स्कूल या कॉलेज में NCC एक महत्वपूर्ण रोल अदा करता है क्योंकि कॉलेज स्कूल में एनसीसी के माध्यम से A, B और C सर्टिफिकेट प्राप्त होता है। यह आत्मरक्षा तथा देश की सुरक्षा से संबंधित चीजों के बारे में बताया जाता है, इसका बहुत अधिक महत्व है।
इसी महत्व को समझते हुए आज हम इस लेख में आपको ncc full form in hindi (एनसीसी फुल फॉर्म इन हिंदी) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे तथा इसके साथ था। NCC के लिए योग्यता, पात्रता, आवेदन करने की प्रक्रिया, उद्देश्य आदि के बारे में सारी जानकारी प्रदान करेंगे। इसी के साथ हम आपको एनसीसी के फायदे भी बताएंगे।
NCC full form in Hindi (एनसीसी का फुल फॉर्म क्या है)

NCC full form in English:- National Credit Corps
NCC full form in Hindi:- राष्ट्रीय छात्र सेना (नेशनल क्रेडिट कोर)
एनसीसी क्या है?
यह एक प्रकार का कोर्स है। जिसके माध्यम से हमें सर्टिफिकेट प्राप्त होता है। यदि आप के सर्टिफिकेट कोर्स करते हैं तो सरकारी भर्ती में Additional number दिए जाते हैं। यदि आप सी सर्टिफिकेट करते हैं तो बी सर्टिफिकेट की तुलना में अधिक नंबर दिए जाते हैं। एनसीसी के माध्यम से आपको सेना में जाने का मौका प्राप्त होता है।
कॉलेज में एनसीसी की बहुत ही कम सीट होती है। इसको पाने के लिए फिजिकल टेस्ट देना पड़ता है जो इस टेस्ट में पास होता है, उन्हें ही यह सीट प्राप्त होती है। अलग-अलग कॉलेज में अलग-अलग तरह की परीक्षाएं ली जाती है। जिसका विवरण हम नीचे दिए गए बिंदुओं में करेंगे तो आई शुरू करते हैं:
NCC का आदर्श वाक्य
एनसीसी का आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन है।
यह भी पढ़े: आईटीआई कैसे करें? ITI का फुल फॉर्म क्या है?
एनसीसी का उद्देश्य
हमारे देश में कई प्रकार के धर्म है इस को मानने वाले अपने अपने धर्म का आदर करते हैं। स्कूल तथा कॉलेज में किसी प्रकार का भेदभाव ना हो तथा विद्यार्थियों में देश के प्रति राष्ट्र भावना जागृत करने के लिए एनसीसी का गठन किया गया था।
इसका यह उद्देश्य है की जब आपदा या अन्य आक्रमण होते हैं तो सेना के बाद एनसीसी सामान्य नागरिकों की सहायता कर सकें। इसका यह भी उद्देश्य है कि लोगों में एकता और अनुशासन बना रहे लोग एक दूसरे के प्रति आदर तथा सम्मान की भावना रख सके।
यह एक ऐसा संगठन है, जो सभी धर्म के लिए एक समान नियम तथा कानून बनाता है। इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता है। यदि आप नव सेना, वायु सेना, थल सेना में जाना चाहते हैं तो इसमें बहुत ही आधार भूत प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसका इस्तेमाल करके आप सेना में भर्ती हो सकते हैं।
यह भी पढ़े: डिस्टेंस लर्निंग से ग्रेजुएशन कैसे करें?
