Blood Test kaise karte hain 

आज के इस article में हम आपके साथ एक बहुत महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं। जी हाँ आज हम आपको बताएंगे कि Blood test कैसे करते हैं (Blood test kaise karte hain) और साथ ही साथ हम आपको Blood test से संबंधित और भी अन्य जानकारी जैसे कि Blood test क्यों किया जाता है? Blood test कैसे किया किया जाता है? Blood test से क्या क्या मालूम चलता है इत्यादि भी बताने जा रहे हैं। तो यदि आप भी इस संदर्भ में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो article में अंत तक बने रहें। आइए शुरू करते हैं। 

Blood test क्या है? (What is a blood test in Hindi)

Blood test काफी common medical test है। इसमें पहले मरीज के रक्त का नमूना यानी कि sample लिया जाता है और फिर उस पर परीक्षण किया जाता है। Blood test बीमारी होने के लक्षण या फिर अन्य बीमारी के संकेतों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा Blood test Blood में मौजूद पदार्थों की मात्रा मापने के लिए तथा कोशिका गिनने के लिए भी किया जाता है। 

आम रक्त परीक्षण में निम्नलिखित शामिल है –

  • पूर्ण रक्त गणना (CBC)
  • Blood chemistry test 
  • Blood enzyme test 
  • हृदय रोग के जोखिम का आकलन करने के लिए Blood test 

Blood test (Blood Test) क्यों किया जाता है?

Blood test का उपयोग निम्नलिखित कारणों से किया जाता है  –

  • मरीज के स्वास्थ्य की सामान्य स्थिति का आकलन करने के लिए।
  • दिल से जुड़ी समस्या का पता करने के लिए।
  • मरीज के शरीर में खून की मात्रा का आकलन करने के लिए।
  • Cancer, HIV/aiids, मधुमेह (sugar), anemia जैसी बीमारियों का पता लगाने के लिए तथा इसका इलाज करने के लिए।
  • मरीज के अंदर संक्रमण का पता लगाने के लिए। 
  • लिवर (Liver) और गुर्दे (Kidneys) जैसे कुछ अंग के कार्य शीलता का पता लगाने के लिए।
  • कुछ आनुवंशिक स्थितियों को screen करने के लिए।

Blood test की तैयारी (Preparing for a blood test)

blood test kaise karte hai

वैसे तो आमतौर पर Blood test करने वाले स्वास्थ्य कर्मी द्वारा मरीज को पहले ही दिशा निर्देश दे दिए जाते हैं कि उसे Blood test करवाने के पहले क्या क्या करना चाहिए और क्या क्या नहीं करना चाहिए। इन दिशानिर्देशों में निम्नलिखित चीजें शामिल है –

  • 12 घंटे तक पानी के अलावा कुछ भी खाने या पीने से बचें (उपवास करें) आप चाहे तो स्वास्थ्य कर्मी से इसके बारे में पूछ सकते हैं कि Blood test करवाने के पहले क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाना चाहिए तथा कितनी देर पहले खाना चाहिए। 
  • कुछ निश्चित दवाओं का सेवन बंद करें। यदि आप रोजाना कोई दवाई लेते हैं तो उसके बारे में doctor तथा Blood test करने वाले स्वास्थ्य कर्मी से चर्चा जरूर करें।
  • आप doctor तथा स्वास्थ्य कर्मी द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करके ही Blood test करवाएं क्योंकि इससे आपकी report प्रभावित हो सकती है। 

Blood test के दौरान क्या होता है? (What happens during a blood test)

बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो ब्लड टेस्ट के दौरान मरीजों के साथ होती है, जिनसे उन्हें गुजर ना होता है इसके बारे में विस्तार से बात कर रहे हैं जैसे कि- 

Test के पहले (Before the test)

  • Blood test के दौरान आपके हाथ की नस में से रक्त का नमूना sample निकाला जाता है। 
  • रक्त का नमूना बाजू से लिया जाता है क्योंकि यह शरीर का सबसे सुविधाजनक अंग होता है जहां पर आस्तीनों को ऊपर करके ही sample लिया जा सकता है। 
  • sample लेने के लिए सामान्य स्थान को होने या फिर कलाई का area होता है क्योंकि यहां पर रक्त की नसें सतह की सबसे करीब पाई जाती हैं। 
  • बच्चों का Blood test करवाने के लिए पीछे के हिस्से से रक्त का sample लिया जाता है और इस जगह को किसी विशेष cream या फिर spray से पहले सुन्न किया जाता है। 
  • Blood test कराने से पहले मरीज की बांह पर एक तंग band को बांधा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि रक्त का प्रवाह आदि में हो जाए जिससे की नसे सूज जाती हैं और Blood sample लेने में आसानी होती है। 
  • Blood sample लेने से पहले त्वचा को antiseptic wipe द्वारा साफ किया जाता है। 
  • Blood sample लेने के लिए सिरिंज या फिर विशेष container से जुड़ी सुई को नस में डाला जाता है। सुई के अंदर जाते ही आपको हल्के चुभन महसूस हो सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि यह दर्दनाक नहीं होनी चाहिए। यदि आपको असहनीय दर्द हो रहा है तो तुरंत doctor को बताएं।
  • नमूना ले लेने के बाद सुई को सावधानी से बाहर निकाल लिया जाता है और इसके बाद कॉटन वूल पैड (cotton wool pad) को सुई चुभने वाली जगह पर कुछ देर के लिए रखा जाता है। 

