PCOD यानि Polycystic Ovary Disease यह बीमारी महिलाओं को शारीरिक और मानसिक दोनों तरीकों से परेशान करती है। इसी बीमारी के कारण ही आज के समय में हजारों महिलाएं गर्भवती नहीं हो पाती आज के इस लेख में आप जानेंगे कि PCOD क्या है? यह बीमारी क्यों और कैसे होती है? इस बीमारी के लक्षण क्या है? तथा PCOD की full form in Hindi क्या है?
PCOD Full Form In Hindi | पीसीओडी का फुल फॉर्म क्या है?
PCOD Full Form In Hindi | Polycystic Ovary Syndrome |
पीसीओडी का फुल फॉर्म क्या है | पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज |
PCOD क्या है ? What is PCOD in Hindi
PCOD यानी कि पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज जो कि एक प्रकार का हार्मोन अधिकार है। जो शरीर में हार्मोन के संतुलन बिगड़ने की वजह से होता है। जिस वजह से महिलाओं की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है।
PCOD की वजह से महिलाओं का शरीर असंतुलित तरीके से हार्मोन का उत्पादन करने लगता है। जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष हार्मोन (एंड्रॉजन) का उत्पादन होने लगता है। हार्मोन की इस समस्या के कारण महिलाओं की अंडेदानी में छोटी छोटी गांठे बन जाती हैँ। जिस वजह से महावारी अनियमित हो जाती है।
PCOD के कारण महिलाओं में थकान और तनाव जैसी स्थिति पैदा कर देती है। PCOD बीमारी का सबसे कॉमन लक्षण उनके पीरियडस का अनियमित होना है। इस बीमारी के कारण बहुत सी महिलाएं गर्भवती नहीं हो पाती या फिर उन्हें गर्भवती होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कई विशेषज्ञों का मानना है कि हमारे जीवन में तेजी से हो रहे बदलाव और तनाव के कारण ही यह बीमारी होती है क्योंकि हमारे जीवन का लाइफस्टाइल और माहौल बदलने के कारण हमारे शरीर की बायोलॉजी भी बदल जाती है। जिसके कारण ही हमें ऐसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिससे शारीरिक स्थिति के साथ-साथ मानसिक रूप से भी महिलाओं में बदलाव देखा जाता है।
यह भी पढ़े: आईएएस की पूरी जानकारी
PCOD होने के कारण
सही मायने में पीसीओडी होने के कारणों का पता लगाना असंभव है। लेकिन कई विशेषज्ञों के अनुसार यह माना गया है कि कुछ ऐसे मुख्य कारण हो सकते हैं जिन्हें हम किसी बीमारी के होने का जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन कौन से कारण है?
- विशेषज्ञों के अनुसार PCOD बीमारी होने के मुख्य कारणों को अभी तक नहीं पहचाना गया है लेकिन उनका मानना है कि खराब खानपान और माहौल के कारण ही अधिकतर महिलाओं को इस समस्या से जूझना पड़ता है।
- अनियमित रूप से भोजन करने, और अस्वस्थ भोजन जैसे बाहर का भोजन खाने, या फिर जीवन में तनाव जैसी स्थिति होने के कारण भी महिलाएं इस बीमारी का शिकार हो जाती है।
- शरीर में इंसुलिन की मात्रा अधिक होने के कारण एंड्रोजन हार्मोन का उत्पादन होता है जो कि हार्मोन के असंतुलन का कारण बनता है इस वजह से महिलाओं में बांझपन की स्थिति भी हो सकती।
यह भी पढ़े: लैपटॉप से पैसे कैसे कमाए
PCOD के कारण होने वाली समस्याएं
यदि PCOD की बीमारी का पता चलने के बाद भी उसे बिना इलाज करें ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो यह एक श्रृंखला को जन्म दे सकता है। जिसके है कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
- गर्भधारण करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। या फिर गर्भपात जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।
- लीवर की सूजन, उपापचयी लक्षण, और कैंसर जैसी समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।
- अधिकतर महिलाओं को गर्भाशय से और असामान्य रक्तस्राव, डिप्रेशन चिंता और मूड विकार जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।
यह भी पढ़े: क्रिप्टो करेंसी से पैसे कैसे कमाए
यह भी पढ़े: Paisa wala Game Download
PCOD के लक्षण
PCOD के ऐसे कई लक्ष्मण में जो की सभी महिलाओं में देखे जाते हैं। पहले अधिक उम्र में शादी करने के कारण ही महिलाओं को PCOD जैसी समस्या से जूझना पड़ता था लेकिन अब यह बीमारी कम उम्र की लड़कियों को भी होने लगी है इसका मुख्य कारण उनकी दैनिक दिनचर्या को माना जाता है यह जरूरी नहीं है की सभी महिलाओं में लक्षण एक जैसे ही हो। आइए जानते हैं कि इस बीमारी के कारण महिलाओं में क्या-क्या लक्षण देखे जा सकते हैं।
- PCOD के कारण कई महिलाओं में चेहरे पर अधिक बाल होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। शरीर के अन्य अंगों पर भी बाल उगने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
- किसी-किसी महिलाओं में पीरियड्स के समय में बहुत अधिक दर्द होना या फिर बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने की समस्या भी देखी जाती है। कभी-कभी यह दोनों समस्याएं एक साथ नहीं हो सकते हैं।
- कुछ महिलाओं को इस बीमारी के कारण समय पर पीरियड ना होने जैसा लक्ष्मण ही दिखाई देते हैं।
- अत्यधिक महिलाओं में इस बीमारी के कारण उनका वजन बढ़ जाता है। और कई महिलाओं में बालों के झड़ने के लक्षण देखे जाते हैं।
- चेहरे पर मुंहासे, अंडाशय का बढ़,जाना, सिर दर्द, अनियमित पीरियड आदि इस बीमारी के लक्षण है जो कि लगभग सभी पीड़ित महिलाओं में देखें जाते हैँ।
यह भी पढ़े: जियो फ़ोन से पैसे कैसे कमाए
PCOD का इलाज
PCOD जैसी समस्या का कोई मुख्य कारण नहीं बताया गया है लेकिन इस बीमारी का इलाज पूरी तरह से संभव है।
इस बीमारी का इलाज करने के लिए आपको किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलना आवश्यक है।
यदि आप PCOD जैसी बीमारी से पीड़ित है,तो ध्यान रहे कि डॉक्टर आपके लिए दवाइयां केवल लिख ही सकता है लेकिन उन दवाओं को सही समय पर लेना और डॉक्टर द्वारा बताए गए तरीके पर अमल करना आपको ही होगा सही समय पर दवाई का खुराक लेने पर इस बीमारी का इलाज संभव है।
निष्कर्ष:-
आज के इस लेख PCOD Full Form in hindi में आपने जाना कि PCOD क्या है? और किन वजह से इस बीमारी का सामना करना पड़ता है? साथ ही इस लेख में पीसीओडी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने की पूरी कोशिश की गई है। उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपको इसमें से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।