एनसीसी का इतिहास
आजादी के समय भारत में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगी। जब भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ तो भारत के पास ज्यादा बड़ी सेना नहीं थी। सेना का इस्तेमाल केवल सीमा सुरक्षा के लिए ही किया जाता था। सेना में जाने से लोग बहुत डरते थे, क्योंकि वहां पर कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसी डर के वजह से लोग अपने बच्चों को सेना में जाने से मना कर देते।
जब भारत को बहुत अधिक सेना की आवश्यकता महसूस हुई। तब पंडित हृदय नाथ कुंजरू ने देश के सामने एक राष्ट्रीय स्तर के सैनिक छात्र संस्था का निर्माण करने का सुझाव दिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और 16 अप्रैल 1948 में एनसीसी का गठन किया गया।
उस समय केवल 20000 छात्र ही इसमें शामिल हुए थे। जैसे जैसे लोगों को एनसीसी में रुचि बढ़ती गई वैसे-वैसे हर कॉलेज तथा स्कूल में एनसीसी को महत्व दिया जाने लगा। वर्तमान समय में एनसीसी में सम्मिलित छात्रों की संख्या कुल 13 लाख तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़े: लैपटॉप से पैसे कैसे कमाए
यह भी पढ़े: गाँव में पैसे कमाने के तरीके
यह भी पढ़े: जियो फ़ोन से पैसे कैसे कमाए
एनसीसी के लिए आवश्यक दस्तावेज
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- किसी भी स्कूल या विश्वविद्यालय का प्रवेश पत्र
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- सिग्नेचर
- 10वीं का सर्टिफिकेट
- 12वीं का सर्टिफिकेट
- स्नातक का प्रथम वर्ष का सर्टिफिकेट
NCC के लिए योग्यता या पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक10वीं या 12वीं का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
- आवेदक के पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 23 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- आवेदक किसी भी स्कूल में पढ़ रहा होना चाहिए।
- आवेदन किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज में प्रवेश होना चाहिए।
यह भी पढ़े: क्रिप्टो करेंसी से पैसे कैसे कमाए
यह भी पढ़े: Paisa wala Game Download
एनसीसी के ट्रेनिंग कैंप के नाम
आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग प्रकार की ट्रेनिंग की जाती है, यह ट्रेनिंग कभी पहाड़ी इलाकों में होती है तो कभी मैदानी क्षेत्र में होती है। अपनी रूचि के अनुसार आप किसी भी ट्रेनिंग में जा सकते हैं, इसके लिए आपको अपने कॉलेज आए स्कूल से Permission लेने की आवश्यकता होती है। जब यह permission मिल जाती है तो किसी भी ट्रेनिंग में आप जा सकते हैं। इस परमिशन को आपके स्कूल या कॉलेज के एनसीसी अधिकारी देते हैं एनसीसी के ट्रेनिंग कैंप के नाम निम्नलिखित है:-
सेना कैंप
स्लीपिंग कैंप
इंडिया ट्रैकिंग कैंप
ट्रेनिंग कैंप
इंडिया माउंटेन ट्रेनिंग कैंप
ग्रुप कंपटीशन कैंप
आर्मी कैंप
गणतंत्र दिवस कैंप
वार्षिक प्रशिक्षण कैंप
नव सेना कैंप
एयर फोर्स अटैचमेंट कैंप
वायु सैनिक कैंप
एनसीसी का झंडा
आपने देखा होगा कि किसी भी प्रकार की संस्थान होती है। उनका अलग झंडा होता है उसी तरह से एनसीसी का भी झंडा है, 1948 में एनसीसी के पास कोई झंडा नहीं था। उस समय के बाद स्थापना की गई थी परंतु जैसे-जैसे एनसीसी में चीजों की आवश्यकता पड़ती गई, वैसे वैसे इसमें बदलाव होते रहे। एनसीसी का झंडा 1954 में लाया गया। इसमें तीन रंग है, लाल, गहरा नीला और हल्का नीला। इन रंगों को रखने का एक उद्देश्य था।
- लाल रंग:- यह एक ऐसा रंग है, जो थल सेना का प्रतिनिधित्व करता है।
- गहरा नीला:- यह नौसेना का प्रतिनिधित्व करता है।
- हल्का नीला:- यह रंग वायु सेना का प्रतिनिधित्व करता है।
बीच में एनसीसी लिखा हुआ है, इसके चारों तरफ कमल की पुष्पांजलि की माला बनी हुई है। झंडे के नीचे एकता और अनुशासन लिखा गया है जो कि एनसीसी का आदर्श वाक्य है।
यह भी पढ़े: आईएएस की पूरी जानकारी
NCC का मुख्यालय कहां है?
एनसीसी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
एनसीसी में क्या क्या सिखाया जाता है?
