मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना कैसे चेक करें: हरियाणा हमारे देश का एक महत्वपूर्ण राज्य है। यहां की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है। यहां पर रहने वाले लोग गरीबी रेखा के श्रेणी में आते हैं, उनका मुख्य व्यवसाय कृषि तथा पशुपालन है। इन लोगों के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एक महत्वकांक्षी योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना है।
आज हम इस लेख में आपको मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के पैसे कैसे चेक करें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे तथा हम इस लेख में यह भी बताएंगे कि इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया, उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपका ध्यान केंद्रित करेंगे। इसी के साथ हम मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के फायदे के बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगे तो आइए शुरू करते हैं:
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना क्या है?
यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा निकाली गई है। इसकी शुरुआत 2020 में की गई थी। इस योजना का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किया गया था। यह एक बहुत ही लाभकारी तथा महत्वकांक्षी योजना है।
इसके माध्यम से आम नागरिकों को बीमा, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य लाभकारी योजनाएं के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। इसके माध्यम से सामान्य नागरिकों को आर्थिक मदद भी की जाएगी। जिससे कि वह अपना जीवन स्तर बेहतर बना सकें। इसके माध्यम से उन्हें ₹6000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। यह धनराशि उन्हें 500 प्रति माह में दी जाएगी।
इसके माध्यम सेआम नागरिकों को केवल ₹330 प्रति माह बीमा प्रीमियम का भुगतान करना होगा। यह राशि प्रति महीने इस योजना के माध्यम से जमा करना होगा। इसके बाद आपको इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इसमें कई सारी योजनाएं भी सम्मिलित की गई है।
जिनमें से प्रमुख है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि को जोड़ दिया गया है। इन सारी योजनाओं का लाभ किसानों तथा आम लोगों को प्राप्त होगा। इससे मिलने वाली धनराशि लोगों के खाते में डाल दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना कैसे चेक करें?

यदि आपके खाते में आवेदक पैसे नहीं आए हैं तो और आप अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार हैं:-
- सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा।
- अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आप अपना आधार कार्ड नंबर डालें।
- इसके बाद उन्हें एक बार नया पेज खुल जाएगा इस पेज में चेक पेमेंट स्टेटस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपका नाम और पेमेंट का स्टेटस पता चल जाएगा।
- इस तरह से आप इस योजना से मिलने वाली धनराशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: सूअर पालन लोन स्कीम
यह भी पढ़े: खेती की जमीन पर लोन कैसे ले?
यह भी पढ़े: पैन कार्ड से लोन कैसे ले?
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से पैसे कैसे चेक करें?
यदि आपको आधार कार्ड नंबर याद नहीं है तो रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से भी आप पैसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार से है:-
सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा।
अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
इस पेज में रजिस्ट्रेशन नंबर डाल देना है और नीचे दिए गए Box को भर देना है।
इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक SMS आएगा, इसमें धन राशि के बारे में जानकारी होगी।
इस तरह से आप रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से भी पैसे चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का उद्देश्य
जैसा कि हम सब जानते हैं कोरोना वायरस की महामारी के समय बहुत से लोगों ने अपने करीबियों को खोया है। जिस वजह से उन्हें कई प्रकार की क्षति पहुंची है। इसके माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी। इस योजना का उद्देश्य यह है कि जो व्यक्ति ₹330 का प्रीमियम जमा करता है तो उन्हें बीमा से संबंधित लाभ पहुंचाया जाएगा।
इसके अंतर्गत हर परिवार को ₹6000 देने का निर्णय लिया गया है। यह धनराशि ₹500 प्रति माह दिया जाएगा। इसके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कई प्रकार की योजनाओं का लाभ भी हरियाणा के लोगों को प्राप्त होगा। इसका यह उद्देश्य है कि जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम खेती है, उन्हें फसल बीमा योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी। इसी के साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम सेबीमा की राशि भी दी जाएंगी।
कोरोना वायरस के संक्रमण से जिन लोगों का निधन हुआ है आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा की श्रेणी में आते हैं तथा उनके वार्षिक आय 180000 से कम है तो उन्हें सरकार द्वारा ₹200000 का मुआवजा प्रदान किया जाएगा परंतु इसके मृत परिजनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्हें कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा, तभी इन योजनाओं का लाभ उनके परिजनों को प्राप्त होगा।
यह भी पढ़े: Startup India से Loan कैसे लें?
