हमारे देश में ज्यादातर लोग खेती करना पसंद करते हैं, यहां की ज्यादातर आबादी खेती पर निर्भर है परंतु वर्तमान समय में खेती से संबंधित आवश्यक वस्तुएं जैसे बीज, उर्वरक, खाद आदि के दाम बहुत बढ़ चुके हैं। जिस वजह से किसानों को अलग-अलग जगह से लोन लेना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए हैं। सरकार कई तरह की योजना लाती है, जिससे किसानों की फसल के दाम अच्छे प्राप्त हो सके तथा खेती की जमीन पर उन्हें लोन प्राप्त हो सके।
आज हम इस लेख में आपको खेती की जमीन पर लोन कैसे ले | Kheti Zameen Par Loan kaise le के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे तथा यह भी बताएंगे कि खेती की जमीन पर लोन लेने के लिए किन-किन आवश्यक दस्तावेजों तथा पात्रता की आवश्यकता पड़ती है। इसी के साथ हम कितने प्रतिशत ब्याज दर खेती के जमीन पर लगती है, इसके बारे में भी बताएंगे तो आइए शुरू करते हैं:
खेती की जमीन पर लोन कैसे ले | Kheti Zameen Par Loan kaise le

आपने देखा होगा कि पुराने समय में किसान गांव के किसी बनिया, मारवाड़ी या साहूकार से लोन लेते थे। जिससे उन्हें बहुत अधिक ब्याज दर पर लोन चुकाना पड़ता था। किसानों का ज्यादातर पैसा साहूकारों को देना पड़ता था जिस वजह से किसानों के पास बहुत ही कम आमदनी बचती थी परंतु वर्तमान समय में अब ऐसे कई सारे बैंक है जो किसानों को खेती के जमीन पर लोन बड़े आसानी से दे देती है।
यह एक अच्छा तरीका है क्योंकि अब किसानों को किसी बनिया साहूकार के पास जाने की आवश्यकता नहीं होती है। यदि किसानों को अपनी फसल बेचना है तो वह नजदीकी सरकारी मंडी में जाकर अच्छे दाम में बेच देता है। यदि किसान ने बैंक से लोन लिया है तो जब वहां फसल बेचता है। तब उस लोन का हिस्सा अपने आप मुनाफे से कट जाता है। जिससे किसान को अलग से परेशान होने की आवश्यकता नहीं होती है।
सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद करने के लिए लोन स्कीम चलाई जा रही है। यह स्कीम आपको नजदीकी बैंक के माध्यम से पता चल जाएंगी। इसमें आपको केवल जमीन के कागजात बैंक के पास गिरवी रखने पड़ते हैं। तब जाकर आपको खेती पर लोन प्राप्त होता है।
यह भी पढ़े: फोन पे ऐप से लोन कैसे मिलता है?
यह भी पढ़े: पशुपालन लोन कैसे ले?
यह भी पढ़े: धनी एप से लोन कैसे लें?
खेती की जमीन पर लोन लेने के लिए पात्रता
- आवेदक किसान होना चाहिए।
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 24 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक के पास जमीन के संबंधित कागज होना चाहिए।
- आवेदक ने किसी अन्य बैंक से लोन नहीं लिया हो अन्यथा उसे लोन नहीं दिया जाएगा।
- खेती की जमीन पर लोन केवल खेती से संबंधित उपकरणों या खर्च के लिए ही दिया जाएगा अन्य व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए नहीं दिया जाएगा।
- यदि आवेदक के पास खेती योग्य जमीन नहीं है और वह दूसरे के जमीन पर लोन लेना चाहता है तो यह लोन नहीं दिया जाएगा।
खेती की जमीन पर लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड नंबर
- पैन कार्ड नंबर
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- मोबाइल नंबर
- जमीन से संबंधित कागजात
- खसरा नक्शा
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक दस्तावेज
यह भी पढ़े: NIRA App Se Loan Kaise Le
यह भी पढ़े: Machli Palan Loan Yojna के लिए आवेदन कैसे करें
यह भी पढ़े: PaySense App Se Loan kaise Le
खेती की जमीन पर लोन देने का उद्देश्य
भारत सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए बैंक में ही जमीन से संबंधित लोन देने का निर्णय लिया है। यह एक बहुत ही अच्छा निर्णय है क्योंकि इसके माध्यम से किसानों को अन्य साहूकार से लोन लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे किसान अपनी खेती पर मन लगाकर काम कर पाएगा। इसका उद्देश्य है कि किसानों कोकृषि से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की आवश्यकता की पूर्ति समय पर हो जाएंगी।
उसे इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। किसानों को समय-समय पर लोन की किस्त मिलते रहेंगे। जिस वजह से वह फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक सारे कार्य बड़े अच्छे से कर सकता है। इसका यह भी उद्देश्य है कि किसानों को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाना है। किसानों की आमदनी को दुगनी करना है। उन्हें फसल के उचित दाम देकर इस लोन को चुकाने का भी एक अच्छा रास्ता है।
यह भी पढ़े: MoneyTap App Se Loan Kaise Le
यह भी पढ़े: Startup India से Loan कैसे लें?
