UPI का full form क्या होता है? UPI full form in Hindi

आज के इस पोस्ट में हम एक नई जानकारी लेकर आप सभी के समक्ष प्रस्तुत हैं। दरअसल आज हम आपको इस Article में UPI के बारे में विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं जैसे कि UPI full form in Hindi क्या है, UPI का इस्तेमाल कहां और कैसे किया जाता है आदि। तो यदि आपको भी UPI का full form या इससे संबंधित कुछ जरूरी जानकारी नहीं मालूम है और आप इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे आज के इस Article को अंत तक पढ़ना जारी रखें। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं UPI का full form क्या है। 

UPI का full form क्या होता है?

UPI full form in Hindi
UPI Full Form In HindiUnified Interface Payment
UPI का full form क्या हैएकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस

UPI का full form होता है unified payment interface. UPI के माध्यम से ही आप विभिन्न बैंकों के बीच पैसों का लेनदेन कर पाने में समक्ष होते हैं। UPI के माध्यम से आप किसी भी प्रकार की खरीदारी, बिलों का भुगतान , एक दूसरे को पैसे भेजना आसानी से कर सकते हैं। आपको केवल एक qr-code या फिर फोन नंबर की आवश्यकता पड़ती है। आज के समय में online payment का चलन काफी बढ़ गया है। 

लगभग सभी लोग अपने मोबाइल से ही पैसों का लेनदेन करते हैं। हमारी economy, cashless economy की तरफ बढ़ रही है। इस स्थिति में बहुत जरूरी है कि हम सभी को UPI payment से संबंधित सभी जानकारी हो यदि आपको UPI संबंधित संपूर्ण जानकारी नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आगे article में हमने UPI ID और इसके कार्य करने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात की है। 

UPI ID क्या है?

हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देश में अनेकों बदलाव किए गए जो कि जनता के हित में हुए। इन्हीं में से प्रधानमंत्री का एक प्रयास रहा है भारत को cashless economy बनाने का। Cashless economy बनाने के लिए  Online Payment की नीति बहुत सहायक साबित हुई। खास तौर पर कोरोना के इस दौर में जब सभी लोगों का मिलना जुलना बंद हो चुका था तब तो  Online Payment के बल पर ही पूरी इकोनामी चल रही थी।  Online Payment को कई बार Digital payment भी कहा जाता है जिसका सीधा संपर्क “Digital India” से होता है। 

Digital India के माध्यम से ही पूरे देश में डिजिटल क्रांति आ गई है। अब अधिकतर काम कंप्यूटर पर किए जाते हैं। वैसे तो Online Payment का इस्तेमाल नोटबंदी के बाद सही जोरों शोरों से शुरु हो गया था। लेकिन कोरोना काल में  Online Payment की सुविधा गांव गांव तक पहुंच चुकी है। UPI ID के माध्यम से बैंक से संबंधित सभी कार्य और पैसों का लेनदेन आसानी से घर बैठे किया जा सकता है। UPI ID से बैंक संबंधित transaction को सुरक्षित रूप से किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ेआईएएस की पूरी जानकारी

UPI Full Form in Hindi

UPI का full form होता है unified payment interface जिसका यदि हिंदी में अनुवाद किया जाए तो होगा एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस। इसे आप एक digital banking system के रूप मे समझ सकते हैं जो कि विभिन्न ONline payment Application द्वारा पैसों का transfer करने में सहायता प्रदान करता है। किसी भी  Online Payment आप जैसे कि Google Pay, PhonePe या Patym द्वारा पैसों का transaction करने के लिए जरूरी है की आपके पास UPI ID हो। 

UPI ID कैसे काम करती है

UPI द्वारा पेमेंट सुविधा को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) एवं भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा शुरू किया गया था। इसे शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि भारत की जनता आसानी से अपने मोबाइल फोन द्वारा घर बैठे पैसों का लेनदेन कर सके। यह एक प्रकार की नई digital technology है जिसका इस्तेमाल आज के समय में बहुत बड़े स्तर पर किया जा रहा है। यह technology दिन-ब-दिन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होती जा रही है। 

UPI के माध्यम से आप एक ही मोबाइल नंबर पर अलग-अलग बैंक खातों को link कर सकते हैं। UPI ID सभी व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है यह एक प्रकार का unique number होता है। 

यदि आप UPI सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको VPA बनाना होगा। VPA का full form होता है virtual payment address। VPA बना लेने के बाद आपको इसे अपने बैंक खाते से Link करना होगा। इसके बाद आप जब भी किसी व्यक्ति को पैसे भेजना चाहें तो केवल उसका UPI ID डाल दें। और आपको कितने पैसों का लेनदेन करना है वह भी स्पष्ट रूप से डाल दें। 

यह भी पढ़ेक्रिप्टो करेंसी से पैसे कैसे कमाए

यह भी पढ़ेPaisa wala Game Download

UPI pin क्या होता है?

UPI PIN का Full फॉर्म होता है ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (UPI PIN)’ । यह ATM card Pin की तरह ही होता है। जब आप UPI ID के लिए स्वयं का registration करते हैं तब आप से 4 या 6 अंकों का pin set करने के लिए कहा जाता है। UPI pin इसके उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। UPI पिन के माध्यम से ही आपको payment का confirmation प्राप्त किया जाता है। 

इसलिए आपको कभी भी अपना pin किसी अनजान या दूसरे व्यक्ति के साथ share नहीं करना चाहिए। वरना आपके बैंक खाते से छेड़छाड़ की जा सकती है। इसके बाद आपके बैंक अकाउंट से पैसे कटने के पहले आपसे UPI pin मांगा जाएगा आप अपना UPI pin सही-सही डालें UPI pin की पुष्टि हो जाने के बाद पैसे तुरंत ट्रांसफर हो जाएंगे। इस तरह से आप UPI का इस्तेमाल करके घर बैठे केवल कुछ सेकंड के भीतर ही दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज सकते हैं। 

यह भी पढ़ेलैपटॉप से पैसे कैसे कमाए

UPI की विशेषताएं

नीचे हम UPI से संबंधित कुछ बेहद महत्वपूर्ण विशेषताएं बता रहे हैं यदि आपको UPI की विशेषताओं के बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो नीचे दिए गए पॉइंट्स को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े ।

  • UPI के माध्यम से हम कभी भी और किसी भी वक्त दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज सकते हैं उसके लिए हमें बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • पैसों का Transaction करने के पहले हमें अपनी personal details डालने की जरूरत नहीं पड़ती। जिस कारण से समय काफी बचता है और पैसों का लेनदेन बहुत जल्दी हो जाता है। 
  • UPI द्वारा payment करने की limit ₹100000 प्रति माह का है जो कि अन्य mobile wallet के मुकाबले काफी अधिक है। 
  • UPI द्वारा आप सामने वाले व्यक्ति से money request भी कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ेजियो फ़ोन से पैसे कैसे कमाए

निष्कर्ष 

तो दोस्तों आज का यह article यहीं पर समाप्त होता है। आशा करते हैं, कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। जैसा कि आज के इस article में हमने आपको UPI full form in Hindi क्या है और इसके अर्थ के संदर्भ में संपूर्ण जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, कि आज के इस article से अपने बहुत कुछ सीखा होगा और इसमें लिखी गई सभी बातें आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होंगी।

दोस्तों यदि आपको आज का यह Article पसंद आया है, तो इसे share करना बिलकुल भी ना भूलें। और इससे संबंधित यदि आपको कोई राय देनी हो तो आप नीचे कमेंट करके अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं। 

Leave a Comment