यह भी पढ़े: स्कूल खोलने के लिए लोन कैसे लें?
यह भी पढ़े: महिला ग्रुप लोन कैसे ले?
यह भी पढ़े: घर बनाने के लिए लोन कैसे लें?
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना फैमिली प्रोविडेंट फंड
यह एक प्रकार की बचत योजना है इसमें आपको 500 से लेकर 3000 तक का निवेश करना पड़ता है। यह निवेश आप 10 साल या इससे अधिक अवधि के लिए करते हैं। यह प्रति वर्ष आपको 6.09% ब्याज दर प्रदान करता है। इसके माध्यम से आप1 सालया फिर 5 साल में यह धनराशि निकाल सकते हैं। यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से यदि आप 500 रुपए प्रति माह निवेश करते है तो वह 10 साल में जाकर आपको अच्छा खासा पैसा दे देंगे। इससे ब्याज दर के साथ-साथ आपको मूलधन भी प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के अंतर्गत आने वाली योजनाएं
इसमेंकई तरह की योजनाओं को शामिल किया गया है। जिससे कि एक ही योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इन योजनाओं के नाम निम्नलिखित है:-
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना:- यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें 60 वर्ष की आयु या इससे अधिक आयु वाले लोगों को ₹3000 प्रति माह पेंशन के तौर पर दिया जाता है परंतु इसके लिए लाभार्थी को अपने बैंक खाते से प्रति माह ₹55 से लेकर ₹200 तक प्रीमियम भुगतान करना पड़ता है। यह राशि बैंक खाते से अपने आप कट जाती है। यह प्रीमियम राशि देने के बाद ही लाभार्थी को मासिक पेंशन दी जाएंगी।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
यह भी केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना है। इसके माध्यम से आपको ₹500 प्रति माह दिए जाएंगे परंतु 18 से 50 वर्ष के कोई भी सदस्य जिन्होंने जीवन बीमा के अंतर्गत ₹330 प्रति वर्ष की दर से प्रीमियम भुगतान किया है। उन्हें ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। यह एक प्रकार की बीमा योजना है जिसमें आम नागरिकों को कोई दुर्घटना या अन्य बीमारी हो जाने पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
यह एक महत्वपूर्ण योजना है। यह भी योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाती है। इसमें परिवार के कम से कम एक सदस्य को ₹12 का दुर्घटना बीमा प्रीमियम जमा करना पड़ता है। यह आप प्रति माह जमा करते हैं। यदि बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है। यह मृत्यु दुर्घटना या फिर अन्य बीमारियों के वजह से हो जाती है तो उन्हें ₹200000 की धनराशि प्रदान की जाएंगी। इसके माध्यम से उनके परिजनों को यह ₹200000 की राशि उनके बैंक खाते में पहुंचा दी जाएंगी।
यह भी पढ़े: फोन पे ऐप से लोन कैसे मिलता है?
यह भी पढ़े: पशुपालन लोन कैसे ले?
यह भी पढ़े: धनी एप से लोन कैसे लें?
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक हरियाणा का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक के पास गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक के वार्षिक आय ₹180000 या इससे कम होना चाहिए।
- आवेदक के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन होना चाहिए।
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड नंबर
- पैन कार्ड नंबर
- पहचान पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- जमीन के कागजात
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक दस्तावेज
यह भी पढ़े: दुकान के लिए लोन कैसे लें?
यह भी पढ़े: Navi App से लोन कैसे लें?