खेती की जमीन पर लोन की ब्याज दर कितनी लगेगी?
यदि आप खेती की जमीन पर लोन लेना चाहते हैं तो सरकार इस पर बहुत ही कम ब्याज दर लगाती है। इसमें अन्य लोन की तुलना में सबसे कम ब्याज दर लगता है क्योंकि यह किसानों को दी जाने वाली एक प्रकार की आर्थिक सहायता है ताकि वह अपने फसल उत्पादन को बढ़ा सकें और समय-समय पर इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के माध्यम से फसल की देख रेख कर सकें।
इसके लिए आपको केवल 8.5% ब्याज दर पर लोन प्राप्त हो जाएगा। यहां तक की ब्याज चुकाने की अवधि पर भी यह ब्याज दर निर्भर करती है। यदि आप लंबे समय के लिए लोन लेना चाहते हैं तो उसमें कम ब्याज दर लगेंगे परंतु कम अवधि के लिए लोन लेना चाहते हैं तो उस पर अधिक ब्याज लगेगा।
खेती की जमीन पर लोन कैसे लें?
यदि आपको खेती की जमीन पर लोन ले लेना नहीं आता है तो हम आपको इस लेख में सारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा।
वहां पर संबंधित अधिकारी मिलेंगे।
उसे आप लोन से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करेंगे।
अधिकारी आपको एक-एक करके सारी जानकारी उपलब्ध करवा देगा, सारी जानकारी प्राप्त होने के बाद लोन का फॉर्म आपको दिया जाएगा।
यह लोन का फॉर्म आप विस्तार पूर्वक पढे और सारी जानकारी उचित तरीके से भर दे।
इसके बाद आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज की आवश्यकता होगी, उन सारे दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ लगा दे और पुनः एक बार आवेदन फॉर्म और दस्तावेज पढ़ ले और संबंधित अधिकारी को जमा कर दें।
कुछ दिनों के बाद आपसे संपर्क किया जाएगा संबंधित अधिकारी आपको फोन करके बुलाएंगे और लोन के बारे में जानकारी देंगे कि यह लोन आप को दिया जा रहा है या नहीं दिया जा रहा है।
यदि दिया जा रहा है तो कुछ दिनों के बाद बैंक खाते में लोन का अमाउंट ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
इस तरह से आप बड़े आसानी से खेती की जमीन पर लोन ले सकते हैं।
यह भी पढ़े: स्कूल खोलने के लिए लोन कैसे लें?
यह भी पढ़े: महिला ग्रुप लोन कैसे ले?
यह भी पढ़े: घर बनाने के लिए लोन कैसे लें?
यह भी पढ़े: सूअर पालन लोन स्कीम
यह भी पढ़े: पैन कार्ड से लोन कैसे ले?
1 एकड़ जमीन पर कितना लोन मिल सकता है?
यदि आप की जमीन हाईवे के किनारे हैं तथा वह बहुत अधिक उपजाऊ है तो उस पर अधिक लोन प्राप्त होगा। किसानों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड की भी सेवा उपलब्ध है। इसके माध्यम से आप 50000 से ₹300000 तक का लोन बड़े आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अगर देखा जाए तो 1 एकड़ जमीन में आपको ₹30000 का लोन प्राप्त हो जाएगा।
खेती की जमीन पर कितने अवधि के लिए लोन प्राप्त हो सकता है?
खेती की जमीन पर लोन प्राप्त करना बड़ा ही आसान है। आप अपने नजदीकी बैंक में जाकरआवेदन कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके पास खेती योग्य जमीन होना चाहिए तथा उससे संबंधित दस्तावेज होना चाहिए। यदि आप लंबे समय के लिए लोन लेना चाहते हैं तो बैंक आपको यह भी सुविधा प्रदान करती हैं। आप 20 वर्ष के लिएजमीन पर लोन ले सकते हैं।
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य खेती की जमीन पर लोन कैसे ले कर बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है ताकि जो भी किसान अपनी फसल की पैदावार बढ़ाना चाहता है तथा समय-समय पर कृषि संबंधी उपकरणों का इस्तेमाल करके अपनी आय को दोगुना करना चाहता है तो वह इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ें।
हमने इस लेख में आपको लोन से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको यह लेख पसंद आता है तो अपने संबंधित किसान मित्रों के साथ यह जानकारी अवश्य साझा करें ताकि उन्हें भी नजदीकी बैंक से लोन प्राप्त हो सके।
यह भी पढ़े: दुकान के लिए लोन कैसे लें?
यह भी पढ़े: Navi App से लोन कैसे लें?
यह भी पढ़े: आधार कार्ड पर लोन चाहिए?