एनसीसी में आपको धर्म, भाषा और संस्कृति के प्रति आदर तथा सम्मान सिखाया जाता है।
इसमें भारत का संविधान का सम्मान सिखाया जाता है।
इसमें सामुदायिक विकास और सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा कैसे ले तथा इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।
गरीब और सामाजिक रुप से वंचित नागरिकों की मदद तथा उनके प्रति संवेदना व्यक्त करना सिखाया जाता है ताकि उनकी मदद की जा सके।
नशीली दवाओं से दूर रहने के बारे में बताया जाता है।
ऐसी प्रथा जो एक दूसरे के लिए हानिकारक हो, उनसे दूर रखा जाता है।
लोगों के प्रति ईमानदार बनाने में मदद करता है।
इसमें आपको आत्म बलिदान, सच्चाई और कड़ी मेहनत सिखाई जाती है।
इसमें आपको अच्छे विचार, अच्छा ज्ञान दिया जाता है।
एनसीसी सर्टिफिकेट कितने प्रकार के होते हैं ?
एनसीसी सर्टिफिकेट मुख्य रूप से तीन प्रकार से है, जो इस प्रकार से है।
A certificate:- यह सर्टिफिकेट आपको स्कूल के समय प्रदान किया जाता है। यदि स्कूल में आपने स्काउट और गाइड में अपना नाम दर्ज करवाया है तो उसमें यह A certificate दिया जाएगा।
B certificate:- यह कॉलेज लेवल पर दिया जाने वाला सर्टिफिकेट है। यदि आप एनसीसी में 1 साल पूरा कर लेते हैं तो यह सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसमें आपको एक कैंप करना पड़ता है तथा इसके लिए लिखित परीक्षा ली जाती है। यदि यह दोनों चीज कर लेते हैं तो यह सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाता है। बी सर्टिफिकेट की परीक्षा में Grade A, B and C प्रदान किया जाता है। ए ग्रेड सबसे अच्छा माना जाता है।
C certificate:- यह एनसीसी का सबसे महत्वपूर्ण और आखिरी सर्टिफिकेट है। इसके बाद कोई भी सर्टिफिकेट कोर्स नहीं करवाया जाता है। यह कॉलेज लेवल लेवल पर होता है। इसके लिए आपको 2 साल देना पड़ता है इसमें दो कैंप करना अनिवार्य है। इसके अंतर्गत परीक्षा ली जाती है। परीक्षा पास करने के बाद ही आपको यह सर्टिफिकेट दे दिया जाता है।
एनसीसी सर्टिफिकेट के फायदे
यदि आपके पास एनसीसी सर्टिफिकेट है तो आपको 5 से 10% अतिरिक्त दिया जाता है।
यदि आप आर्मी में जाना चाहते हैं तो यह सर्टिफिकेट बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आप प्रतिभागियों से आप अलग हो जाते हैं।
बी सर्टिफिकेट है तो आपको 5% दिए जाएंगे यदि सी सर्टिफिकेट है तो 10% दिए जाएंगे यह अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित किया जाता है।
NCC के लिए आवेदन कैसे करें?
इसमें आवेदन करने के लिए बड़ी ही सरल प्रक्रिया है,जो इस प्रकार है:-
सबसे पहले आपकॉलेज में एडमिशन लेंगे, तब प्रथम वर्ष से ही NCC और CSS में चयन की प्रक्रिया चालू हो जाती है। इसके बाद आप जिस भी संस्था में जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। एनसीसी में जाने के लिए आपको फिजिकल टेस्ट देना होगा। यह फिजिकल टेस्ट अलग-अलग कॉलेज तथा विश्वविद्यालय पर निर्भर करता है। इसमें फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद एडमिशन दे दिया जाता है। निर्धारित सीट के अंतर्गत प्रत्येक वर्ग प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया जाता है।
NCC Full Form In Hindi से जुड़े FAQ
एनसीसी का फुल फॉर्म क्या है ?
एनसीसी का फुल फॉर्म National Credit Corps है।
एनसीसी का मुख्यालय कहां है ?
एनसीसी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
एनसीसी का गठन कब हुआ था ?
एनसीसी का गठन 16 अप्रैल 1948 को हुआ था।
एनसीसी किस मंत्रालय के अधीन आता है ?
एनसीसी Defence Ministry के अधीन आता है
एनसीसी दिवस कब मनाया जाता है?
एनसीसी दिवस नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है।
निष्कर्ष
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट होंगे इसलिए का उद्देश्य ncc full form in hindi (एनसीसी फुल फॉर्म इन हिंदी) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है। हमने आपको एनसीसी से संबंधित सारी जानकारी दी है। यदि आप जाना चाहते हैं तो इसलिए को शुरू से अंत तक पढ़ें और यह जानकारी आपको पसंद आती है तो अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें ताकि वह भी NCC में जा सके।