MPL se paise kaise kamaye: आजकल ऑनलाइन बहुत सारी ऐसी गेम है जिन्हें लोग अपने मनोरंजन के लिए खेलते हैं लेकिन क्या आपको पता है, कि ऑनलाइन गेम खेलने के बावजूद आप उसमें पैसे भी कमा सकते हैं। जी हां, बहुत सारी ऐसी गेम है जो कंपनी के द्वारा बनाई गई है जिनको खेलकर लोग अच्छे खासी कमाई कर सकते हैं उन्ही गेम में 1 गेम mpl app भी है।
Mpl app एक बहुत ही ज्यादा पॉपुलर app है इसमें बहुत सारी गेम भी खेली जा सकती है जिस तरह से dream11 पर गेम खेल कर पैसे कमाए जाते हैं। इस तरह से इसमें भी आप mpl app में खेल कर पैसे कमा सकते हैं। तो आज के आर्टिकल में हम आपको mpl app के बारे में संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं कि आप mpl app में गेम खेल कर किस प्रकार पैसे कमा सकते हैं और mpl app कैसे काम करता है।
Mpl क्या होता है?
Mpl गेमिंग का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म होता है जिसका पूरा नाम मोबाइल प्रीमीयर लीग है। इस पर हमेशा ही गेमिंग क्विज इत्यादि इन सभी के कंपटीशन चलते रहते हैं। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यहां पर गेम बिल्कुल फ्री में खेली जा सकती है। यहां पर गेम खेलने के लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होता है। यह एक ऐसी ऐप है जहां पर आप ऑनलाइन गेम खेल कर ज्यादा से ज्यादा पैसे कमा सकते हैं।
यह गेम केवल खेलने के विचार से ही बनाया गया था परंतु आज इस गेम की इतनी ज्यादा प्रसिद्ध बढ़ गई है कि इसे अक्सर लोग पैसे कमाने के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं। जी हां बिल्कुल आपने बिल्कुल सही पढ़ा है अब यहां पर आप अगर ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो यहां पर पैसे मिलते हैं।
- फेसबुक से पैसा कैसे कमायें?
- 15 से 18 साल के बच्चे पैसे कैसे कमायें?
- PayTm से पैसे कैसे कमाए?
- Dream11 Se Paise Kaise Kamaye (रोज ₹500 से ₹2500)
Mpl के बारे में जानकारी
अगर इस ऐप के बारे में बात की जाए तो इस ऐप की शुरुआत 2018 में साई श्रीनिवास किरण गरिमेंला और शुभम मल्होत्रा ने की है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह पहले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में CREO की पोस्ट पर काम करते थे। इसके कुछ समय बाद इन्होंने साइड लोड app में काम शुरू किया और इसके बाद 2018 में प्ले स्टोर पर इस ऐप को लांच किया गया। 2019 में इस ऐप को एप्पल स्टोर पर भी लॉन्च किया गया ताकि एप्पल यूजर भी इसे इस्तेमाल कर सकें।
2019 के आते आते यह ऐप काफी तेजी से प्रसिद्ध होने लगा और लोगों ने इसे अच्छा खासा प्यार भी दिया। देखते ही देखते एक साल के लिए विराट कोहली को ब्रांड एंबेसडर बना दिया गया जिसके जरिए यह ऐप और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया।
Mpl पर किस प्रकार बनाएं अकाउंट
- सबसे पहले इस ऐप को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर पर जाकर इंस्टॉल कर ले।
- इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपको अपनी लैंग्वेज का चुनाव करना होगा। आप जिस भाषा में इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं जैसे कि कुछ लोग होते हैं जो हिंदी में इस्तेमाल करते हैं तो हिंदी का चुनाव करें। कुछ लोग इंग्लिश में चुनाव करना चाहते हैं तो इंग्लिश में करें। इसी के साथ आप अपने राज्य की भाषा में भी चुनाव कर सकते हैं।
- इसके बाद यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए आपको साइन अप करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आ जाएगा। इस ओटीपी नंबर को डालकर वेरीफाई पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आप डैशबोर्ड में जा पाएंगे यहां पर जाकर आप अपना mpl में अकाउंट बना सकते हैं।
Mpl में गेम कैसे खेले?
जैसे कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि यहां पर कुछ गेम ऐसी होती है जो बिल्कुल फ्री होती है लेकिन कुछ गेम ऐसी भी है जिसके लिए हमको शुल्क देना पड़ता है। अगर आप फ्री वाली गेम खेलते हैं तो उसमें आपकी कमाई ज्यादा नहीं हो पाती है, लेकिन अगर आप पैसे वाली गेम खेलते हैं तो आप ज्यादा से ज्यादा गेम खेल कर पैसे कमा सकते हैं। जो पेड वाली गेम होती है उन्हें खेलने से पहले आपको जॉइनिंग फीस भी भरनी होती है। इसके बाद आप पेड वाली गेम आराम से खेल सकते हैं।
इसके साथ-साथ आपको mpl में गेम खेलने के लिए यह भी जरूरी होता है कि आपके पास mpl का टोकन होना भी अनिवार्य है। अगर आप गेम खेल कर एमपीएल टोकन कमाते हैं तो उसे टोकन की वजह से आप फ्री में दोबारा गेम खेल सकते हैं।
एमपीएल से पैसे कैसे कमाए? | MPL App se Paise kaise kamaye
अब बात आती है कि mpl से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके बहुत सारे तरीके होते हैं जिनका इस्तेमाल करके हम पैसे कमा सकते हैं। लेकिन mpl में गेम खेलने के लिए आपको कुछ सावधानी भी बरतनी होती है जैसे कि mpl की वेबसाइट की तरफ से ही पहले ही लोगों को चेतावनी दे दी जाती है, कि इस गेम की लोगों को हैबिट हो सकती है इसीलिए आप अपने रिस्क पर खेलें।
1. एमपीएल गेम पर खेल कर पैसे कमाए
Mpl app में लगभग 50 से भी ज्यादा गेम उपलब्ध है जिन्हें खेल कर हम अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। इनमें से बहुत सारी ऐसी गेम होती हैं जिनकी हमें फीस देनी होती है लेकिन कुछ फ्री वाली गेम भी होती है लेकिन अगर आप फ्री वाली गेम खेलते हैं तो ज्यादा पैसे नहीं कमा सकते हैं। इसीलिए अगर आप इस ऐप के द्वारा ज्यादा ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको पैसे वाली गेम खेलनी होगी।
2. एमपीएल प्रो से पैसे कैसे कमाए
अब आप mpl प्रो से अगर पैसे कमाना चाहते हैं तो उसके लिए हम आपको बता दें कि पहले गेम खेल कर एमपीएल टोकन कमाने होते हैं। इसके बाद जब आप mpl के टोकन कमा लेते हैं तो आप mpl टोकन का उपयोग करके एक बार फिर से उसमें गेम खेल सकते हैं। इसमें आप पेटीएम कैशबैक भी जीत सकते हैं। mpl app में एक स्पिन का विकल्प भी दिया जाता है इसमें रोज स्पिन करके एमपीएल टोकन जीतने का मौका भी मिलता है।
3. Mpl टूर्नामेंट के जरिए कमाए पैसे
जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि mpl app काफी ज्यादा फेमस है जिसकी वजह से इस पर टूर्नामेंट चैलेंज होते ही रहते हैं और यह टूर्नामेंट थोड़े समय बाद इस ऐप गेम में चलते ही रहते हैं। इनके जरिए लोग लाखों रुपए तक कमा सकते हैं। इसमें थोड़ी सी मुश्किल भी आ सकती है क्योंकि यह टूर्नामेंट वैसे तो बहुत सारे लोग खेलते हैं जिसकी वजह से इसमें कंपटीशन काफी बढ़ जाता है।
4. Mpl रेफर एंड अर्न मनी के जरिए पैसे कमाए
इसके बारे में तो अक्सर आपने सुना होगा जैसे कि ऑनलाइन गेम खेलने वाली ऐप होती है उसमें यह विकल्प जरूर आता है। इसमें पैसा कमाने वाले गेम सभी तरह के गेम्स पर रेफर एंड अर्न से इनकम होती है। इस तरह से इस ऐप में भी पैसे कमाने के लिए इस ऑप्शन को भी रखा गया है। इसके जरिए आप अगर mpl app का लिंक किसी भी दूसरे व्यक्ति को भेजते हैं और यदि दूसरा व्यक्ति आपके रेफर लिक की वजह से mpl ऐप को इंस्टॉल करता है तो इसमें आपको बोनस भी मिलता है।
5. क्रिकेट खेल कर पैसे कमाए
Mpl में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध क्रिकेट का गेम होता है जिसको सबसे ज्यादा लोग खेलते हैं। इसके जरिए लोग करोड़ों रुपए तक कमा सकते हैं। यहां पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सट्टा लगाते हैं इसीलिए इसे एक जुआ भी माना जाता है।
Mpl से पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
अगर आप mpl पर गेम खेल कर काफी पैसे कमा चुके हैं और उन पैसों को अपने पेटीएम वॉलेट में निकलना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि यहां पर app में एक withdraw का ऑप्शन क्रिएट हुआ दिखाई देता है। अगर आप कुछ पैसे कमा चुके हैं तो withdraw ऑप्शन में जाकर उन पैसों को अपने अकाउंट में डालकर पेटीएम ऑप्शन का चुनाव करके पेटीएम में पैसे निकाल सकते हैं।
AIO Games पर लूडो गेम खेल कर पैसे कैसे कमाएं?
My11circle एप से पैसे कैसे कमाए?
Mpl app में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी गेम में मिल रहे हैं?
- Ludo
- football
- cricket
Mpl app में अन्य और फेमस गेम
- PUBG
- Fruit chop
- Jems crush
- Run out
- Monster truck
- Runner no1
- Space breaker
- Free fire
- Ninja jumper
FAQ
Mpl app पर क्रिकेट कितने टाइम का होता है?
एमपीएल एप पर क्रिकेट 5 मिनट से लेकर 10 मिनट तक का होता है।
क्या mpl app सुरक्षित है?
हां, mpl ऐप पर ऑनलाइन खेलना पूरी तरह से सुरक्षित और कानूनी है।
क्या mpl app के जरिए सच में पैसे कमा सकते हैं?
जी हां, बिल्कुल आप mpl ऐप से पैसे कमा भी सकते हैं और अपने कमाए हुए पैसे को पेटीएम वॉलेट में ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
एमपीएल एप से वॉलेट से पैसे कैसे निकाले?
पैसे निकालने के लिए withdraw के ऑप्शन में जाएं वहां से आप अपने पैसे पेटीएम में ट्रांसफर कर सकते हैं।
निष्कर्ष
हमने यहां पर आपको इस आर्टिकल में mpl app से पैसे कैसे कमाए इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आप भी mpl app के जरिए पैसे कमाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है लेकिन mpl app में गेम पूरे अपने रिस्क पर खेलें।
Winzo game app क्या है | WinZo game से पैसे कैसे कमाए?