कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा ऑनलाइन आवेदन करें

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा: उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है। यहां का मुख्य व्यवसाय कृषि है, इसीलिए गरीब परिवारों की लड़कियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण तथा महत्वकांक्षी योजना का शुभारंभ किया है। इसका नाम उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना है।

आज हम इस लेख में कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे तथा हमइस लेख में आपको इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, Application Status, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इसी के साथ हम इस योजना के लाभ तथा उद्देश्य के बारे में भी बताएंगे कार्य शुरू करते हैं:

अनुक्रम दिखाएँ

कन्या सुमंगला योजना क्या है?

इस योजना का शुभारंभ वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश में पड़ रही बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी। जिससे कि उनका भविष्य उज्जवल बन सके। 

इसके माध्यम से ऐसी बेटियां जो गरीब परिवार में है और उनके पास उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पर्याप्त मात्रा में धन राशि नहीं है इसके लिए सरकार उन्हें ₹15000 प्रति साल देंगी। इन 15000 को 6 किस्तों में बांटा गया है। इसके अंतर्गत राज्य सरकार ने 1200 करोड रुपए की धनराशि का बजट रखा है। 

इसके माध्यम से अभी तक 9.92 लाख लड़कियों को लाभान्वित किया जा चुका है। इस योजना का सभी को लाभ हो जाए। इसके लिए 58189 ग्राम पंचायतों को एक बैंकिंग समूह में जोड़ा गया है। जिससे कि प्रत्येक लड़कियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा ?

up-kanya-sumangala-yojana-ka-paisa

इस योजना का पैसा जल्द ही आपके खाते में डाल दिया जाएगा। जिन कन्याओं का जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद हुआ है वहइस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैंइसकी पहली किस्त 2021 में आपके खाते में डाल दी गई हैतथा 2022 की किस्त August to September में आ जाएंगी।

यह भी पढ़ेदुकान के लिए लोन कैसे लें?

यह भी पढ़ेNavi App से लोन कैसे लें?

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा। 
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज में Citizen Services Portal  का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। 
  • इसमें आप अपनीUser ID and Password डालकर Sign In के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, इस पेज Menu के बटन पर क्लिक करना है। 
  • इसमें Track Application Status का विकल्प दिखाई देना। इसमें आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालते और नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। 
  • यदि आपके खाते में पैसा आया होगा तो दिख जाएगा और पैसों से संबंधित सारी जानकारी दिखाई देंगी। 
  • इस तरह से आम बड़े आसानी से इस योजना का पैसा चेक कर सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

हमारे देश में महिलाओं की स्थिति काफी चिंता का विषय है तथा लड़कियों के पैदा होने पर उन्हें नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। जिससे कि उन्हें उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य सुविधाएं प्राप्त नहीं होती है। इसी सोच को बदलने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस योजना के माध्यम से लड़कियों को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाया जाएगा। 

जिससे कि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त करके देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। इसके माध्यम से कैंप लगाकर गांव तथा ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका यह भी उद्देश्य है कि इसके माध्यम से ₹15000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, वह 6 किस्तों में दिया जाएगा। 

इसके लिए सरकार ने 1200 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इतने बड़े बजट के साथ इस योजना को लाकर राज्य सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय ₹300000 से कम है, उन्हें इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ेफोन पे ऐप से लोन कैसे मिलता है?

यह भी पढ़ेपशुपालन लोन कैसे ले?

यह भी पढ़ेधनी एप से लोन कैसे लें?

कन्या सुमंगला योजना के तहत जागरूकता अभियान 

इस योजना को सभी जरूरतमंद कन्याओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जागरूकता अभियान भी चलाए हैं। जिनमें से प्रमुख है 20000 बैंकिंग संवाद सखियों को इसके माध्यम से जोड़ा गया है। इसी के साथ ग्राम पंचायत में बैंकिंग समूह का भी निर्माण किया गया है। 

इन के माध्यम से ग्राम पंचायत में गरीबी रेखा की श्रेणी में आने वाले ऐसे परिवार जिनमें बेटियों की संख्या मौजूद है। उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभ पहुंचाया जाएगा। ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उन्हें इन जागरूकता अभियान के माध्यम से योजना के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है। यदि लड़की पहली क्लास में है तो उन्हें भी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। 

इसके लिए सरकारी तथा निजी स्कूलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान के तहत जोड़ा जाएगा। इन जागरूकता अभियानों से लोगों की जो  बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच है, उन्हें सकारात्मक सोच में बदलना है। जो भूण हत्या, बाल विवाह तथा सती प्रथा जैसे कार्यों को करते हैं उन्हें इन अभियानों के माध्यम से जागरूक करना है ताकि वह लड़कियों की महत्व को समझ सके और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल भेजें।

कन्या सुमंगला योजना की किस्तों की जानकारी 

इसे 6 श्रेणियों में बांटा गया है:-

1 श्रेणी:- यदि कन्या का जन्म 1 अप्रैल 2019 या इसके बाद हुआ है तो उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। जन्म से लेकर 6 माह के अंदर वह आवेदन कर सकते हैं इसमें उन्हें ₹2000 की धनराशि दी जाएंगी। 

2 श्रेणी:- कन्या के 1 वर्ष पूर्ण होने के बाद टीकाकरण के समय उन्हें ₹1000 दिया जाएगा। 

3 श्रेणी:- जब कन्या पहली क्लास में प्रवेश लेती है तब उन्हें ₹2000 की धनराशि दी जाएंगी। 

4 श्रेणी:- जब बालिका कक्षा 6 में प्रवेश लेती है तो उन्हें ₹2000 की धनराशि प्रदान की जाएंगी। 