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस योजना का लाभ लेना चाहिए क्योंकि यह राज्य सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। यदि आपने आवेदक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आवेदक को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा।
- अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में Operator Log in का विकल्प दिखाई देना।
- इसमें आपको CSC Id डालनी होगी, अब Next के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद पासवर्ड डालना होगा और नीचे दिए गए Sign In के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा इस पेज में Apply पर क्लिक करना है।
- फिर से एक नया पेज खुल जाएगा इस पेज में आपको Do You Have Family ID का विकल्प दिखाई देगा, यदि आपके पास Family ID है तो Yes करें यदि नहीं है तो No कर दे।
- यदि आपके पास Family ID है तो आपको नीचे दिए गए विकल्पों में फैमिली आईडी भर देनी है और Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, इस पेज में मकान नंबर, स्थाई पता, तहसील, जिला तथा अन्य निजी जानकारी दर्ज करनी है सारी जानकारी उसी तरीके से भर दे और सबमिट के बटन पर क्लिक करते हैं।
- यदि आपके पास Family ID नहीं है तो आपके सामने फैमिली आईडी फॉर्म खुल जाएगा, उसमें आपको सारी जानकारी भर देनी है। इसके बाद Save के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसमें आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि परिवार में सदस्यों की संख्या के अनुसार ही सारी जानकारी भर दे।
- इसके बाद धनराशि का विकल्प दिखाई देगा उसमें से जो भी प्रीमियम करना चाहते हैं उसे Save कर ले।
- इस तरह से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- यदि आप इस फॉर्म का Print Out चाहते हैं तो वह भी बड़े आसानी से निकाल सकते हैं। जब आप Final Submit करते हैं तो वहां पर डाउनलोड का विकल्प दिखाई देता है, उस पर क्लिक करेंगे तो आवेदन फॉर्म भी डाउनलोड हो जाएगा।
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के लिए Offline आवेदन कैसे करें?
- इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आपको नजदीकी CSC केंद्र जाना होगा।
- वहां पर संबंधित अधिकारी को सारी जानकारी प्रदान करना होगा।
- अब वह अधिकारी आपसे महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगेगा, दस्तावेज सत्यापित करने के बाद वह आपको आवेदन फॉर्म देगा।
- उस आवेदन फॉर्म को बड़े ही ध्यान पूर्वक भरे और सारी जानकारी उचित तरीके से भर दे।
- आवेदन फॉर्म भरते समय CSC केंद्र से आपको एक Reference Number प्रदान किया जाएगा।
- इस नंबर को आप को संभाल कर रखना है क्योंकि इसी के माध्यम से आप आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
- इस तरह से आप बड़े आसानी से इस योजना के लिए Offline आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: NIRA App Se Loan Kaise Le
यह भी पढ़े: Machli Palan Loan Yojna के लिए आवेदन कैसे करें
यह भी पढ़े: PaySense App Se Loan kaise Le
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना में आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार से है:-
- सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट जाना होगा।
- अब Home Page पर खुल जाएगा।
- इस पेज में आवेदन स्थिति की लिंक दिखाई देंगे उस पर क्लिक करना है।
- जैसे ही क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको Reference Number डाल देना है अब नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भर देना है और Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही Search के बटन पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देंगी।
- इस तरह से आप बड़े आसानी से आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के लाभ
- इस योजना के माध्यम से लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी।
- इसके माध्यम से दुर्घटना बीमा धनराशि दी जाएंगी।
- कोरोना वायरस से जिन लोगों की दुर्घटना हुई है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
- इसमें इस बात का ध्यान रखा गया है कि ऐसे किसान जिनकी खेती योग्य जमीन 2 हेक्टेयर से कम है वह भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इसमें 18 से 40 वर्ष के पात्र आयु वर्ग में प्रीमियम राशि जमा करने के बाद उन्हें ₹3000 प्रति माह पेंशन राशि दी जाएंगी।
- इस योजना के माध्यम से हरियाणा के परिवारों को सरकारी योजना जो केंद्र सरकार या राज्य सरकार चला रही है उन से जोड़ा जाएगा।
- इसमें छोटे व्यापारियों को भी लाभ प्राप्त होगा।
- इसके माध्यम से आम नागरिक आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनेगा।
FAQ
परिवार समृद्धि योजना की किस्त कब तक आएगी?
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना की किस्त 2022 में बहुत जल्द आपके खाते में आ जाएंगी।
हरियाणा में परिवार समृद्धि के पैसे कब आएंगे?
हरियाणा परिवार समृद्धि योजना 2022 के तहत हरियाणा के पात्र परिवारों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी।
परिवार समृद्धि योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार कार्ड नंबर है तो आप इसके माध्यम से इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना क्या है?
यह हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है। जिसमें आम नागरिकों को पेंशन तथा अन्य बीमा योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाता है।
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का फॉर्म कैसे भरें?
इसके लिए आप अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर भी आवेदन कर सकते है।
Conclusion
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के पैसे कैसे चेक करें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है। हम ने इस लेख में आपको इस योजना से संबंधित सारी जानकारी प्रदान की है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है तो अपने नजदीकी दोस्त या फिर परिवार के सदस्यों के साथ अवश्य साझा करें ताकि वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त करके अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकें।