सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी होने पर कितना पैसा मिलता है – janani suraksha yojana: गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी हॉस्पिटल में कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है।
राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार दोनों मिलकर महिलाओं को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं लाती है। इनमें से प्रमुख है जननी सुरक्षा योजना।
आज हम इस लेख में आपको सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी होने पर कितना पैसा मिलता है के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे तथा हम इस लेख में आपको डिलीवरी से संबंधित जननी सुरक्षा योजना के बारे में भी बताएंगे इसी के साथ आवेदन की प्रक्रिया, उद्देश्य, लाभ तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपका ध्यान केंद्रित करेंगे तो आइए शुरू करते हैं:
जननी सुरक्षा योजना क्या है ?
इस योजना का शुभारंभ 12 अप्रैल 2005 को किया गया था। बाद में इसके नियमों में कुछ बदलाव करके 2014 में उन्हीं से लाया गया इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के साथ शहरी क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इसके माध्यम से 1000 से ₹1400 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह एक महत्वपूर्ण तथा महत्वकांक्षी योजना है। सरकारी हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाती है ताकि जो गरीब परिवार की महिलाएं हैं। उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना ना पड़े।
यह राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जाती है। नवजात शिशु के जन्म के समय माता और बच्चे को सुरक्षित तथा उचित व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें प्रशिक्षित नर्स या दाई के निगरानी में प्रसव क्रिया करवाई जाती है।
नाम | जननी सुरक्षा योजना (JSY) |
उद्देश्य | मातृ मृत्यु दर को घटाना और प्रसव सेवाएं प्रोत्साहित करना |
लाभार्थी | गर्भवती महिला (विशेष रूप से लो और मध्यम आजीविका वर्ग की महिला) |
वित्तीय सहायता | राशि राज्य और क्षेत्र पर निर्भर करती है। कुछ राज्यों में ₹1400 तो कुछ में ₹7000 तक हो सकता है। |
प्रक्रिया | सरकारी हॉस्पिटल में नि:शुल्क डिलीवरी और बाद में निर्धारित राशि प्रदान की जाती है. |
कैसे अवेदन करें? | नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र से जानकारी और फॉर्म प्राप्त करें। |
यह भी पढ़े: दुकान के लिए लोन कैसे लें?
यह भी पढ़े: Navi App से लोन कैसे लें?
जननी सुरक्षा योजना का उद्देश्य
जैसा कि हम सब जानते हैं भारत में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के सामने बड़ी समस्याएं खड़ी होने लगती है। इस समस्याओं को दूर करने के लिए जननी सुरक्षा योजना को लाया गया है।
इसका उद्देश्य यह है कि गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में जीवन यापन करने वाले परिवारों की गर्भवती महिलाओं को सही रूप से डिलीवरी की सुविधाएं प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
इसमें 19 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। जब उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध ना होने की वजह से बहुत सी महिलाएं तथा जन्म लेने वाले बच्चे की मृत्यु हो जाया करती थी।
इस समस्या को दूर करने के लिए यह योजना एक कारगर साबित होगी इसका यह भी उद्देश्य है कि गांव में रहने वाली माता तथा बच्चे को सही आहार और पोषण प्राप्त नहीं हो पाता था। जिस वजह से बच्चे तथा माता कुपोषण का शिकार हो जाती थी।
गर्भावस्था के समय ही माताओं को उपयुक्त मात्रा में आहार नहीं मिल पाता था। इस समस्या को इस योजना के माध्यम से दूर किया गया।
अब नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर गर्भवती महिलाओं को उचित मात्रा में आहार प्रदान किया जाता है। इसमें उन्हें दलिया दिया जाता है इस दलिया में सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद रहते हैं इससे जच्चा और बच्चा दोनों हष्ट पुष्ट रहते हैं।
सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी होने पर कितना पैसा मिलता है ?

इस योजना के अंतर्गत जो धनराशि दी जाती है उन्हें राज्य के Performance के आधार पर मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है जो इस प्रकार है:-
Low Performing States क्षेत्र की गर्भवती महिला के लिए:-
सरकारी हॉस्पिटल में यदि कोई गर्भवती महिला की डिलीवरी होती है तो उन्हें ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग धनराशि दी जाती है जो ग्रामीण क्षेत्र में रह रही महिला है और वह गरीबी रेखा की नीचे की श्रेणी में जीवन यापन करती है तो उन्हें डिलीवरी के समय 1400 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इसके अंतर्गत आशा कार्यकर्ता को ₹600 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के साथ प्रसव कराने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर सेवा देने वाले लोगों को ₹300 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
शहरी क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिला को ₹1000 की धनराशि प्रदान की जाती है इसी के साथ आशा कार्यकर्ता को ₹400 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है तथा प्रसव के समय कार्य करने वाले महिलाओं को ₹200 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
High Performing States क्षेत्र की गर्भवती महिला के लिए:-
यह धनराशि उन क्षेत्रों में दी जाती है जो अच्छे राज्य है जहां पर सरकारी सुविधाएं अच्छी है। इसी के साथ ऐसे राज्य जो आर्थिक रूप से मजबूत है उन्हें इस श्रेणी में लाया गया है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिला को डिलीवरी के समय ₹700 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है तथा आशा कार्यकर्ता को ₹600 की सहायता प्रदान की जाती है
शहरी क्षेत्र में रहने वाले गर्भवती महिला को डिलीवरी के समय सरकार द्वारा ₹600 की धनराशि प्रदान की जाती है तथा आशा कार्यकर्ता को ₹400 की धनराशि प्रदान की जाती है।
यह भी पढ़े: फोन पे ऐप से लोन कैसे मिलता है?
यह भी पढ़े: पशुपालन लोन कैसे ले?
यह भी पढ़े: धनी एप से लोन कैसे लें?
डिलीवरी का पैसा कितने दिन में आता है?
डिलीवरी के बाद मिलने वाला पैसा आमतौर पर 2 से 3 हफ्ते में आता है। हालांकि, इस राशि का समय पर ट्रांसफर होना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने संबंधित फॉर्म को सही तरीके से भरा है या नहीं।
अगर आपने सभी जानकारी सही और स्पष्ट तरीके से दी है, तो आपको पैसा समय पर ही मिलेगा। इसलिए, फॉर्म भरते समय विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जननी सुरक्षा योजना के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक गर्भवती होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 19 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
- गर्भवती महिला के 2 बच्चे होने पर उन्हें निशुल्क जांच तथा निशुल्क प्रश्न सुविधा प्रदान की जाती है।
- आवेदक के पास गरीबी रेखा की श्रेणी का राशन कार्ड होना चाहिए।
जननी सुरक्षा योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- बीपीएल राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- आयु प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- मोबाइल नंबर
- सरकारी हॉस्पिटल की जानकारी
- डिलीवरी सर्टिफिकेट
- जननी सुरक्षा कार्ड
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- पैन कार्ड नंबर
- आधार कार्ड नंबर
- शैक्षणिक दस्तावेज
यह भी पढ़े: NIRA App Se Loan Kaise Le
यह भी पढ़े: Machli Palan Loan Yojna के लिए आवेदन कैसे करें
यह भी पढ़े: PaySense App Se Loan kaise Le
जननी सुरक्षा योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?
यदि आपने अभी तक इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया है तो इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार से है:-
सबसे पहले आपको स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
इस बीच में Application FOrm PDF का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
क्लिक करने के पश्चात उसे डाउनलोड कर ले।
अब इसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी जैसे आवेदक का नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, गर्भावस्था की स्थिति आदि सारी जानकारी उचित तरीके से भर दे।
अब आप से कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे सारे दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ Attach करते हैं।
इसके बाद पुनः एक बार फॉर्म और दस्तावेज को पढ़ें।
उसे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर जमा कर दें।
आपके आवेदन फॉर्म तथा दस्तावेजों को सत्यापित करके इस योजना से मिलने वाले लाभ को आपको दे दिया जाएगा।
इस तरह से आप बड़े आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: Startup India से Loan कैसे लें?