5 श्रेणी:- जब बालिका कक्षा 9 में प्रवेश लेती है तो उन्हें ₹3000 की धनराशि दी जाएंगी। 

6 श्रेणी:- जब कन्या 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक करने के लिए प्रवेश लेती है तो उन्हें ₹5000 की धनराशि प्रदान की जाएंगी।

यह भी पढ़ेNIRA App Se Loan Kaise Le

यह भी पढ़ेMachli Palan Loan Yojna के लिए आवेदन कैसे करें

यह भी पढ़ेPaySense App Se Loan kaise Le

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लाभ

इसका सबसे अच्छा लाभ यह है कि इस योजना को केवल गरीब परिवारों की लड़कियों के लिए बनाया गया है।

  • ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उनके बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस योजना को लाया गया है।
  • इससे कन्या सशक्त बनेगी। 
  • इससे बालिका आत्मनिर्भर बनेगी। 
  • इस योजना के माध्यम से उन्हें ₹15000 की आर्थिक सहायता प्रदान होगी।
  • विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश प्राप्त करने पर किस्तों प्रदान की जाएंगी।
  • इसके माध्यम से बालिकाओं के प्रति जो नकारात्मक विचार रखते हैं उन्हें सकारात्मक विचारों में बदला जाएगा।
  • बेटियों को सुरक्षा, संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी बाधाओं को दूर किया जाएगा। 
  • इस योजना के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जोकि प्रत्येक उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को इस योजना के अंतर्गत लाया जाएगा।

कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता or योग्यता 

  • आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक की वार्षिक आय ₹300000 या इससे कम होनी चाहिए।
  • यदि किसी परिवार ने अनाथ बच्चे को गोद लिया है तो वह भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
  • एक परिवार में केवल दो ही लड़कियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक के पास आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए।

यह भी पढ़ेStartup India से Loan कैसे लें?

यह भी पढ़ेस्कूल खोलने के लिए लोन कैसे लें?

यह भी पढ़ेमहिला ग्रुप लोन कैसे ले?

यह भी पढ़ेघर बनाने के लिए लोन कैसे लें?

यह भी पढ़ेसूअर पालन लोन स्कीम

यह भी पढ़ेखेती की जमीन पर लोन कैसे ले?

यह भी पढ़ेपैन कार्ड से लोन कैसे ले?

कन्या सुमंगला योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • राशन कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • बैंक खाता नंबर 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज का फोटो
  • गोद लेने का प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • जन्म प्रमाण पत्र

कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप के परिवार में बेटी है तो इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं, जो इस प्रकार है:- 

  • सबसे पहले आवेदक को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा। 
  • अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज में Citizen Services Portal का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा रजिस्ट्रेशन में आपसे कुछ जानकारी  पूछे जाएंगे जैसे आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, माता पिता का नाम आदि सारी जानकारी उचित तरीके से भर दे।
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर में एक OTP आएगा, उस OTO को नीचे दिए गए बॉक्स में भर दे और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। 
  • इस तरह से आप का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। 
  • आप आपको एक User ID तथा Password प्राप्त हो जाएगा। 
  • अपना होम पेज पर जाएं वहां पर Sign In का विकल्प दिखाई देगा उसके लिए आपके पास जो User ID तथा Password है उसे डालें और कैप्चा कोड को भर दें और Sign In के बटन पर क्लिक कर दें। 
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा इसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी, सारी जानकारी उचित तरीके से भर दे। 
  • आप आपको दस्तावेज अपलोड करना है अपलोड करने के बाद नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। 
  • इस तरह से आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:- 
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को विकास खंड अधिकारी के दफ्तर जाना होगा। 
  • अब वहां पर संबंधित अधिकारी मिलेंगे। 
  • उनसे आप योजना से संबंधित फॉर्म मांगेंगे। 
  • फॉर्म को अच्छे से पढ़ कर उचित तरीके से भर दे आप जो दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें अटैच कर दें दोनों को संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दें। 
  • इसके बाद आवेदन तथा दस्तावेज को सत्यापित किया जाएगा और जिला प्रोबेशन अधिकारी के पास भेज दिया जाएगा। 
  • वह आगे की कार्रवाई करके आपको इस योजना के लिए चयनित कर लिया जाएगा। 
  • इस तरह से आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें ?

  • इसके लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
  • इसमें Sign In का विकल्प दिखाई देगा उसमें आपको यूज़र आईडी तथा पासवर्ड डाल देना है और Sign in के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक Dashboard खुल जाएगा। 
  • इस पेज में एप्लीकेशन स्टेटस का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • आप देखेंगे कि एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • इसमें एप्लीकेशन स्टेटस होगा। 
  • इस तरह से आप बड़े आसानी Application Status चेक कर सकते हैं।

FAQ

सुमंगला योजना का पैसा कैसे चेक करें ?

इसके लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर सिटिजन सर्विस पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा 2022

इसका पैसा Aug to Sep 2022 तक आपके खाते में भेज दिया जाएगा।

सुमंगला योजना की अंतिम तिथि क्या है?

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वित्तीय वर्ष के 31 जुलाई तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना क्या है ?

Ans: यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, इसके माध्यम से बालिकाओं को ₹15000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी।

सुकन्या खाते में कितने पैसे मिलते हैं?

यदि कोई व्यक्ति ₹1000 प्रति माह जमा करता है तो उसे 21 साल बाद 509212 रुपए मिल जाते हैं।

Conclusion

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है। हमने इस लेख में आपको इस योजना से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध करवा दी है। यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो इस योजना को अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ साझा करें ताकि वह भी अपनी बेटियों के उच्च शिक्षा के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment