती है परंतु आप ₹100000 से अधिक का लोन लेते हैं तो इस पर ब्याज दर लगना शुरू हो जाती है। आप अधिकतम सूअर पालन के लिए ₹500000 का लोन प्राप्त कर सकते हैं।

चलिए अब देखते हैं सूअर पालन के लिए लोन कहाँ से मिलेगा.

सूअर पालन के लिए कौन कौन से बैंक लोन देते हैं?

आप किस भी सरकारी bank से सूअर पालन लोन ले सकते हैं. हम यहाँ कुछ बैंको के नाम बता रहे हैं जहा से आप बड़ी आसानी से Pig Farming Loan प्राप्त कर सकते हैं.

SBI – एस बी आई

CBI – सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया

UBI – यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया

PNB – पंजाब नेशनल बैंक

BOB – बैंक ऑफ़ बड़ोदा

ICICI – आईसीआईसीआई

AXIS Bank – एक्सिस बैंक

Bank of Maharastra – बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र

Indian Bank – इंडियन बैंक

सूअर पालन लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा। 

आप संबंधित अधिकारी से मिलेंगे संबंधित अधिकारी आपको सूअर पालन लोन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। 

आपको यह समझना होगा कि कितना लोन लेना है यदि आपको ₹100000 की जरूरत है तो केवल आप ₹100000 का ही लोन ले अन्यथा ब्याज दर सारे धन राशि पर लगेंगे। 

जब आपको संबंधित अधिकारी सारी जानकारी प्रदान कर  रहा है तो आप सारी बातें ध्यान पूर्वक सुने। 

इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म दिया जाएगा इसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी जैसे आवेदक का नाम, पिता या पति का नाम, स्थाई पता, सूअर की संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सारी जानकारी विस्तार पूर्वक भर दें। 

इसके बाद आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने होंगे सारे दस्तावेजों को सही तरीके से जमा दे। 

पुनः आप आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों को अच्छे से पढ़ ले और संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दें। 

कुछ दिनों के बाद संबंधित अधिकारी आपसे कांटेक्ट करेंगे और आपको बैंक बुलाएंगे। 

अब आपका लोन मंजूर कर लिया जाएगा। 

इस तरह से कुछ दिनों के भीतर ही आपके बैंक खाते में सूअर पालन लोन योजना का धनराशि प्राप्त हो जाएंगी। 

इस तरह से आप बड़े आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

सुअर से प्राप्त होने वाले उत्पाद और उनका उपयोग

सूअर का मांस: इसका मांस खाने में तथा सौन्दर्य उत्पाद में किया जाता है.

सूअर के बाल: इसके बालो की मदद से कई तरह के ब्रश जैसे पैनितिंग ब्रश आदि बनाये जाते हैं.

सूअर की चर्बी में मिलने वाले पदार्थ: जलेटिन जिसे पोर्कीन जलेटिन या पोर्क जलेटिन भी कहते है. ये कई तरह की डावाओ में यूज़ किया जाता है. इसका यूज़ कई तरह की वैक्सीन बनाने में भी किया जाता है.

सूअर से मिलने वाला गोबर: इसके गोबर से बायो खाद बनाई जाती है जो की खेतो की उपजाऊ क्षमता को बढाता है.

FAQ’s

सूअर पालन के लिए कितना लोन मिलता है?

सूअर पालन करने के लिए आप एक लाख से 5 लाख तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकते है.

सूअर पालन के लिए कहा से लोन मिलेगा?

सूअर पालन लोन प्राप्त करने के लिए आप किसी भी नजदीकी सरकारी या प्राइवेट बैंक में लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. किसी भी bank से लोन लेने से पहले उनके ब्याज दरो की तुलना करना ना भूले.

आज आपने क्या सिखा

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य सूअर पालन लोन स्कीम | Pig Farming Loan in Hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है ताकि जो भी किसान या बेरोजगार नौजवान इस योजना का फायदा लेना चाहता है तो वह ले सकता है। उसे यह जानकारी अपने नजदीकी बैंक से भी प्राप्त हो जाएंगी।

यदि आपको यह लेख पसंद आता है तो अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें ताकि वह भी अतिरिक्त आय का साधन बना सके। 

Leave a Comment