Test के बाद (After the test)

Blood test करने के लिए रक्त को बहुत ही कम मात्रा में मरीज के शरीर से निकाला जाता है। आमतौर पर इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलता है। लेकिन तब भी मरीज को चक्कर आने जैसे आम समस्या महसूस हो सकती है। यदि पहले भी Blood test करवाने के बाद आपको side effects देखने को मिले हैं, तो अपने doctor को जरूर बताएं।

Test के बाद आपको सुई चुभने वाली जगह पर एक निशान देखने को मिल सकता है लेकिन यह निशान हानि रहित होता है और समय के साथ चला जाता है। 

Blood test के परिणाम (Blood test results)

मरीज के शरीर में से सफलतापूर्वक Blood sample निकाल लेने के बाद इस Blood sample को एक छोटी बोतल में भरा जाता है और फिर लैब में परीक्षण के लिए भेज दिया जाता है। इसकी बोतल पर आपका नाम और विवरण लिखा होता है। 

प्रयोगशाला में लिए गए Blood sample की जांच microscope तथा रसायनों द्वारा की जाती है। इसके बाद कुछ दिनों के भीतर ही आपको Blood test की report मिल जाती है जिसके बाद doctors बीमारी के बारे में पता लगाते हैं। 

Blood test – उदाहरण

लगभग सभी लोगों को अपने routine check up के दौरान Blood test अवश्य करवाना चाहिए। Blood test के उदाहरण निम्न प्रकार हैं –

● Blood कोलेस्ट्रॉल test (blood cholesterol test)

● Blood कल्चर (blood culture)

● Blood गैस test (blood gases test)

● Blood ग्लूकोस (रक्त शर्करा) परीक्षण (blood glucose test)

● Blood टाइपिंग (blood typing)

● कैंसर Blood test (cancer blood test)

● गुणसूत्र परीक्षण (करियोटाइपिंग) (chromosome testing)

● जमावट परीक्षण और अंतर्राष्ट्रीय सामान्यीकृत अनुपात (INR) (coagulation tests & international normalised ratio)

● सी-रिएक्टिव प्रोटीन (सीआरपी) test (C-reactive protein test)

● इलेक्ट्रोलाइट test (Electrolyte test)

● एरिथ्रोसाइट सेडीमेंटेशन रेट (ESR) (Erythrocyte sedimentation rate)

● फुल Blood count (FBC) (full blood count)

● आनुवंशिक टेस्टिंग और स्क्रीनिंग (genetic testing & screening)

● लीवर फंक्शन test (liver function test)

● थायराइड फंक्शन test (thyroid function test)

Result को समझें

Blood test की report आज आने के बाद आप अपना hemoglobin, RBC count, w.b.c. count तथा platelets rate आसानी से देख सकते हैं। इन सबके अलावा basic metabolic panel , cholesterol panel, इत्यादि भी समझ सकते हैं। 

FAQ

ब्लड टेस्ट क्या होता है?

यह काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मेडिकल टेस्ट है, जिसमें मरीजों के शरीर से रक्त का सैंपल लिया जाता है और फिर उसी परीक्षण के लिए भेजा जाता है।

ब्लड टेस्ट क्यों किया जाता है?

स्वास्थ्य संबंधित समस्या जैसे मधुमेह, एनीमिया, लिवर, किडनी,  थायराइड आदि की जांच करने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है।

ब्लड टेस्ट कैसे करते हैं (Blood test kaise karte hain)?

ब्लड टेस्ट करने के लिए शरीर की नसों में सिरिंज द्वारा ब्लड निकाले जाते हैं, इसके बाद उसे जांच घर में भेजा जाता है तथा वहां उस ब्लड की जांच होती है और मरीजों की समस्या का पता लगाया जाता है।

निष्कर्ष 

दोस्तों आज का हमारा यह article यहीं पर समाप्त होता है। आज के इस article में हमने आपको Blood test कैसे करते हैं (Blood test kaise karte hain) तथा pre blood test condition और pro blood test condition के बारे में भी जानकारी दी।

यदि आपको यह article पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों को रिश्तेदारों के साथ share अवश्य करें। article से संबंधित कोई भी प्रश्न या फिर सुझाव के लिए आप comment section के माध्यम से हम तक अवश्य पहुंचाएं। 

Leave a Comment