कलेक्टर बनने के लिए कितने पैसे लगते हैं?

कलेक्टर बनने के लिए कितने पैसे लगते हैं? collector banne ke liye kitne paise lagte hai: कलेक्टर बनने का सपना हर कोई देखता है क्योंकि जो भी इस पद को पा लेता है। उनके पास प्रशासनिक क्षेत्र की बहुत अधिक ताकत होती है परंतु कलेक्टर बनना आसान नहीं है। इसके लिए बहुत अधिक पैसे लगते हैं। इसी के साथ कड़ी मेहनत भी करना पड़ता है।

इसी महत्व को समझते हुए आज हम इस लेख में आपको कलेक्टर बनने के लिए कितने पैसे लगते हैं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे तथा कलेक्टर बनने के लिए कौन सी परीक्षा दी जाती है, इसी के साथ चयन की प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया, टाइम टेबल, महत्वपूर्ण पुस्तकें आदि बिंदुओं पर आपका ध्यान केंद्रित करेंगे।

कलेक्टर क्या है?

कलेक्टर बनने का सपना हर कोई देखता है परंतु यह जरूरी नहीं है कि हर किसी को कलेक्टर बनने का मौका प्राप्त हो। इसके लिए कड़ी मेहनत तथा लगन की आवश्यकता होती है। कलेक्टर एक पद है, जो केवल जिले में एक ही होता है। इसके अंदर किसी भी राज्य के जिले में होने वाली सारी गतिविधियों का नियंत्रण होता है। यह SP, DSP तथा अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों का प्रमुख होता है।

जिले में होने वाली सभी राजनीतिक घटनाओं, सांप्रदायिक दंगों तथा अन्य गतिविधियों का जिम्मेदार भी कलेक्टर होता है। यदि उसके रहते हुए किसी प्रकार के दंगे होते हैं तो उसको दूर करना भी कलेक्टर का ही काम होता है। इसमें बहुत अधिक पावर होता है। इसके माध्यम से किसी भी शैक्षणिक संस्थान या विश्वविद्यालयों में हस्तक्षेप करने का पावर होता है।

वह अपनी शक्ति का इस्तेमाल करके जिले में 2 दिन के लिए सरकारी अवकाश भी दे सकता है। इसके लिए उसे किसी भी नेता या मुख्यमंत्री से पूछने की आवश्यकता नहीं होती है। यदि कलेक्टर को किसी कार्य के लिए सुझाव की आवश्यकता होती है तो अपने उच्च अधिकारी जो राज्यपाल या मुख्यमंत्री निवास में सचिव का कार्य करते हैं, उनसे पूछा जाता है।

जब कलेक्टर की पदोन्नति होती है तो वह मुख्यमंत्री या राज्यपाल के कार्यालय में सचिव के रूप में कार्य करता है, इसीलिए कलेक्टर को किसी भी तरह का निर्णय या फिर कार्य करने से पहले उच्च अधिकारी को पूछने की शक्ति होती है।

कलेक्टर कैसे बने?

कलेक्टर जिले का एक महत्वपूर्ण पद है। इसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। यदि आप भी कलेक्टर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको UPSC जिसका पूरा नाम संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से संचालित होने वाली प्रशासनिक परीक्षा में आवेदन करना होगा। इसके लिए आप किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए नहीं तो आप इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

जब कोई भी व्यक्ति यूपीएससी की परीक्षा देता है तो उसे 2 साल की ट्रेनिंग करना पड़ता है। इसके बाद कुछ सालों तक SDM के पद पर कार्य करना पड़ता है। इसमें किए गए कार्यों के अनुसार आपकी पदोन्नति होती है। यदि आपके कार्य अच्छे रहें तथा दिए गए क्षेत्र में शांति बनी रहेंगी तो आपकी पदोन्नति जल्दी होगी यदि आमतौर से बात की जाए तो 4 से 5 साल तक आपको SDM के पद पर कार्यरत होना होगा। इसके बाद किसी भी डिस्टिक का कलेक्टर बना दिया जाएगा।

कलेक्टर बनने के बाद कई सारी शक्तियां प्राप्त हो जाती है। आप के नीचे SDM, SP, DSP आदि प्रशासनिक कर्मचारी कार्य करते हैं। इन्हें आप निर्देश देकर जिले में होने वाली असुविधा, सांप्रदायिक दंगे तथा अन्य समस्याओं का समाधान करते हैं। यदि आप कलेक्टर के पद में रह कर अच्छा कार्य करते हैं तो जल्दी ही आपकी पदोन्नति हो जाती हैं इस तरह से कलेक्टर बना जाता है।

यह भी पढ़ेफोन पे ऐप से लोन कैसे मिलता है?

यह भी पढ़ेपशुपालन लोन कैसे ले?

यह भी पढ़ेधनी एप से लोन कैसे लें?

कलेक्टर बनने के लिए कितने पैसे लगते हैं?

collector banne ke liye kitne paise lagte hai

संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से संचालित की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण तथा कठिन परीक्षा है। इसके माध्यम से आप IAS, IPS, IFS, IRS आदि महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के लिए चयनित किए जाते हैं तो जाहिर सी बात है कि इन पदों की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। इसी के साथ एक अच्छी दिशा निर्देश देने वाले कोचिंग संस्थान की भी जरूरत होगी।

यदि आप इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं तो इसके लिए कम से कम 100000 से ₹200000 तक की फीस लग जाती है। UPSC की तैयारी ज्यादातर लोग दिल्ली में जाकर करते हैं। मुखर्जी नगर तथा राजेंद्र नगर में ऐसे कई संस्थान है जो यूपीएससी की तैयारी करवाते हैं। जिनमें से प्रमुख है बाजीराव कोचिंग संस्थान, दृष्टि कोचिंग संस्थान, एकलव्य कोचिंग संस्थान आदि। आप भी दिल्ली जाकर किसी भी कोचिंग संस्थान में प्रवेश पा सकते हैं।

इनकी न्यूनतम फीस लगभग 100000 से ₹200000 होती है तथा दिल्ली में रहने तथा खाने के लिए अलग से पैसे लगते हैं। वहां पर सामान्य रूप से ₹10000 का रूम किराया तथा खाने के लिए पैसे लग जाते हैं। आप को नियमित रूप से 1 साल कड़ी मेहनत करनी होती है। इसके बाद यह जरूरी भी नहीं है कि आप इन पदों के लिए चयनित हो जाएंगे। कुछ लोगों को 4 से 5 साल में लग जाते हैं तब Selection होता है।

यह भी पढ़ेNIRA App Se Loan Kaise Le

यह भी पढ़ेMachli Palan Loan Yojna के लिए आवेदन कैसे करें

यह भी पढ़ेPaySense App Se Loan kaise Le

कलेक्टर की तैयारी कैसे करें?

इसकी तैयारी करना आसान नहीं है इसीलिए हम आपको Step by Step तैयारी करने की प्रक्रिया बताएंगे जो इस प्रकार हैं:-

सबसे पहले आपको किसी भी पद की तैयारी के लिए आत्मविश्वास होना आवश्यक है। यदि आप में आत्मविश्वास कम है तो निश्चित रूप से उस परीक्षा को पास नहीं कर पाएंगे।

दिनचर्या:- आप अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन UPSC से संबंधित जानकारी अवश्य रखें। इसी के साथ आप नियमित रूप से योगा, ध्यान तथा व्यायाम करें। इससे आपका दिमाग तथा शरीर स्वस्थ रहेगा और आप का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा। सुबह उठकर नाश्ता करने के बाद समाचार पत्र अवश्य पढ़ें तथा नियमित रूप से यूपीएससी की किताबों में अपने प्रश्नों के उत्तर देखें।

टाइम टेबल:- टाइम टेबल किसी भी परीक्षा को कम समय में अधिक कारगर बना देता है, क्योंकि हम टाइम टेबल में उन सभी बिंदुओं को निर्धारित करते हैं जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। अपने टाइम टेबल में प्रत्येक विषय के लिए समय निकालें तथा पुराने प्रश्न पत्र को हल करने का भी समय दे ताकि आपको इस बात का अनुमान लग जाएगी, UPSC में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस टाइम टेबल में नियमित दिनचर्या को ना लिखें, आप केवल विषय से संबंधित समय को निर्धारित करें तथा उसी समय अंतराल में कार्य करना चाहिए।

Notes:- कोचिंग संस्थान के आने के बाद अपने घर में प्रतिदिन पढ़ाई गए टॉपिक के नोट से बनाया करें ताकि बाद में Revision करते समय आपको आता नहीं हो। इसके लिए आप अलग से टाइम रखें ताकि टाइम टेबल में इसका कोई असर ना पड़े। जब भी आप संबंधित विषय में पढ़ रहे हो तो उसके नोट्स अवश्य बनाएं। नोट्स को किताब की तरह छापना नहीं चाहिए। उसे केवल छोटे-छोटे मुख्य बिंदुओं में लिखना चाहिए। इससे रिवीजन करने में आसानी होती है।

Mock Test:- अलग-अलग संस्थानों में जाकर प्रति सप्ताह तथा प्रति महीने होने वाले मॉक टेस्ट को अवश्य दें। इससे परीक्षा में प्रश्नों को हल करने की रफ्तार बढ़ जाती है तथा इससे आपको सोचने और समझने की शक्ति नहीं जाती है। यदि आप किसी भी नजदीकी संस्थान में जाते हैं तो इससे उस संस्थान में पढ़ाए जाने वाले प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त हो जाते हैं। इस तरह से कई सारे प्रश्न आपके सामने से जाते रहते हैं तो उन्हें याद करने में आसानी रहती है।

यह भी पढ़ेMoneyTap App Se Loan Kaise Le

यह भी पढ़ेStartup India से Loan कैसे लें?

कलेक्टर की घर बैठे कैसे तैयारी करें?

यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है क्योंकि ज्यादातर लोगों के पास अच्छी संस्थान में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसे की कमी होती है। इस कमी के वजह से कुछ बच्चे अपने घर में ही तैयारी करते हैं। ऐसे में उन्हें इस बात का डर लगता है कि उनका सिलेक्शन हो पाएगा या नहीं, परंतु ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जिन्होंने घर बैठे ही कलेक्टर की परीक्षा पास करके पद को पाया है।

यदि आप भी कर बैठे परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके पास इससे संबंधित सिलेबस होना अनिवार्य है। इसके बाद आप अपने चारों तरफ का माहौल ऐसा बना दे, केवल इसमें पढ़ाई से संबंधित चीजें तथा क्रियाकलाप हो सके।

इसी के साथ आप ऐसा टाइम टेबल बनाएंगे, जिसमें कोचिंग संस्थान के नोट्स तथा किताबों को प्रति घंटे पढ़ने का अवसर प्राप्त हो सके। इस तरह से क्रमबद्ध तैयारी करेंगे तो निश्चित रूप से घर बैठे भी कलेक्टर की परीक्षा पास कर पाएंगे।

कलेक्टर बनने के लिए योग्यता

आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

आवेदक के पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

आवेदक की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होना चाहिए।

आवेदक के पास स्नातक की डिग्री होना चाहिए।

यह भी पढ़ेस्कूल खोलने के लिए लोन कैसे लें?

यह भी पढ़ेमहिला ग्रुप लोन कैसे ले?

यह भी पढ़ेघर बनाने के लिए लोन कैसे लें?

यह भी पढ़ेसूअर पालन लोन स्कीम

यह भी पढ़ेखेती की जमीन पर लोन कैसे ले?

यह भी पढ़ेपैन कार्ड से लोन कैसे ले?

कलेक्टर बनने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

●     आधार कार्ड नंबर

●     पैन कार्ड नंबर

●     पहचान पत्र

●     मूल निवास प्रमाण पत्र

●     मोबाइल नंबर

●     पासपोर्ट साइज का फोटो

●     आयु प्रमाण पत्र

●     शैक्षणिक दस्तावेज

●     स्नातक डिग्री

●     ईमेल आईडी

कलेक्टर बनने के लिए कितनी आयु अनिवार्य है?

इसके लिए अलग अलग श्रेणियों में आने वाले प्रत्याशियों के लिए आयु निर्धारण भी है। भारत सरकार द्वारा दिए गए आरक्षण के अनुसार निर्धारित किया जाता है।

यदि कोई सामान्य श्रेणी का अभ्यार्थी है तो उसे 21 वर्ष से लेकर 32 वर्ष के बीच आवेदन भरने की मान्यता प्राप्त है।

यदि कोई उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग है तो उसे 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएंगी।

यदि कोई अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति है तो उसे 5 साल का आयु में छूट दी जाएंगी।

यह भी पढ़ेदुकान के लिए लोन कैसे लें?

यह भी पढ़ेNavi App से लोन कैसे लें?

USPC के लिए आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार से है:-

सबसे पहले आवेदक को इसकी अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।

अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।

इस पेज में Examination का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

क्लिक करने के बाद Apply Online का विकल्प दिखाई देना उस पर क्लिक करें।

इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा यह पेज आवेदन फॉर्म होगा।

इसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी जैसा आवेदक का नाम, माता पिता का नाम, शैक्षणिक प्राप्तांक आदि सारी जानकारी को उचित तरीकेसे भर दे।

अब नीचे दिए गए दस्तावेज अपलोड करने के विकल्प पर क्लिक करना है, अब आपसे पासपोर्ट साइज का फोटो सिग्नेचर तथा thumb Impression को अपलोड करने को कहा जाएगा इस बात का ध्यान रखना होगा कि दिए गए नियमों के अनुसार ही उपरोक्त दस्तावेजों को अपलोड करें।

अब Preview के बटन पर क्लिक करें यदि आपको कोई त्रुटि नजर आती है तो उसे सुधारें अन्यथा Payment के बटन पर क्लिक कर दें। अब आपसे श्रेणी के अनुसार पेमेंट करना होगा।

Payment के बाद आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी।

इस तरह से आप UPSC के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: UPSC kya hai kaise kare?

कलेक्टर की परीक्षा कैसे होती है?

इसकी परीक्षा को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है:-

1. प्रारंभिक परीक्षा

2. मुख्य परीक्षा

3. साक्षात्कार

प्रारंभिक परीक्षा:- यह एक बहु वैकल्पिक परीक्षा है। इसमें आपसे कोई दो पेपर लिए जाएंगे। इन दोनों पेपर को पास करने के बाद ही आपको मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, आदि प्रश्नों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे पेपर में आपसे गणित, रिजनिंग तथा सामान्य हिंदी के प्रश्न पूछे जाएंगे।

मुख्य परीक्षा:- इसमें Descriptive Type के प्रश्न पूछे जाते हैं जो अलग अलग विषयों पर आधारित होते हैं परंतु इसमें सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र सभी के लिए समान होता है। इसके अंतर्गत जो भी व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार विषय को चुनता है। उसके प्रश्न पूछे जाते हैं। इस  परीक्षा को पास करने के बाद साक्षात्कार के लिए सिलेक्ट किया जाता है।

साक्षात्कार परीक्षा:- यह UPSC काआखरी पढ़ा होता है। इसमें आपसे कुछ शारीरिक, मानसिक तथा अन्य महत्वपूर्ण योग्यताओं के आधार पर आप को चयनित कर लिया जाता है।

यह भी पढ़े: IAS kaise bante hai?

यह भी पढ़े: IPS kaise bante hai?

कलेक्टर की ट्रेनिंग कहां होती है?

कलेक्टर की ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में होती है। कलेक्टर की कितनी सैलरी होती है। कलेक्टर की 56000 से लेकर 250000 तक की सैलरी होती है।कलेक्टर की पढ़ाई कितने साल की होती है। इसके लिए 3 साल का ग्रेजुएशन कोर्स करना होता है। तब आप इस पद के लिए योग्य होते हैं।

कलेक्टर बनने के लिए कितनी उम्र होना चाहिए। कलेक्टर बनने के लिए न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम इससे अधिक हो सकती है। कलेक्टर की नौकरी कैसे लगती है। कलेक्टर की नौकरी है, संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से संचालित परीक्षा से लगती है।

कलेक्टर के लिए कौनकौन सी किताबें पढ़ना चाहिए?

यदि आप भी कलेक्टर बनना चाहते हैं तो निम्नलिखित किताबें पढ़ना चाहिए

●     भारत का स्वंतत्रता संघर्ष – बिपन चंद्र

●     भौतिक और मानव भूगोल       – शीलवंत सिंह

●     भारत की राजव्यवस्था – एम. लक्ष्मीकांत

●     भारतीय अर्थव्यवस्था – रमेश सिंह

●     स्टूडेंट एटलस – ऑक्सफर्ड

●     भारतीय संस्कृति – स्पेक्ट्रम

●     तर्कशक्ति परीक्षण – डॉ. आर. एस. अग्रवाल

●     सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र ll) – McGrow Hill

●     क्विकर मैथ्स एम टायरा

●     English Grammar & Composition – Wren & Martin

Conclusion

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे इस लेख का उद्देश्य कलेक्टर बनने के लिए कितने पैसे लगते हैं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है। हमने इस लेख में कलेक्टर से संबंधित तथा बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की है। यदि यह जानकारी आपको पसंद आती है तो अपने बेरोजगार साथियों के साथ अवश्य साझा करें ताकि वह भी UPSC की परीक्षा पास करके कलेक्टर बन सके।

Leave a Comment