यह भी पढ़े: स्कूल खोलने के लिए लोन कैसे लें?
यह भी पढ़े: महिला ग्रुप लोन कैसे ले?
यह भी पढ़े: घर बनाने के लिए लोन कैसे लें?
यह भी पढ़े: सूअर पालन लोन स्कीम
यह भी पढ़े: खेती की जमीन पर लोन कैसे ले?
यह भी पढ़े: पैन कार्ड से लोन कैसे ले?
जननी सुरक्षा योजना के लाभ
इस योजना के लिए यदि आप आवेदन करते हैं तो निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे जो इस प्रकार है:-
सबसे अच्छा लाभ यह है कि इसमें आपको आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी।
यदि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिला है तो उन्हें ₹1400 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यदि सहरी क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिला है तो उन्हें ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी।
आशा कार्यकर्ता को भी इस योजना के अंतर्गत 200 से ₹300 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना के माध्यम से प्रसव के समय सारी चिकित्सा सुविधाएं मुफ्त में दी जाती है।
माता और बच्चे को उचित मात्रा में आहार और पोषण दिया जाता है।
ऐसे राज्य जहां पर प्रसव क्रिया यह सुविधाएं कम है उन्हें Low Performing States में गिना जाता है।
जहां पर प्रसव क्रिया से संबंधित सुविधाएं अच्छी उपलब्ध है High Performing States की श्रेणी में गिना जाता है।
उस के माध्यम से मुफ्त में टीका तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।
इसके माध्यम से लोग आत्मनिर्भर बनेंगे।
इससे लोग सशक्त बनेंगे।
भारत के स्वास्थ्य विभाग में सुधार होगा।
गांव में किए जाने वाले प्रसव क्रिया के समय जच्चा और बच्चा दोनों को खतरा रहता था इस खतरे को दूर किया जा सकता है।
सरकारी चिकित्सा उपलब्ध होने से किसी पंडा पुजारी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
जननी सुरक्षा योजना के लिए बजट कितना आया है ?
यह प्रति साल अलग-अलग निर्भर करता है जननी सुरक्षा योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इसके अंतर्गत केंद्र तथा राज्य सरकार ने मिलकर 1600 करोड रुपए का बजट रखा है। इतने बड़े बजट के साथ प्रति साल लोगों की मदद की जाती है। इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाया जा रहा है।
FAQ
जननी सुरक्षा योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
जननी सुरक्षा से संबंधित अधिकारिक वेबसाइट nhm.gov.in है।
जननी सुरक्षा योजना क्या है?
इसके माध्यम से ग्रामीण तथा शहर में रहने वाले गरीब परिवारों को सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के सुविधाएं प्रदान करना है।
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?
इसके अंतर्गत ₹1400 से लेकर ₹1000 तक की आर्थिक सहायता मिलती है।
लड़की के जन्म के बाद कितने पैसे मिलते हैं?
अलग-अलग योजना के अंतर्गत धनराशि भी अलग-अलग होती है इसके अंतर्गत 5000 से लेकर 50000 तक की धनराशि प्रदान की जाती है।
डिलीवरी के कितने दिन बाद पैसे मिलते हैं?
डिलीवरी के लगभग 15 दिनों के बाद पैसा मिल जाता है।
Conclusion
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे इस लेख का उद्देश्य सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी होने पर कितना पैसा मिलता है के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है। हमने इस लेख में आपको डिलीवरी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना जननी सुरक्षा योजना के बारे में भी बताया है। यदि यह जानकारी आपको पसंद आती है तो अपने नजदीकी गर्भवती महिला तथा परिजनों को अवश्य बताएं ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके।